LOADING...
गूगल प्ले स्टोर से कैसे प्राप्त करें रिफंड? जानें आसान प्रक्रिया
गूगल प्ले स्टोर से कैसे प्राप्त करें रिफंड? जानें आसान प्रक्रिया

गूगल प्ले स्टोर से कैसे प्राप्त करें रिफंड? जानें आसान प्रक्रिया

Jul 15, 2022
01:05 pm

क्या है खबर?

भारत मे एंड्रॉयड यूजर्स की एक बड़ी आबादी है, जो गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल करती है। गूगल प्ले स्टोर पर लाखों ऐसी ऐप्स मौजूद हैं, जिनके लिए एक कीमत चुकानी पड़ती है। कभी-कभी हम ऐसी ऐप या गेम खरीद लेते हैं, जिनसे हमें बाद में निराशा हाथ लगती है। ऐसे में उन ऐप्स से छुटकारा पाने के लिए आप गूगल प्ले स्टोर की रिफंड पॉलिसी का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

अप्लाई

गूगल स्टोर पर रिफंड के लिए 48 घंटों में करना होगा अप्लाई

अगर आप किसी खरीदी हुई ऐप से संतुष्ट नहीं है तो ऐसे में आप गूगल प्ले स्टोर से रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर की रिफंड पॉलिसी बिल्कुल स्पष्ट है। रिफंड के लिए यूजर्स को ऐप या गेम खरीदने के 48 घंटों के अंदर अप्लाई करना होता है, जिसके बाद पैसा वापस आता है। रिफंड अप्लाई करने के लिए आप फोन ऐप या प्ले स्टोर की हेल्प वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रिफंड का समय

तीन से पांच दिन में पैसा वापस करता है गूगल प्ले स्टोर

अगर आपको ऐप खरीदे दो घंटा नहीं हुआ है तो आप फोन से रिफंड अप्लाई कर सकते हैं, नहीं तो समयसीमा के बाद आपको वेबसाइट से अप्लाई करना होगा। अप्लाई करने के बाद गूगल आपके रिफंड को मंजूरी देता है, जिसके बाद पैसा वापसी में कम से कम तीन और ज्यादा से ज्यादा पांच दिन का समय लगता है। बता दें, रिफंड के लिए गूगल प्ले स्टोर की शर्तों को पूरा करना होता है।

Advertisement

फोेन

फोन से गूगल प्ले स्टोर के जरिए रिफंड अप्लाई करना

सबसे पहले यूजर्स को अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर ऐप ओपन करें। ऐप ओपन करने के बाद ऊपरी बाएं कोने पर बनी तीन रेखाओं पर क्लिक करें। अब अकाउंट में जाकर परचेज हिस्ट्री को चुनें। इसके बाद उस ऐप को चुनें, जिसपर रिफंड चाहते हैं। ऐप/गेम को डिवाइस से अनइंस्टॉल कर दिया जाएगा और पैसे वापस कर दिए जाएंगे। इसके बाद यूजर्स को खरीददारी कैंसल करने का एक ई-मेल प्राप्त होगा।

Advertisement

वेबसाइट

वेबसाइट का इस्तेमाल कर गूगल प्ले स्टोर से पाएं रिफंड

अगर यूजर्स ऐप परचेज के बाद दो घंटे की समयसीमा को पार कर चुके हैं, तो उन्हे ब्राउज़र का इस्तेमाल करना होगा। वेबसाइट पर play.google.com पर जाएं और प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करें। अब पेमेंट सब्सक्रिप्शन पर जाकर बजट ऑर्डर हिस्ट्री को चुनें। रिफंड के लिए ऐप को चुनें। इसके बाद दिए गए एक फॉर्म को भरें। अब समस्या को बताएं कि ऐप क्यों वापस कर रहे। इसके बाद "Request refund" पर क्लिक करें, जिसके बाद आवेदन जमा हो जाएगा।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

अगर ऐप खरीदे हुए दो दिन से अधिक का समय हो गया है तो आपको ऐप डेवलपर से संपर्क करना होगा। उसे अपनी समस्या के बारे में बताना होगा। हालांकि, यह गारंटी नहीं देता है कि आपका पैसा वापस कर दिया जाएगा।

Advertisement