
भारत में पहली बार ऐसा रियलिटी शो, जिसके विजेता को मिलेगा अंतरिक्ष में जाने का मौका
क्या है खबर?
जब भी भारत में सबसे चर्चित और लोकप्रिय रियलिटी शो की बात होती है तो 'बिग बॉस' का नाम जहन में जरूर आता है। भले ही यह शो विवादों से घिरा रहता हो, लेकिन इसकी लोकप्रियता जबरदस्त है।
अब भारत में एक ऐसा रियलिटी शो आने वाला है, जो इससे पहले कभी नहीं बना। इस शो का नाम 'रेस टू स्पेस' है।
इस शो के विजेता को मुफ्त में अंतरिक्ष में जाने का मौका मिलेगा।
आइए पूरी जानकारी जानते हैं।
शो
प्रतियोगियों को दिया जाएगा 2 दिन का प्रशिक्षण
यह शो भारत तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके संस्करण नाइजीरिया और छोटे द्वीपीय विकासशील राज्यों सहित अन्य भागीदार देशों में चलाए जाएंगे।
11 मिनट की अंतरिक्ष उड़ान के लिए कुछ प्रतियोगियों का चयन किया जाएगा।
शो में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों को 2 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें नामांकन राशि के रूप में लगभग 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
इसमें भाग लेने वाले हर प्रतियोगी के लिए अनिवार्य है कि वह सीढ़ियां चढ़ने में समर्थ हो।
मकसद
क्या है शो का मकसद?
निर्माता फर्म बनिजय एशिया और अंतरिक्ष अन्वेषण और अनुसंधान एजेंसी (SERA) मिलकर यह रियलिटी शो बना रहे हैं।
यह एक प्रतिभा-केंद्रित शो है, जहां एक आम आदमी राकेश शर्मा जैसा बन सकता है।
बता दें कि राकेश अंतरिक्ष में जाने वाले 128वें इंसान थे और पहले भारतीय थे। अंतरिक्ष में उन्होंने 7 दिन 21 घंटे और 40 मिनट बिताए थे।
गौरतलब है कि शो के भारतीय संस्करण के प्रसारण की तारीख अभी तय नहीं हुई है।