NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / क्या दक्षिण भारतीय राज्य से होगा भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? जानिए कब होगा ऐलान
    अगली खबर
    क्या दक्षिण भारतीय राज्य से होगा भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? जानिए कब होगा ऐलान
    होली के बाद किया जाएगा भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान

    क्या दक्षिण भारतीय राज्य से होगा भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? जानिए कब होगा ऐलान

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 04, 2025
    12:40 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा में इस समय नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है।

    उम्मीद है कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान होली (14 मार्च) के बाद और 21 मार्च से पहले किसी भी समय किया जा सकता है।

    सूत्रों की माने तो भाजपा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की 21 से 23 मार्च तक बेंगलुरु में होने वाली बैठक से पहले ही नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

    तैयारी

    राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर क्या है तैयारी?

    भाजपा इस समय राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी संविधान में निर्धारित 50 फीसदी राज्यों में संगठनात्मक चुनाव कराने को लेकर सक्रिय है।

    चयनित राज्यों को 14 मार्च तक चुनाव कराने के निर्देश हैं। हालांकि, पार्टी अभी तक पार्टी 50 प्रतिशत मानदंड को पूरा करने के लिए आवश्यक 18 राज्यों में से केवल 12 में ही चुनाव करा सकी है।

    ऐसे में उम्मीद है कि शेष 6 राज्यों में भी जल्द ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

    चुनाव

    किन राज्यों में कराए जा चुके हैं चुनाव?

    अब तक अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम, नागालैंड, राजस्थान, असम, चंडीगढ़, गोवा, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मेघालय और लक्षद्वीप में भाजपा के संगठनात्मक बदलाव देखने को मिले हैं।

    फिर पश्चिम बंगाल जैसे राज्य हैं, जहां आरजी कर के विरोध के कारण देर से शुरुआत हुई और अब अगले राज्य अध्यक्ष पर कोई सर्वसम्मति नहीं है।

    क्योंकि बंगाल भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को केंद्रीय मंत्री बना दिया गया है। दिल्ली चुनाव के कारण भी चुनावों में काफी देरी हुई है।

    महत्व

    अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा होगी काफी महत्वपूर्ण

    इस बार अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा और भी महत्वपूर्ण हो जाएगी क्योंकि चर्चा का केंद्र बिंदु RSS की 100वीं वर्षगांठ मनाने की रणनीति होगी।

    भाजपा के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर न्यूज 18 से कहा, "इस साल की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के महत्व को देखते हुए भाजपा चाहेगी कि संघ और पार्टी के बीच बेहतर समन्वय के लिए उसके नए अध्यक्ष इसमें हिस्सा लें। ऐसे में सभी जगह चुनाव कराए जा रहे हैं।"

    अध्यक्ष

    कौन होगा भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष?

    आने वाले सालों में भाजपा का मुख्य ध्यान दक्षिण पर रहेगा, इसलिए संभावना है कि अगला भाजपा अध्यक्ष दक्षिण भारतीय राज्य से ही बनाया जाए।

    केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी का नाम चर्चा में है, जो आंध्र प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

    इसी तरह, केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार, प्रह्लाद जोशी, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं।

    महिला

    पहली बार कोई महिला बन सकती है अध्यक्ष

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा किसी महिला के हाथ में राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंप सकती है। चर्चाएं हैं कि दक्षिण भारत से किसी महिला को यह जिम्मेदारी मिल सकती है।

    दावेदारों में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोयंबटूर विधायक वनथी श्रीनिवासन और आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी का नाम चर्चा में है।

    पुरंदेश्वरी 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई थीं। वहीं, वनथी हाल ही में कई कार्यक्रमों में गृह मंत्री अमित शाह के साथ नजर आई हैं।

    योग्यता

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आवश्यक योग्यता

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए सबसे जरूरी है कि नामांकन करने वाला व्यक्ति कम से कम 15 साल तक पार्टी का प्राथमिक सदस्य रहा हो।

    प्रदेश या राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कम से कम 20 सदस्य अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए किसी व्यक्ति के नाम का प्रस्ताव पेश कर सकते हैं।

    भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है और एक व्यक्ति लगातार 2 बार ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। फिलहाल जेपी नड्‌डा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाजपा समाचार
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)
    जेपी नड्डा

    ताज़ा खबरें

    कन्नड़-तमिल विवाद के बीच कमल हासन ने अपना राज्यसभा नामांकन स्थगित किया कमल हासन
    जया बच्चन कैमरे देख फिर भड़कीं, पैपराजी पर चिल्लाकर बोलीं- बकवास सब, गंदे-गंदे सब जया बच्चन
    कोरोना वायरस के 276 नए मामले सामने आए, 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत कोरोना वायरस
    वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मौका  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    भाजपा समाचार

    दिल्ली में केंद्रीय योजनाएं लागू करेगी भाजपा, पिछली सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार की होगी जांच दिल्ली
    दिल्ली में शानदार होगा भाजपा की 27 साल बाद वापसी का जश्न, स्टेडियम में होगा शपथ  दिल्ली
    दिल्ली में AAP को एक और झटका, पार्टी के 3 पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन दिल्ली
    अवैध अप्रवासी भारतीयों को अमृतसर लाने पर भगवंत मान ने उठाए सवाल, भाजपा ने ये कहा  अमृतसर

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)

    बिहार: RSS प्रमुख मोहन भागवत के भागलपुर दौरे को लेकर ISI और नक्सलियों ने दी धमकी भागलपुर
    RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- ब्रिटिश काल से पहले भारत की 70 प्रतिशत आबादी थी शिक्षित हरियाणा
    RSS की एक महिला शाखा का अभियान, गर्भ में ही बच्चों को सिखाए जाएंगे भारतीय संस्कार गर्भवती महिला
    #NewsBytesExplainer: मुस्लिम ब्रदरहुड संगठन क्या है, जिससे राहुल गांधी ने RSS की तुलना की? मुस्लिम ब्रदरहुड

    जेपी नड्डा

    भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से, प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली में रोड शो भाजपा समाचार
    भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: पहले दिन विपक्ष के एजेंडे से लेकर चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा भाजपा समाचार
    2024 लोकसभा चुनाव तक जेपी नड्डा बने रहेंगे भाजपा प्रमुख, कार्यकाल का विस्तार किया गया भाजपा समाचार
    बजट के प्रचार के लिए भाजपा चलाएगी 12 दिवसीय अभियान, टीम गठित भाजपा समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025