Page Loader
पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा 210 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर नासा
एस्ट्रोयड 2023 KW2 का आकार लगभग 210 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा 210 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर नासा

Jun 05, 2023
11:27 am

क्या है खबर?

नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (JPL) ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 KW2 नामक इस एस्ट्रोयड का आकार किसी इमारत के समान लगभग 210 फीट चौड़ा है। वर्तमान में यह 36,350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और अगले कुछ घंटों में 45 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह हमारे ग्रह के करीब पहुंच जाएगा।

खतरा

एस्ट्रोयड 2023 KW2 से कितना बड़ा है खतरा? 

एस्ट्रोयड 2023 KW2 का आकार काफी बड़ा होने के बावजूद पृथ्वी को इससे नुकसान की संभावना नहीं है, क्योंकि यह पृथ्वी के 45 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजर रहा है। हालांकि, एस्ट्रोयड अगर रास्ता भटककर अगर हमारे ग्रह के किसी हिस्से से हल्का भी टकराता है तो इससे उस क्षेत्र में नुकसान हो सकता है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है।