NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान, कौन-कौन हैं दावेदार?
    अगली खबर
    महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान, कौन-कौन हैं दावेदार?
    महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर कई दावेदार सामने आ रहे हैं

    महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान, कौन-कौन हैं दावेदार?

    लेखन आबिद खान
    Nov 22, 2024
    12:57 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे कल यानी 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

    इससे पहले सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) में मुख्यमंत्री पद को लेकर कई दावेदार सामने आ रहे हैं।

    MVA में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा किया है, जिस पर उसकी सहयोगी शिवसेना (उद्धव) का भी बयान आया है। महायुति की पार्टियां भी मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर आमने-सामने हैं।

    आइए जानते हैं पद को लेकर कौन-कौन दावा कर रहा है।

    शिंदे

    क्या दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे शिंदे?

    महायुति में शिवसेना (शिंदे) की ओर से वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे फिर से दावेदार हैं।

    पार्टी प्रवक्ता संजय शिरसाट ने कहा, "हम सभी को और राज्य के आम नागरिकों को लगता है कि शिंदे साहब ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। हमें विश्वास है कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ही बनेंगे। अगर उसके लिए 2-4 निर्दलीयों की जरूरत पड़ेगी तो हम उनकी मदद लेंगे, लेकिन हमें दूसरों की मदद की जरूरत नहीं पड़ेगी।"

    अजित पवार

    अजित पवार का नाम भी आया सामने

    4 बार उपमुख्यमंत्री रहने के बावजूद अजित पवार को एक बार भी मुख्यमंत्री बनने का मौका नहीं मिला है। वे कई बार मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जता चुके हैं।

    पुणे में तो अजित को मुख्यमंत्री बनने की बधाई देते हुए पोस्टर भी लग गए हैं।

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अमोल मितकारी ने मुख्यमंत्री पद के लिए अजित का नाम आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि नतीजे जो भी हों, NCP किंगमेकर होगी।

    फडणवीस

    भाजपा नेताओं ने आगे किया फडणवीस का नाम

    भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की रेस में देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है। फडणवीस पहले भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उन्हें गठबंधन सरकार चलाने का अनुभव भी है।

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि देवेंद्र फडणवीस को ही मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

    बावनकुले ने सरकार बनाने के लिए निर्दलीय विधायकों को भी साथ लाने के संकेत दिए हैं।

    कांग्रेस

    कांग्रेस के दावे पर शिवसेना को ऐतराज

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि उनकी पार्टी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में MVA की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री कांग्रेस का होगा।

    पटोले के इस बयान पर शिवसेना (उद्धव) के संजय राउत ने कहा कि उन्हें ये स्वीकार नहीं है।

    राउत ने कहा, "मुख्यमंत्री पद का चेहरा सभी गठबंधन सहयोगियों द्वारा संयुक्त रूप से तय किया जाएगा। अगर ऐसा है तो राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नाना पटोले को मुख्यमंत्री घोषित कर देना चाहिए।"

    अन्य नाम

    ये दावेदार भी दौड़ में

    MVA की ओर से उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार हैं। ठाकरे पहले भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं।

    अगर शरद पवार की भूमिका अहम रहती है तो जयंत पाटिल का नाम भी चर्चा में है। एक रैली में शरद ने इसके संकेत भी दिए थे।

    कांग्रेस की ओर से नाना पटोले भी दावेदार हैं।

    इसके अलावा पृथ्वीराज चव्हाण, विनोद तावड़े, पंकजा मुंडे, बालासाहेब थोराट और सुप्रिया सुले के नाम की भी चर्चा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    शिवसेना समाचार
    देवेंद्र फडणवीस
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन, सैंकड़ों यात्री फंसे कैलाश मानसरोवर यात्रा
    PDF फाइल को एडिट करने योग्य टेक्स्ट में कैसे बदलें? इन बातों का रखें ध्यान  काम की बात
    वित्तीय सुरक्षा के लिए कभी न करें बचत से जुड़ी ये गलतियां, हो सकता है नुकसान  UPI
    ममता बनर्जी की नाराजगी रंग लाई, केंद्र सरकार के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक बनर्जी शामिल ममता बनर्जी

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र में बागियों ने बढ़ाई चिंता: 50 विद्रोही मैदान में उतरे, भाजपा के सबसे ज्यादा महाराष्ट्र की राजनीति
    शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत के खिलाफ FIR, शाइना एनसी पर की थी विवादित टिप्पणी शिवसेना समाचार
    कौन है जगदीश उइके, जिसने दी विमानों में बम होने की 100 से अधिक फर्जी धमकियां? बम धमाके की धमकी
    महाराष्ट्र: पुलिस अधिकारी ने एक व्यक्ति को अवैध गिरफ्तार किया, 2 लाख रुपये करना होगा भुगतान महाराष्ट्र पुलिस

    शिवसेना समाचार

    महाराष्ट्र: प्रकाश अंबेडकर की पार्टी कर रही 26 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: NDA में सीट बंटवारे पर फंसा पेंच, अमित शाह ने की अहम बैठक अमित शाह
    महाराष्ट्र: भाजपा और उसके सहयोगियों में सीट बंटवारा तय, NCP को मिलीं 4 सीटें- रिपोर्ट महाराष्ट्र
    #NewsBytesExplainer: महाराष्ट्र में महायुति और MVA में क्यों नहीं हो पा रहा सीट बंटवारा? महाराष्ट्र

    देवेंद्र फडणवीस

    कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद: दोनों राज्यों की सरकारें आमने-सामने, जानिये पूरा मामला कर्नाटक
    महाराष्ट्र में लोकायुक्त के दायरे में आएंगे मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल, लाया जाएगा नया कानून महाराष्ट्र सरकार
    महाराष्ट्र सरकार का आदेश, SIT करेगी सुशांत राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच महाराष्ट्र
    दिशा सालियान मामला: आदित्य ठाकरे के नार्को टेस्ट की मांग, किया पलटवार आदित्य ठाकरे

    भाजपा समाचार

    भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जानिए कौन-कौन शामिल उत्तर प्रदेश
    आंध्र प्रदेश में व्हाट्सऐप पर मिलेगी सरकारी सार्वजनिक सेवाएं, नायडू सरकार का मेटा के साथ समझौता आंध्र प्रदेश
    पंजाब: हेरोइन बेचने के आरोप में भाजपा की पूर्व विधायक सतकार कौर गिरफ्तार, पार्टी ने निकाला पंजाब
    दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की यमुना में डुबकी लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत  दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025