NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत, भाजपा ने किया पलटवार
    अगली खबर
    तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत, भाजपा ने किया पलटवार
    चंद्रशेखर राव ने मांगा सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत, भाजपा का पलटवार

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत, भाजपा ने किया पलटवार

    लेखन मुकुल तोमर
    Feb 14, 2022
    05:10 pm

    क्या है खबर?

    आज 2019 में पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के काफिले पर आतंकी हमले की तीसरी बरसी है और देश के कोने-कोने से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

    हालांकि इस मौके पर भी सर्जिकल स्ट्राइक से संबंधित विवाद फिर से जिंदा हो गया है और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने स्ट्राइक के सबूत मांगे हैं।

    इसके जवाब में भाजपा ने कहा है कि पाकिस्तान और राव के एक जैसे बोल हैं।

    बय़ान

    चंद्रशेखर राव ने क्या कहा?

    एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए राव ने कहा, "राहुल गांधी ने अगर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है... अब मैं भी पूछ रहा हूं, केंद्र सरकार को सबूत दिखाने चाहिए। भाजपा फेक प्रोपगैंडा फैलाती है, इसलिए लोग सबूत मांग रहे हैं।"

    इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, 'पुलवामा के शहीदों को हम कभी भुला नहीं सकते। उनका और उनके परिवारों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। हम जवाब लेके रहेंगे।'

    पलटवार

    पाकिस्तान और TRS के बोल एक जैसे- अनुराग ठाकुर

    राव पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "उत्तर प्रदेश के चुनाव के समय इन सबको सर्जिकल स्ट्राइक याद आ रही है। पाकिस्तान के बोल, कांग्रेस के बोल और अब TRS (तेलंगाना राष्ट्र समिति) के बोल एक जैसे ही हैं। जब-जब चुनाव आता है, तब-तब ये नए-नए प्रयोग करते हैं। कोई हिजाब का करता है तो कोई सर्जिकल स्ट्राइक का करता है क्योंकि विकास के मुद्दे पर ये भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकते।"

    बयान

    ठाकुर बोले- राव को माफ नहीं करेगा देश

    ठाकुर ने कहा कि राव ने सेना की बहादुरी पर सवाल खड़ा किया है और ये उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

    उन्होंने कहा, "देश इनको कभी माफ नहीं करेगा। पाकिस्तान और दुनिया ने मान लिया था कि भारतीय सैनिकों ने किस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था। जवाब कांग्रेस और TRS को देना होगा कि वो भारतीय सेना के साथ हैं या पाकिस्तान के साथ हैं।"

    अन्य नेता

    केंद्रीय मंत्री रेड्डी और असम के मुख्यमंत्री ने भी साधा राव पर निशाना

    केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने भी राव पर निशाना साधा है।

    रेड्डी ने कहा कि उनका बयान असंवेदनशीलता, गैर-जिम्मेदारी और अज्ञानता को दर्शाता है और ये एक मुख्यमंत्री के दर्जे से नीचे के स्तर का है।

    सरमा ने एक वीडियो क्लिप ट्वीट करते हुए कहा है, "हमारी बहादुर सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत ये रहा। इसके बावजूद आप हमारी सेना की बहादुरी पर सवाल उठाते हैं और उनका अपमान करते हैं।"

    विवाद

    क्या है सर्जिकल स्ट्राइक से संबंधित पूरा विवाद?

    14 फरवरी, 2019 को पुलवामा हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी।

    इस स्ट्राइक में कितने आतंकी मारे गए, इसका आधिकारिक आंकड़ा तो कभी सामने नहीं आया, लेकिन भाजपा नेता अक्सर 50 से लेकर 300 आतंकियों के मरने का दावा करते रहे हैं।

    इसके जवाब में विपक्षी नेता कई बार इतने आतंकियों के मारे जाने का सबूत मांग चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अनुराग ठाकुर
    हिमंत बिस्वा सरमा
    के चंद्रशेखर राव
    बालाकोट एयरस्ट्राइक

    ताज़ा खबरें

    गूगल क्रोम में आया नया जेमिनी AI असिस्टेंट, इस तरह करें उपयोग  गूगल
    लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक आमिर हमजा लाहौर में घायल, अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान समाचार
    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल

    अनुराग ठाकुर

    भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का विवादित बयान, कहा- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी करेंगे बहन-बेटियों का रेप दिल्ली
    भाजपा है असली 'टुकड़े-टुकड़े गैंग', नेताओं के बोल दे रहे गवाही दिल्ली
    ...तो क्या इसलिए भाजपा ने तेज किए हैं शाहीन बाग पर हमले? दिल्ली पुलिस
    सत्ता सुख के लिए लोगों को गोली मारने को तैयार भाजपा नेता, अब आया ये बयान दिल्ली

    हिमंत बिस्वा सरमा

    असम: हेमंत बिस्व सरमा बोले- भाजपा को नहीं चाहिए मियां मुस्लिमों के वोट, सांप्रदायिक है समुदाय भारतीय जनता पार्टी
    हेमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के अगले मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ असम
    असम में कोरोना मरीज की मौत के बाद डॉक्टर पर हमला, अब तक 24 गिरफ्तार असम
    सीमा विवाद: मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज की FIR, तनाव बढ़ा दिल्ली

    के चंद्रशेखर राव

    लोकसभा चुनाव में निर्णायक साबित हो सकते हैं गठबंधन, जानें कौन है किसके साथ बिहार
    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर का दावा- UPA के समय हुई थी 11 सर्जिकल स्ट्राइक आंध्र प्रदेश
    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दावा, UPA सरकार के कार्यकाल में हुईं कई सर्जिकल स्ट्राइक नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस ने बताया मनमोहन सरकार में कब और कहां हुईं 6 सर्जिकल स्ट्राइक राहुल गांधी

    बालाकोट एयरस्ट्राइक

    एयर स्ट्राइक के बाद F-16 विमान के उपयोग पर अमेरिका ने लगाई थी पाकिस्तान को फटकार भारत की खबरें
    पाकिस्तान में अमेरिकी विमानों पर हो सकता है आतंकी हमला, एडवायजरी जारी भारत की खबरें
    पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने इन तरीकों से लिया पाकिस्तान से बदला भारत की खबरें
    वीर चक्र से सम्मानित हुए ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान, राष्ट्रपति ने दिया सम्मान जम्मू-कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025