Page Loader
गूगल क्रोम में कैसे करें 'रीडिंग लिस्ट' सुविधा का इस्तेमाल? जानें आसान तरीका
गूगल क्रोम पर रीडिंग लिस्ट का इस्तेमाल करने का तरीका

गूगल क्रोम में कैसे करें 'रीडिंग लिस्ट' सुविधा का इस्तेमाल? जानें आसान तरीका

Aug 27, 2022
07:04 pm

क्या है खबर?

इंटरनेट ब्राउजर में गूगल क्रोम पहली पसंद होती है, क्योंकि यह समय-समय पर यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाता है। इसमें गूगल यूजर्स के लिए कई शानदार फीचर्स मिलते हैं, जिसमें से एक 'रीडिंग लिस्ट' है। यह फीचर यूजर्स को आर्टिकल और वेब पेज को सेव करने की अनुमति देता है, ताकि उन्हे बाद में पढ़ा जा सके। आइए जानें, गूगल क्रोम में 'रीडिंग लिस्ट' सुविधा का इस्तेमाल कैसे करना है।

जानकारी

बुकमार्क की तरह काम करता है 'रीडिंग लिस्ट'

गूगल क्रोम का 'रीडिंग लिस्ट'' और बुकमार्क फीचर लगभग एक सामान ही है। दोनों ही फीचर्स वेब पेज को सेव करने की अनुमति देते है। बुकमार्क फीचर वेब पेज को आपके गूगल अकाउंट पर ऐड करता है, लेकिन रीडिंग लिस्ट के साथ ऐसा नहीं है।

इस्तेमाल

'रीडिंग लिस्ट' फीचर को इस्तेमाल करने का तरीका

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को डेस्कटॉप या लैपटॉप पर गूगल क्रोम ओपन करना होगा। ऐसा करने के बाद स्क्रीन के राइट साइड पर दिख रहे प्रोफाइल फोटो के बगल में ब्लैक एंड व्हाइट बॉक्स पर क्लिक करना होगा। बॉक्स पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर राइट साइट पर एक पैनल खुल कर आ जाएगा, जिसमें दो ऑप्शन रीडिंग लिस्ट और बुकमार्क होगा। 'रीडिंग लिस्ट' में क्लिक करने पर सेव किए गए आर्टिकल दिखेंगे।

तरीका

'रीडिंग लिस्ट' में आर्टिकल या वेब पेज सेव करने का तरीका

अगर आप किसी आर्टिकल या वेब पेज को सेव करना चाहते हैं तो एक नए टैब पर क्लिक करें। यहां पर आपको प्रोफाइल के बगल में दिख रहे ब्लैक एंड व्हाइट बॉक्स पर क्लिक करना होगा। अब आपने सामने डबल स्क्रीन की विंडो बन जाएगी, जिसके 'रीडिग लिस्ट' सेक्शन में 'ऐड करंट टैब' दिखेगा। यहां पर जिस किसी टैब के आर्टिकल को सेव करना है उस पर जाएं और 'ऐड करंट टैब' पर क्लिक करें।

तरीका

आर्टिकल या वेब पेज को बुकमार्क करने का तरीका

सबसे पहले आप गूगल क्रोम पर उस वेब पेज पर जाएं, जिसे बुकमार्क करना चाहते है। बुकमार्क करने के लिए आपको सर्च बार के राइट साइड एक स्टार दिखेगा। उस स्टार पर क्लिक करने से वो पेज बुकमार्क हो जाएगा। इसके अलावा आप शॉर्टकट कीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए की-बोर्ड से Ctrl+D दबाएं। ऐसा करने से किसी भी वेबसाइट को आसानी से बुकमार्क किया जा सकता है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

गूगल का ओरिजनल नाम बैकरब (Backrub) बताया जाता है, जिसे बाद में बदल दिया गया। गूगल दरअसल अंग्रेजी के शब्द Googel की गलत स्पेलिंग है, जो एक से लेकर 100 जीरो तक लिखा जाने वाला एक मैकेनिकल टर्म है।