Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा 1,500 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड 
एस्ट्रोयड 1994 XD का आकार लगभग 1,500 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा 1,500 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड 

Jun 06, 2023
11:43 am

क्या है खबर?

नासा ने पृथ्वी की तरफ बढ़ रहे एक बड़े एस्ट्रॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आने वाले कुछ दिनों में पृथ्वी के काफी करीब पहुंच सकता है। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 1994 XD नामक इस एस्ट्रोयड का आकार किसी बहुमंजिला इमारत के समान लगभग 1,500 फीट चौड़ा है। वर्तमान में यह 77,301 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है और 12 जून को 31 लाख किलोमीटर की दूरी पर काफी करीब पहुंच जाएगा।

अलर्ट

नासा कब जारी करती है अलर्ट?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा पैंस-स्टार्स 1 और कैटालिना जैसे अंतरिक्ष और पृथ्वी पर मौजूद विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से पृथ्वी के करीब आने वाले वस्तुओं पर नजर रखती है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा संभावित खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करती है। बता दें, सौरमंडल में मौजूद ज्यादातर एस्ट्रोयड बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्ट्रोयड्स बेल्ट में पाए जाते हैं।