NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: इन बड़े नामों और सीटों पर रहेगी सबकी नजर
    राजनीति

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: इन बड़े नामों और सीटों पर रहेगी सबकी नजर

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: इन बड़े नामों और सीटों पर रहेगी सबकी नजर
    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 12, 2022, 01:57 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: इन बड़े नामों और सीटों पर रहेगी सबकी नजर
    हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह की सीट पर सबकी नजर

    हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का मतदान जारी है और राज्य की सभी 68 सीटों पर आज एक साथ मत डाले जा रहे हैं। चुनाव में कुल 412 उम्मीदवार मैदान में हैं और लगभग 55 लाख मतदाता उनकी किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव में कई बड़े नाम भी मैदान में हैं और उनकी सीटों पर सबकी नजर रहेगी। आइए चुनाव लड़ रहे पांच बड़े नामों और उनकी सीटों के बारे में जानते हैं।

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज सीट से मैदान में

    हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है और ठाकुर 1998 से यहां से जीतते हुए आ रहे हैं। सड़कों की कमी इस सीट पर प्रमुख मुद्दा है और कई इलाके अभी भी सड़कों से नहीं जुड़े हुए हैं। जो सड़कें बनी हुई हैं, उनकी भी स्थिति बहुत अधिक ठीक नहीं है। अधिक स्कूल और विकास अन्य ऐसे मुद्दे है जो स्थानीय निवासी उठाते रहे हैं।

    कसुम्पटी सीट पर कांग्रेस और भाजपा की कड़ी टक्कर

    कसुम्पटी सीट से कांग्रेस ने अनिरूद्ध सिंह को टिकट दी है जो यहां से दो चुनाव अच्छे-खासे अंतर से जीत चुके हैं और इस बार वह जीत की हैट्रिक लगाना चाहेंगे। भाजपा ने उन्हें टक्कर देने के लिए अपने शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को मैदान में उतारा है। हालांकि भाजपा के स्थानीय नेता इससे खुश नहीं है और पार्टी में आंतरिक कलह बनी हुई है। सेब के किसानों की दुर्दशा और पुरानी पेंशन योजना यहां सबसे बड़े मुद्दे हैं।

    हरोली सीट से नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री मैदान में

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में हरोली सीट पर भी सबकी नजर रहेगी जहां से नेता विपक्ष और कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री मैदान में हैं। अग्निहोत्री मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हैं और 2003 से इस सीट को जीतते हुए आ रहे हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ राम कुमार को मैदान में उतारा है। केंद्र सरकार ने इलाके को 2,000 करोड़ रुपये का ड्रग पार्क प्रोजेक्ट दिया है और भाजपा को इससे फायदा होने की उम्मीद है।

    शिमला ग्रामीण सीट से लड़ रहे विक्रमादित्य सिंह

    छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वीरभद्र सिंह की विरासत के कारण इस सीट पर विक्रमादित्य और कांग्रेस दोनों की स्थिति मजबूत है। पिछले चुनाव में भी विक्रमादित्य ने यहां से जीत दर्ज की थी। भाजपा ने यहां से रवि मेहता को मैदान में उतारा है। विकास और रोजगार के मौके यहां सबसे बड़े मुद्दे हैं।

    ठियोग CPM के कब्जे वाली एकमात्र सीट

    हिमाचल चुनाव में ठियोग सीट पर भी सबकी नजर रहेगी जो राज्य की एकमात्र ऐसी सीट है जिस पर अभी भी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) का कब्जा है। पार्टी ने यहां से राकेश सिंह को मैदान में उतारा है जिन्होंने पिछले चुनाव में यहां से जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने पूर्व हिमाचल प्रमुख कुलदीप राठौर को टिकट दी है जो अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं। सीट पर सेब के किसानों की दुर्दशा प्रमुख मुद्दा है।

    इन सीटों पर भी सबकी नजर

    इन पांच सीटों के अलावा स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल की कसौली सीट, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह की जसवां-परागपुर सीट, सामाजिक कल्याण मंत्री सरवीन चौधरी की शाहपुर सीट और कांग्रेस के चुनाव प्रभारी सुखविंदर सिंह सुक्खू की नादौन सीट पर भी सबकी नजर रहेगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हिमाचल प्रदेश
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार
    जय राम ठाकुर

    ताज़ा खबरें

    राखी सावंत की मां का निधन, लंबे समय तक लड़ी कैंसर से लड़ाई कैंसर
    नासा का 'मेगा मून रॉकेट' क्रू मिशन के लिए तैयार, परफॉरमेंस के सभी टेस्ट किए पास नासा
    चीन पर नजर रखने के साथ भारत कर रहा परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण- रिपोर्ट चीन समाचार
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान

    हिमाचल प्रदेश

    कश्मीर और शिमला में बर्फबारी, हिमाचल प्रदेश में 200 से अधिक सड़कें बंद भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली में कल से ठंड से मिल सकती है राहत, हिमाचल प्रदेश में होगी बर्फबारी दिल्ली
    दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित दिल्ली
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी उत्तर भारत

    कांग्रेस समाचार

    DMK ने 2021-22 में विज्ञापन पर खर्च की 87 प्रतिशत राशि, भाजपा रही पीछे चुनाव आयोग
    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस का अमित शाह को पत्र  भारत जोड़ो यात्रा
    भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप जम्मू-कश्मीर
    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला कश्मीर में साथ आए भारत जोड़ो यात्रा

    भाजपा समाचार

    BBC डॉक्यूमेंट्री: प्रधानमंत्री मोदी से पहले इन विषयों की डॉक्यूमेंट्री पर भी हो चुका है विवाद BBC
    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 60 सीटों में से 48 सीटों के उम्मीदवार किए घोषित त्रिपुरा
    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका दिल्ली

    जय राम ठाकुर

    हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः भाजपा के 10 कैबिनेट मंत्रियों में सिर्फ दो जीते हिमाचल चुनाव
    हिमाचल प्रदेश चुनाव: कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, AAP का खाता भी नहीं खुला हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: सिराज सीट से जय राम ठाकुर ने छठी बार दर्ज की जीत हिमाचल प्रदेश
    हिमाचल प्रदेश चुनाव नतीजे: इन बड़े नामों और सीटों पर रहेगी सबकी नजर हिमाचल प्रदेश

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023