Page Loader
ISRO किन-किन देशों के लिए अब तक लॉन्च कर चुका है मिशन?
ISRO अन्य देशों के लिए भी अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करता है

ISRO किन-किन देशों के लिए अब तक लॉन्च कर चुका है मिशन?

May 12, 2025
08:16 am

क्या है खबर?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) लगातार कई महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशन लॉन्च कर रहा है। ISRO भारत के साथ-साथ दुनिया के कई अन्य देशों के लिए भी अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करता है, जिसके तहत सैटेलाइट या अन्य उपकरणों को अंतरिक्ष में भेजा जाता है। ISRO की क्षमता और विश्वसनीयता के कारण अब तक कई देशों ने अपने सैटेलाइट इसके जरिए अंतरिक्ष में भेजवाए हैं। आइए जानते हैं कि इसरो किन-किन देशों के लिए मिशन लॉन्च कर चुका है।

  बड़े देश

अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों ने भी ISRO को चुना

ISRO ने अब तक अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, इजरायल और जापान जैसे देशों के लिए सैटेलाइट लॉन्च किए हैं। 2015 में ISRO ने ब्रिटेन के लिए 5 सैटेलाइट एक साथ लॉन्च किए थे। वहीं, अमेरिका के 100 से अधिक छोटे सैटेलाइट ISRO के माध्यम से अंतरिक्ष में भेजे जा चुके हैं। इजरायल के TECSAR सैटेलाइट को भी 2008 में ISRO ने लॉन्च किया था, जिससे रक्षा से जुड़ी निगरानी में मदद मिली।

छोटे देश

छोटे देशों ने भी ISRO पर जताया भरोसा 

बड़े देशों के अलावा बीते कुछ वर्षों में सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कजाकिस्तान, ब्राजील, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका और थाईलैंड जैसे देशों ने भी अपने कई महत्वपूर्ण सैटेलाइट ISRO से ही लॉन्च कराए हैं। उदाहरण के लिए, 2023 में सिंगापुर का DS-SAR रडार सैटेलाइट ISRO के PSLV-C56 रॉकेट से ही लॉन्च हुआ था। इसी तरह, UAE के नैनोसेटेलाइट भी ISRO के PSLV के माध्यम से सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में पहुंच चुके हैं।

कुल

400 से ज्यादा विदेशी सैटेलाइट भेज चुका है ISRO 

अब तक ISRO करीब 36 देशों के 400 से ज्यादा सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेज चुका है। 2017 में ISRO ने एक ही मिशन में 104 सैटेलाइट लॉन्च कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जिनमें से 96 सैटेलाइट अमेरिका के थे। ISRO की कम लागत और भरोसेमंद तकनीक इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है। यही वजह है कि दुनिया के छोटे-बड़े देश ISRO को अपने मिशनों के लिए चुन रहे हैं और भविष्य में यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।