NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / 'अंतरिक्ष परी' कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर जाने उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें
    देश

    'अंतरिक्ष परी' कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर जाने उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें

    'अंतरिक्ष परी' कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर जाने उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें
    लेखन प्रदीप मौर्य
    Feb 01, 2019, 12:02 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'अंतरिक्ष परी' कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर जाने उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें

    1 फरवरी, 2003 का दिन कोई भारतीय नहीं भूल सकता है। यह वही दिन था, जब भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला अपने साथियों के साथ अंतरिक्ष से धरती पर लौट रही थीं। हर कोई उसी अंतरिक्ष यान की तरफ़ देख रहा था, जिससे कल्पना लौट रही थीं, तभी भयानक हादसा हुआ और कल्पना और उनके साथियों की जान चली गई। आइए जानते हैं कल्पना और उस हादसे से जुड़ी कुछ ख़ास बातें।

    केवल 16 मिनट में धरती पर पहुँचने वाला था यान

    प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्पना का अंतरिक्ष यान कोलंबिया शटल STS-107 धरती से लगभग दो लाख फ़ीट की ऊँचाई पर था। यान को धरती पर पहुँचने में केवल 16 मिनट का समय लगने वाला था, लेकिन उससे पहले अचानक ही अंतरिक्ष यान से नासा का सम्पर्क टूट गया। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या हुआ। कुछ ही देर बाद यान का मलबा अमेरिका के टेक्सस राज्य के डैलस इलाक़े में चारों तरफ़ फैल गया।

    हरियाणा के करनाल में हुआ था कल्पना का जन्म

    कल्पना का जन्म 17 मार्च, 1962 को हरियाणा के करनाल में हुआ था। कल्पना, पिता बनारसी लाल चावला और माँ संज्योति चावला की लाडली थीं। कल्पना ने अपनी शुरुआती पढ़ाई टैगोर बाल निकेतन से की उसके बाद चंडीगढ़ से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई के लिए कल्पना अमेरिका के टेक्सस चली गईं। वहीं कल्पना को अपने फ़्लाइंग इन्स्ट्रक्टर जीन पियरे हैरिसन से प्रेम हो गया और 1983 में दोनों ने शादी कर ली।

    पहली यात्रा में कल्पना ने अंतरिक्ष में बिताए थे 372 घंटे

    कल्पना को मार्च 1995 में नासा के अंतरिक्ष यात्री कोर टीम में शामिल किया गया और उन्हें 1997 में पहली अंतरिक्ष यात्रा के लिए चुना गया। पहली यात्रा के दौरान कल्पना ने अंतरिक्ष में 372 घंटे बिताए थे। कल्पना की दूसरी अंतरिक्ष यात्रा 16 जनवरी, 2003 से शुरू हुई थी और 1 फ़रवरी को धरती पर आते समय यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उस हादसे में कल्पना के साथ छह अन्य लोगों की जान चली गई थी।

    मैं अंतरिक्ष की लिए बनी हूँ और इसी के लिए मरूँगी: कल्पना

    कल्पना की मौत के बाद भारत के साथ-साथ अमेरिका के लोग भी काफ़ी दुखी हुए। मौत के बाद कल्पना की बात, 'मैं अंतरिक्ष की लिए बनी हूँ और इसी के लिए मरूँगी' लोगों को याद आई। आज भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना भले ही हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन वो अपने काम की वजह से हमेशा याद की जाएँगी। उनकी कुछ बातें युवाओं को आज भी प्रेरित करती हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    नासा
    अंतरिक्ष यात्री
    कल्पना चावला

    ताज़ा खबरें

    अपने पालतू बिल्ली के साथ आरामदायक हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके पालतू जानवर
    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम

    नासा

    चांद के समृद्ध क्षेत्रों पर कब्जे का दावा कर सकता है चीन- रिपोर्ट चांद
    नासा का 'मेगा मून रॉकेट' क्रू मिशन के लिए तैयार, परफॉरमेंस के सभी टेस्ट किए पास आर्टिमिस-1 मिशन
    मिनी बस के आकार का क्षुद्रग्रह धरती के करीब से गुजरा, टल गया संकट अंतरिक्ष
    पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2023 BU, जानें कब एस्ट्रोयड

    अंतरिक्ष यात्री

    रूसी अंतरिक्ष यान से तरल पदार्थ का हुआ रिसाव, रद्द करना पड़ा स्पेसवॉक अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन
    यूरोपीय स्पेस एजेंसी के पहले दिव्यांग एस्ट्रोनॉट के तौर पर चुने गए पैरालंपिक खिलाड़ी जॉन मैक्फॉल अंतरिक्ष
    नासा ने स्पेसवॉक को दी मंजूरी, अब ISS के बाहर अंतरिक्ष यात्री कर सकेंगे सैर नासा
    शख्स ने खुद को बताया अंतरिक्ष यात्री, पृथ्वी आने के लिए महिला से ठगे लाखों रुपये जापान

    कल्पना चावला

    अमेरिकी कंपनी ने भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम पर रखा स्पेसक्राफ्ट का नाम भारत की खबरें
    एक बार फिर शुरु हुई कल्पना चावला की बायोपिक पर चर्चा, यश राज फिल्म्स करेंगे प्रोड्यूस बॉलीवुड समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023