फ्लोर टेस्ट: खबरें

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में बहुमत साबित किया, भाजपा पर बरसे

दो हफ्ते पहले भाजपा से गठबंधन तोड़ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया।

24 Aug 2022

बिहार

बिहार: फ्लोर टेस्ट से पहले भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा ने दिया स्पीकर पद से इस्तीफा

बिहार में फ्लोर टेस्ट के लिए बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है।

महाराष्ट्र: फ्लोर टेस्ट की वोटिंग में अनुपस्थित रहे कांग्रेस के 10 और NCP के आठ विधायक

महाराष्ट्र विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट हुआ जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आराम से बहुमत साबित कर दिया। सरकार के समर्थन में 164 वोट पड़े, वहीं महज 99 विधायकों ने उसके खिलाफ वोट डाला।

महाराष्ट्र: फ्लोर टेस्ट में एकनाथ शिंदे ने साबित किया बहुमत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत साबित कर दिया। उनकी सरकार के समर्थन में 164 वोट और खिलाफ 99 वोट पड़े। लगभग दो दर्जन विधायकों ने वोट नहीं डाला।

महाराष्ट्र: फ्लोर टेस्ट से पहले ठाकरे को बड़ा झटका, शिंदे बने शिवसेना विधायक दल के नेता

महाराष्ट्र विधानसभा में आज होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे खेमे को बड़ा झटका लगा है।

महाराष्ट्र: फ्लोर टेस्ट से पहले शिंदे गुट को बड़ी सफलता, स्पीकर चुनाव में मारी बाजी

महाराष्ट्र विधानसभा में आज स्पीकर के पद के लिए वोटिंग हुई और इसमें भाजपा के उम्मीदवार राहुल नर्वेकर ने बाजी मारी। नर्वेकर के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के उम्मीदवार राजन सालवी को मात दी।

उद्धव ठाकरे ही नहीं, ये मुख्यमंत्री भी दे चुके हैं फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उनसे गुरूवार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने को कहा था, लेकिन ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही अपना पद त्याग दिया।

महाराष्ट्र सियासी संकट: क्या होता है फ्लोर टेस्ट और इससे संंबंधित नियम क्या हैं?

महाराष्ट्र का सियासी संकट अपने अंतिम चरण में पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से कल शाम 5 बजे तक अपना बहुमत साबित करने को कहा है।

फ्लोर टेस्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना, आज 5 बजे होगी सुनवाई

महाराष्ट्र में एक हफ्ते से अधिक समय से जारी सियासी संकट के लिए गुरुवार का दिन अहम रहने वाला है।

मध्य प्रदेश: कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुई विधानसभा, 26 मार्च तक नहीं होगा फ्लोर टेस्ट

22 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद सियासी संकट से गुजर रहे मध्य प्रदेश में 26 मार्च तक फ्लोर टेस्ट नहीं हो पाएगा क्योंकि कोरोना वायरस के कारण राज्य विधानसभा के मौजूदा सत्र को 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश: राज्यपाल ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से सोमवार को बहुमत साबित करने को कहा

शनिवार देर रात मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर उनसे सोमवार को बहुमत साबित करने को कहा।

मध्य प्रदेश: राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री कमलनाथ, कहा- फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार

22 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे से पैदा हुए सियासी संकट के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज राज्यपाल लालजी टंडन से मिले।