Page Loader
एग्जिट पोल: महाराष्ट्र में महायुति सरकार के आसार, झारखंड में किसे मिल सकती है सत्ता?
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आ गए हैं

एग्जिट पोल: महाराष्ट्र में महायुति सरकार के आसार, झारखंड में किसे मिल सकती है सत्ता?

लेखन आबिद खान
Nov 20, 2024
07:38 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। महाराष्ट्र के 10 में से 6 एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने के आसार जताए गए हैं। वहीं, झारखंड में भी भाजपा गठबंधन सरकार बना सकता है। बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों और झारखंड की 38 सीटों पर आज (20 नवंबर) को वोट डाले गए थे। महाराष्ट्र में बहुमत के लिए 145 और झारखंड में 41 सीटें जीतना जरूरी है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में महायुति की सरकार!

मैट्रिज के पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र में महायुति को 150-170 और अन्य को 8 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है। पीपुल्स पल्स में भी महायुति की सरकार की वापसी के अनुमान है। इसमें महायुति को 175-195, MVA को 85-112 और अन्य को 7-12 सीटें मिलने की संभावना जताई है। PMARQ एग्जिट पोल में भी महाराष्ट्र में महायुति को बढ़त दिखाई गई है। इसके मुताबिक, महायुति को 137-157, MVA को 126-146 और अन्य को 2-8 सीटें मिलने का अनुमान है।

महाराष्ट्र में पार्टी

महाराष्ट्र में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं?

मैट्रिज के मुताबिक, महाराष्ट्र में भाजपा को 89 से 101, शिवसेना (शिंदे गुट) को 37 से 45 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP अजित पवार) को 17 से 26 सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि ये तीनों पार्टियां सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में है। विपक्षी MVA गठबंधन में कांग्रेस को 39 से 47, शिवसेना (उद्धव) को 21 से 29 और NCP (शरद पवार) को 35 से 43 सीट मिलने का अनुमान है।

झारखंड

झारखंड में किसकी सरकार के आसार?

मैट्रिज ने झारखंड में NDA को 42-47 और INDIA गठबंधन को 25-30 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, अन्य को 1-4 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, पीपुल्स पल्स ने भी झारखंड में NDA सरकार के आसार जताए हैं। इसमें NDA को 44 से 53, INDIA को 25 से 37 और अन्य को 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है। हालाकि, एक्सिस माइ इंडिया ने INDIA को 53 और NDA को 25 सीटें आने की संभावना जताई है।

ट्विटर पोस्ट

कांग्रेस कर रही है एग्जिट पोल का बहिष्कार

जानकारी

उत्तर प्रदेश उपचुनाव के एग्जिट पोल क्या कहते हैं?

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए थे। ये चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के प्रतिष्ठा का सवाल बन गए थे। मैट्रिज सर्वे के मुताबिक, यहां NDA को 7 और INDIA को 2 सीटें मिलने के आसार हैं।

एग्जिट पोल

क्या होते हैं एग्जिट पोल? 

एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है, जो मतदान के दिन किया जाता है। इसमें वोट डालकर आ रहे मतदाता से जानने की कोशिश की जाती है कि उसने किस पार्टी या उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है। मतदाताओं से कई सवाल पूछे जाते हैं। ये सर्वे अधिकतर निजी एजेंसियों द्वारा किए जाते हैं, न कि किसी सरकारी संस्था द्वारा। इसे आखिरी चरण के मतदान के बाद ही जारी किया जाता है।

मतदान

महाराष्ट्र में एक, झारखंड में 2 चरण में हुआ था मतदान

महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर आज एक साथ मतदान हुआ था। राज्य में 9.63 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिलाएं हैं। मतदान के लिए कुल 1,00,186 मतदान केंद्र बनाए गए थे। झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण का आज हुआ था। राज्य में कुल 2.6 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.31 करोड़ पुरुष और 1.29 करोड़ महिलाएं हैं।