Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: राघव चड्ढा के कार्यालय में तोड़फोड़, आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगाया आरोप
  • देश

    दिल्ली: राघव चड्ढा के कार्यालय में तोड़फोड़, आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगाया आरोप

    प्रमोद  कुमार
    लेखन
    प्रमोद कुमार
    Twitter
    अंतिम अपडेट Dec 24, 2020, 04:15 pm
    दिल्ली: राघव चड्ढा के कार्यालय में तोड़फोड़, आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगाया आरोप
  • दिल्ली जल बोर्ड मुख्यालय स्थित बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा के कार्यालय में गुरुवार को तोड़फोड़ की घटना हुई है।

    आम आदमी पार्टी ने इसके लिए भाजपा को दोषी ठहराया है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता आज सुबह से कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इनकी अगुवाई दिल्ली भाजपा के प्रमुख आदेश गुप्ता कर रहे थे।

    राघव चड्ढा ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें तोड़फोड़ के निशान साफ देखे जा सकते हैं।

  • इस खबर में
    चड्ढा बोले- भाजपा के गुंडो ने की तोड़फोड़ घटना के बाद चड्ढा की प्रतिक्रिया मनीष सिसोदिया बोले- गुंडागर्दी का दूसरा नाम भाजपा संजय सिंह बोले- चुनावों में मिली हार भूल नहीं पाए हैं अमित शाह जल संकट को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे भाजपा कार्यकर्ता यहां देखिये तोड़फोड़ का वीडियो भाजपा ने AAP पर लगाया मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप भाजपा ने जल बोर्ड में 25,000 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया
  • आरोप

    चड्ढा बोले- भाजपा के गुंडो ने की तोड़फोड़

  • घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए राघव चड्ढा ने कार्यालय में हुई तोड़फोड़ के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा के गुंडों ने उनके कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की। वहां मौजूद कर्मचारियों को धमकाया गया। कार्यालय में काम करने वाली महिलाएं घबराई हुई हैं और वो बाहर निकलने से डर रही हैं।

    चड्ढा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता धमकी देकर गए हैं कि किसानों के हित में बोलना छोड़ दो।

  • ट्विटर पोस्ट

    घटना के बाद चड्ढा की प्रतिक्रिया

  • भाजपा के गुंडों ने धमकी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal को कह देना कि किसानों का हितैषी बनना बंद करें, वरना ऐसे हमले आम आदमी पार्टी के विधायकों, नेताओं के घरों और दफ्तरों पर करेंगे।- DJB वॉइस चेयरमैन @raghav_chadha#BJPKeGundepic.twitter.com/Px3dXo2OHo

    — AAP (@AamAadmiParty) December 24, 2020
  • बयान

    मनीष सिसोदिया बोले- गुंडागर्दी का दूसरा नाम भाजपा

  • मनीष सिसोदिया ने चड्ढा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा वाले अब खुलेआम गुंडागर्दी करते घरों और दफ्तरों में घुस जा रहे हैं और पुलिस बाकायदा संरक्षण में लाकर उनसे हमला करवाती है। गुंडागर्दी का दूसरा नाम भाजपा।

  • प्रतिक्रिया

    संजय सिंह बोले- चुनावों में मिली हार भूल नहीं पाए हैं अमित शाह

  • राघव चड्ढा के कार्यालय पर हुए हमले की आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने निंदा की है।

    पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि राष्ट्रीय राजधानी में यह किस तरह की गुंडागर्दी है। पहले उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर का घेराव किया। उसके बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर हमला किया और अब राघव चड्ढा के कार्यालय पर हमला किया गया है। अमित शाह चुनावों में मिली हार भूल नहीं पाए हैं।

  • जानकारी

    जल संकट को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे भाजपा कार्यकर्ता

  • दिल्ली में जल संकट को लेकर प्रदर्शन करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता आज सुबह दिल्ली जल बोर्ड के मुख्यालय पर जमा हुए थे। इस दौरान दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता और लोकसभा सांसद रमेश बिधूड़ी भी उनके साथ मौजूद थे।

  • ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये तोड़फोड़ का वीडियो

  • BJP goons have attacked the @DelhiJalBoard headquarters. My entire office has been vandalized. Staff has been threatened. pic.twitter.com/iEwhaGBYRB

    — Raghav Chadha (@raghav_chadha) December 24, 2020
  • प्रतिक्रिया

    भाजपा ने AAP पर लगाया मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप

  • दूसरी तरफ भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है।

    भाजपा ने ट्विटर पर लिखा, 'AAP का काम है झूठ बोलना और असल मुद्दों से ध्यान हटाना। भाजपा दिल्ली की जनता के हितों के लिए लड़ती रहेगी और इसी तरह AAP की पोल खोलती रहेगी। आज CM केजरीवाल का टैंकर घोटाला जनता के सामने आ चुका है, इसी बात से परेशान CM और उनके नेता बौखला गए हैं।'

  • आरोप

    भाजपा ने जल बोर्ड में 25,000 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया

  • अगले ट्वीट में भाजपा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को संबोधित करते हुए लिखा है कि राघव चड्ढा को समझाएं कि उनका काम दिल्ली के लोगों को साफ पानी की आपूर्ति करना है, बयानबाजी करना नहीं।

    तीसरे ट्वीट में भाजपा ने आरोप लगाते हुए लिखा कि दिल्ली जल बोर्ड में 25,000 करोड़ का घोटाला हुआ है, उसके लिए दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री केजरीवाल को कभी माफ नहीं करेगी और हर पैसे का हिसाब लेगी।

  • दिल्ली
  • आम आदमी पार्टी समाचार
  • भाजपा समाचार
  •  
ताज़ा खबरें
  • बंद हो गया LG का मोबाइल बिजनेस, फिर भी इन स्मार्टफोन्स को मिलेंगे एंड्रॉयड अपडेट
    बंद हो गया LG का मोबाइल बिजनेस, फिर भी इन स्मार्टफोन्स को मिलेंगे एंड्रॉयड अपडेट
    टेक्नोलॉजी
  • IPL 2021, RR बनाम PBKS: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें
    IPL 2021, RR बनाम PBKS: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें
    खेलकूद
  • जम्मू-कश्मीर: नाबालिग समेत पांच आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों ने दिया था आत्मसमर्पण का विकल्प
    जम्मू-कश्मीर: नाबालिग समेत पांच आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों ने दिया था आत्मसमर्पण का विकल्प
    देश
  • उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव: भाजपा ने रद्द की कुलदीप सेंगर की पत्नी की उम्मीदवारी
    उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव: भाजपा ने रद्द की कुलदीप सेंगर की पत्नी की उम्मीदवारी
    राजनीति
  • तमिलनाडु: कांग्रेस उम्मीदवार का कोरोना वायरस के संक्रमण से निधन, जीते तो होगा उपचुनाव
    तमिलनाडु: कांग्रेस उम्मीदवार का कोरोना वायरस के संक्रमण से निधन, जीते तो होगा उपचुनाव
    राजनीति
चर्चित विषय
वैक्सीन समाचार क्राइम समाचार रोजगार समाचार किसान आंदोलन सरकारी नौकरी कोरोना वायरस कोवैक्सिन कोरोना वायरस वैक्सीन भारत में कोरोना वायरस
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021