LOADING...
दिल्ली में AAP को एक और झटका, पार्टी के 3 पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन
दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए AAP के 3 पार्षद

दिल्ली में AAP को एक और झटका, पार्टी के 3 पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन

Feb 15, 2025
03:01 pm

क्या है खबर?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की परेशानियां खत्म नहीं हो रही। AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित अन्य बड़े नेता जांच के दायरे में आ गए हैं। इस बीच अब पार्टी के 3 पार्षदों ने भी AAP को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीनों पार्षदों को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलवाई है। यह निकाय चुनाव से पहले AAP के लिए झटका है।

पार्षद

इन पार्षदों ने छोड़ा AAP का साथ

AAP के टिकट पर दिल्ली नगर निगम (MCD) का चुनाव जीतने वाली वार्ड 145 की पार्षद अनीता बसोया, वार्ड 183 पार्षद निखिल चपराना और वार्ड 152 पार्षद धर्मवीर सिंह ने AAP से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इसी तरह, AAP के पूर्व नई दिल्ली जिला अध्यक्ष संदीप बसोया भी भाजपा में शामिल हो गए, जिससे राजधानी में पार्टी की उपस्थिति और मजबूत हो गई है। यह दलबदल AAP के लिए एक और झटका माना जा रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

Advertisement

लक्ष्य

MCD चुनाव में जीत हासिल करना है भाजपा का अगला लक्ष्य

दिल्ली विधानसभा में प्रचंड जीत के बाद अब भाजपा की नजरें MCD पर टिक गई है। इसी साल अप्रैल में MCD मेयर का चुनाव होना है। उससे पहले AAP पार्षदों का आना भाजपा को बड़ी मजबूती मिलने का संकेत है। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले AAP के 8 विधायकों ने भी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। चुनाव में भाजपा ने 42 सीटें जीतकर 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है।

Advertisement