NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विधानसभा चुनाव: गोवा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मतदान खत्म, कहां कितने प्रतिशत वोटिंग हुई?
    अगली खबर
    विधानसभा चुनाव: गोवा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मतदान खत्म, कहां कितने प्रतिशत वोटिंग हुई?
    विधानसभा चुनाव: गोवा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मतदान खत्म

    विधानसभा चुनाव: गोवा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मतदान खत्म, कहां कितने प्रतिशत वोटिंग हुई?

    लेखन मुकुल तोमर
    Feb 14, 2022
    07:43 pm

    क्या है खबर?

    गोवा और उत्तराखंड की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म हो गया है। जहां गोवा में 78.94 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं उत्तराखंड में 59.51 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    इन दोनों राज्यों के साथ-साथ आज उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हुआ। इसमें नौ राज्यों की कुल 55 सीटों पर 61.33 प्रतिशत वोटिंग हुई।

    राज्य में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को हुआ था।

    राज्यों की स्थिति

    किस राज्य में कितने उम्मीदवार मैदान में?

    गोवा में 11 लाख से अधिक मतदाताओं ने 40 सीटों पर 301 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद कर दी है।

    इसी तरह उत्तराखंड में 81 लाख से अधिक लोगों ने 632 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया।

    उत्तर प्रदेश की बात करें तो सहारनपुर, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर की 55 विधानसभा सीटों के लिए कुल 586 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सभी जगहों पर कोविड प्रोटोकॉल के साथ मतदान हुआ।

    गोवा विधानसभा चुनाव

    गोवा में कई तरफा मुकाबला

    गोवा चुनाव में मुख्य टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रही है, हालांकि आम आदमी पार्टी (AAP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी मैदान में उतरकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

    राज्य की पणजी सीट पर सबकी नजरें हैं। भाजपा से टिकट न मिलने पर पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर यहां निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

    भाजपा ने एटेनेसियो मोन्सेरेट और कांग्रेस ने एल्विस गोमेस को उनके खिलाफ उतारा है।

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव

    उत्तराखंड में क्या स्थिति?

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्य टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच है, हालांकि AAP य़हां भी दोनों पार्टियों को चुनौती दे रही है।

    राज्य में अभी भाजपा की सरकार है और उसकी तरफ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे और धन सिंह रावत जैसे कैबिनेट मंत्री मैदान में हैं।

    राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस की तरफ से मैदान में उतरने वाले सबसे बड़े नाम हैं।

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

    उत्तर प्रदेश में ये बड़े चेहरे मैदान में

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, धर्म सिंह सैनी, राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी और नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता जैसे बड़े नाम मैदान में हैं।

    पिछले चुनाव में इन 55 सीटों में से भाजपा ने 38, सपा ने 15 और कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी।

    नतीजे

    कब आएंगे विधानसभा चुनावों के नतीजे?

    इन सभी राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। उत्तराखंड, गोवा और उत्तर प्रदेश के अलावा आगामी दिनों में मणिपुर और पंजाब में भी वोट डाले जाएंगे।

    पंजाब में मतदान की तारीख पहले 14 फरवरी थी, जिसे बदलकर 20 फरवरी कर दिया गया था। इसी तरह मणिपुर में भी तारीखें बदली गईं और अब राज्य में 28 फरवरी को पहले और 5 मार्च को दूसरे चरण का मतदान होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
    गोवा विधानसभा चुनाव
    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

    उत्तर प्रदेश में भाजपा को एक और झटका, 3 दिनों में तीसरे मंत्री का इस्तीफा समाजवादी पार्टी
    कौन हैं उन्नाव विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट पाने वालीं आशा सिंह? कांग्रेस समाचार
    उत्तर प्रदेश: समर्थक विधायकों समेत समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सैनी समाजवादी पार्टी
    लखनऊ: समाजवादी पार्टी की 'वर्चुअल रैली' में जमा हुई भीड़, जिलाधिकारी ने कहा- अनुमति नहीं ली लखनऊ

    गोवा विधानसभा चुनाव

    गोवा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, मंत्री का पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा गोवा
    गोवा विधानसभा चुनाव: अमित पालेकर होंगे AAP की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार आम आदमी पार्टी समाचार
    मनोहर पर्रिकर के बेटे को नहीं मिली पणजी से भाजपा की टिकट, केजरीवाल ने दिया प्रस्ताव अरविंद केजरीवाल
    गोवा में बीते पांच सालों में 60 प्रतिशत विधायकों ने बदली पार्टी, ADR रिपोर्ट खुलासा गोवा

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव

    उत्तराखंड: भाजपा ने हरक सिंह रावत को निष्कासित किया, मंत्रिमंडल से भी निकाला उत्तराखंड
    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा में शामिल हुए जनरल बिपिन रावत के भाई विजय रावत उत्तराखंड
    विधानसभा चुनाव: उत्तराखंड और गोवा में वोटिंग शुरू, उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान समाजवादी पार्टी
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया आचार संहिता का उल्लंगन, पत्नी पर भी आरोप भाजपा समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025