NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 43,509 मरीज, सक्रिय मामले बढ़कर चार लाख पार
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 43,509 मरीज, सक्रिय मामले बढ़कर चार लाख पार
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 43,509 मरीज, सक्रिय मामले बढ़कर चार लाख पार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 29, 2021
    09:34 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 43,509 नए मामले सामने आए और 640 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,15,28,114 हो गई है। इनमें से 4,22,662 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दूसरे दिन बढ़कर 4,03,840 हो गई है।

    देश में बीते दिनों में कई बार सक्रिय मामले बढ़ चुके हैं, जो चिंता की बात है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 38,000 से अधिक मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 38,465 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,07,01,612 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.39 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 17,28,795 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 46.26 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 62,82,914 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,32,145 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 33,27,301 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 16,457 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 28,99,195 ​मामलों और 36,456 मौतों के साथ कर्नाटक और 25,53,805 मामलों और 33,995 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 6,857 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 286 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार काबू में नजर आ रही है।

    इसी तरह केरल में 22,056 लोगों को संक्रमित पाया गया और 131 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 1,531 मामले सामने आए और 19 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 1,756 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 29 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 45,07,06,257 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 43,92,697 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार चिंता का विषय बनी हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 19.58 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 19.58 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 41.86 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.46 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.12 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.98 करोड़ संक्रमितों में से 5.53 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    'जटाधारा' से लेकर 'हीरामंडी 2' तक, सोनाक्षी सिन्हा की इन फिल्मों और सीरीज का है इंतजार  सोनाक्षी सिन्हा
    IPL 2025 फाइनल: RCB बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    यूक्रेन ने 'ऑपरेशन स्पाइडर वेब' से रूस को चौंकाया, जानिए युद्धक विमानों को कैसे बनाया निशाना यूक्रेन युद्ध
    2025 टाटा अल्ट्रोज के लिए बुकिंग शुरू, जल्द होगी डिलीवरी टाटा मोटर्स

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 43,071 नए मामले, 955 मरीजों की मौत केरल
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 39,796 मरीज, 723 मौतें केरल
    महाराष्ट्र: स्पीकर को गाली देने पर भाजपा के 12 विधायक एक साल के लिए निलंबित शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा से सुलह की खबरों को किया खारिज उद्धव ठाकरे

    केरल

    भारतीय मछुआरों को मारने वाले नौसैनिकों पर मुकदमा चलाएगा इटली- सुप्रीम कोर्ट इटली
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 51,667 मरीज, महाराष्ट्र में कुल मामले 60 लाख पार महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 48,698 मरीज, छह लाख से कम हुए सक्रिय मामले महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 50,040 मामले, 1,258 मरीजों की मौत महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 41,383 नए मरीज, सक्रिय मामलों में इजाफा जारी महाराष्ट्र
    राजस्थान: दो दिनों में कोरोना से कोई मौत नहीं, बीते दिन मिले केवल 23 मरीज जयपुर
    कोरोना की उत्पत्ति: WHO के दोबारा जांच शुरू करने के प्रस्ताव को चीन ने खारिज किया चीन समाचार
    सरकार ने किया कोरोना संक्रमण से हुई मौतों की संख्या कम दिखाने के दावों का खंडन स्वास्थ्य मंत्रालय

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए लगभग 46,000 मामले, 817 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 48,786 मरीज, कुल मृतकों की संख्या चार लाख के करीब कर्नाटक
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 46,617 नए मरीज, कुल मृतकों का आंकड़ा चार लाख पार महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 44,111 मरीज, सक्रिय मामले घटकर पांच लाख से कम महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025