Page Loader
क्या है LUPEX मिशन, जिसे ISRO और JAXA मिलकर करेगी लॉन्च?
LUPEX अंतरिक्ष मिशन भारत और जापान मिलकर करेंगे लॉन्च (तस्वीर: JAXA)

क्या है LUPEX मिशन, जिसे ISRO और JAXA मिलकर करेगी लॉन्च?

Feb 04, 2025
02:16 pm

क्या है खबर?

चंद्रमा के बारे में और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जापान ऐरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) लूनर पोलर एक्सप्लोरेशन मिशन (LUPEX) लॉन्च करने वाली है। यह मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र को लक्षित करेगा, जहां पानी और अन्य खनिजों की संभावना है। यह क्षेत्र अंधेरे में है और यहां पानी की बर्फ के संभावित स्रोतों की खोज चंद्रमा पर मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।

 उद्देश्य 

मिशन का उद्देश्य क्या है?

LUPEX मिशन का प्रमुख उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में पानी और खनिजों का पता लगाना है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस क्षेत्र में पानी की बर्फ मौजूद हो सकती है, जो भविष्य में चंद्रमा पर जीवन के लिए जरूरी हो सकती है। इसके अलावा, चंद्रमा की सतह पर मौजूद खनिजों और अन्य संसाधनों की जानकारी भी हासिल की जाएगी, जो चंद्रमा पर लंबे समय तक रहने के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

काम

कैसे होगा इस मिशन में काम?

LUPEX मिशन में एक रोवर और लैंडर शामिल होंगे, जो चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित रूप से उतरकर नमूने लेकर उनका विश्लेषण करेंगे। इसके जरिए वैज्ञानिकों को चंद्रमा के ध्रुवीय क्षेत्र में पानी, खनिजों और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। यह मिशन भविष्य में चंद्रमा पर मानव जीवन और अंतरिक्ष शोध की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। बता दें कि मिशन को 2025 में लॉन्च किए जाने की योजना है।