NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / अवैध अप्रवासी भारतीयों को अमृतसर लाने पर भगवंत मान ने उठाए सवाल, भाजपा ने ये कहा 
    अगली खबर
    अवैध अप्रवासी भारतीयों को अमृतसर लाने पर भगवंत मान ने उठाए सवाल, भाजपा ने ये कहा 
    भगवंत मान ने अमेरिका से निर्वासित भारतीयों के विमान की अमृतसर लैंडिंग कराने पर सवाल उठाए हैं

    अवैध अप्रवासी भारतीयों को अमृतसर लाने पर भगवंत मान ने उठाए सवाल, भाजपा ने ये कहा 

    लेखन आबिद खान
    Feb 15, 2025
    04:17 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका से भारत लाए जा रहे अवैध अप्रवासी भारतीयों के विमान की अमृतसर में लैंडिंग कराने पर विवाद हो रहा है।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आरोप लगाए कि केंद्र सरकार राज्य को बदनाम करने के लिए जानबूझकर विमान को अमृतसर लैंडिंग करा रही है। मान को कांग्रेस का भी साथ मिल गया है।

    बता दें कि अमेरिका से अप्रवासी भारतीयों को भारत ला रहा दूसरा विमान आज अमृतसर में उतरेगा।

    बयान

    क्या बोले मान?

    मान ने कहा, "ये पंजाब को बदनाम करने की साजिश है। निर्वासितों को लेकर पहला विमान अमृतसर में उतरा और अब दूसरा भी अमृतसर में ही उतरेगा। विदेश मंत्रालय को यह बताना चाहिए कि अमृतसर को किस मानदंड के आधार पर चुना। आप पंजाब को बदनाम करने के लिए अमृतसर का चयन करते हैं। अमेरिका के सैन्य विमान अमृतसर में उतर रहे हैं और दुश्मन देश पाकिस्तान उसके ठीक बगल में है। यह किस तरह की विदेश नीति है?"

    कांग्रेस

    मान को मिला कांग्रेस का साथ

    मान के बयान का कांग्रेस ने भी समर्थन किया है।

    कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, "ये विमान पंजाब में क्यों उतर रहे हैं? आप किस तरह का संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं? क्या आप यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि अमेरिका में आने वाला हर अवैध अप्रवासी पंजाब से है? गुजरात और हरियाणा के लोग थे। आप इस विमान को दिल्ली या कहीं और भी उतार सकते थे। हर बार अमृतसर में ही क्यों?"

    भाजपा

    मान के आरोपों पर भाजपा ने क्या कहा?

    पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष फतेहजंग सिंह ने कहा, "अब तक निर्वासित सभी लोगों में से 67 पंजाब के हैं। इसका राजनीतिकरण कर मुख्यमंत्री अपने ही राज्य को नीचा दिखा रहे हैं। उन्होंने उन लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की है जिन्होंने इन लोगों को अवैध आव्रजन के माध्यम से भेजा है?

    भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "भगवंत मान को ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति से बचना चाहिए। AAP के नेता सुरक्षा की परवाह नहीं करते, वे सिर्फ राजनीति करते हैं।"

    विमान

    119 भारतीयों को लेकर आज अमृतसर आएगा विमान

    अमेरिका से अवैध अप्रवासी भारतीयों को लेकर एक विमान आज अमृतसर पहुंचेगा। इसमें 119 भारतीय होंगे, जिनमें पंजाब के 67, हरियाणा के 33, गुजरात के 8, उत्तर प्रदेश के 3, महाराष्ट्र, गोवा और राज्यस्थान के 2-2 और हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का एक-एक शख्स होगा।

    वहीं, 16 फरवरी को दूसरा विमान भी आएगा, जिसमें 157 भारतीयों को लाया जाएगा।

    इससे पहले 5 फरवरी को निर्वासित किए गए 104 भारतीयों को लेकर विमान अमृतसर आया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमृतसर
    पंजाब
    भगवंत मान
    अमेरिका

    ताज़ा खबरें

    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025

    अमृतसर

    'सरदार उधम सिंह' में भगत सिंह का किरदार निभाएंगे अमोल पाराशर मुंबई
    पंजाब: पाकिस्तानी सीमा पर गुप्त कोड ले जाते पकड़ा गया कबूतर, पुलिस ने दर्ज किया मामला जम्मू-कश्मीर
    पंजाब: अमृतसर के निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण छह मरीजों की मौत पंजाब
    अमृतसर: स्वर्ण मंदिर में बेअदबी की कोशिश के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला पंजाब

    पंजाब

    पंजाब: प्ले स्कूल के लिए नई नीति बनाई गई, बच्चों के बौद्धिक-शारीरिक विकास पर ध्यान पंजाब सरकार
    किसानों के दिल्ली कूच के दौरान फिर चले आंसू गैस के गोले, कई किसान घायल किसान
    किसान तीसरी बार भी पार नहीं कर सके शंभू बार्डर, अब 18 दिसंबर को रोकेंगे रेल किसान
    चंडीगढ़ में घूमने के लिए हैं कई आकर्षक स्थान, ऐसे यात्रा को बनाएं रोमांचक  चंडीगढ़

    भगवंत मान

    पंजाब में गन कल्चर पर सरकार सख्त, भगवंत मान ने दिए कड़ाई बरतने के आदेश पंजाब
    पंजाब: सरहाली पुलिस थाने पर हमले की जिम्मेदारी SFJ ने ली, जांच जारी पंजाब
    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास मिला जिंदा बम चंडीगढ़
    पंजाब: भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मंत्री फौजा सिंह सरारी ने दिया इस्तीफा पंजाब

    अमेरिका

    अमेरिका से निर्वासन के बीच सुरक्षित प्रवास के लिए कानून बना सकती है केंद्र सरकार प्रवासी संकट
    विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिकी निर्वासन पर राज्यसभा में बोले- बर्ताव और निर्वासन पहली बार नहीं एस जयशंकर
    किसी ने बेची पुश्तैनी जमीन, किसी ने चुकाए 1 करोड़ रुपये; निर्वासित प्रवासियों की दुखद कहानी प्रवासी संकट
    फिलीपींस में अमेरिका का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत फिलीपींस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025