NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / विश्व हिंदी दिवस: जानें क्या है इस दिन को मनाने का कारण और महत्व
    अगली खबर
    विश्व हिंदी दिवस: जानें क्या है इस दिन को मनाने का कारण और महत्व
    विश्व हिंदी दिवस का इतिहास और महत्व

    विश्व हिंदी दिवस: जानें क्या है इस दिन को मनाने का कारण और महत्व

    लेखन अंजली
    Jan 10, 2023
    08:30 am

    क्या है खबर?

    दुनियाभर में हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

    इस दिवस को मनाने का उद्देश्य एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर हिंदी को प्रचारित-प्रसारित करना है।

    इसी दिन 1975 में नागपुर में पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

    आइए आज इस मौके पर जानते हैं कि विश्व हिंदी दिवस मनाने की शुरूआत कैसे हुई और इसका क्या महत्व है।

    इतिहास

    क्‍या है विश्व हिंदी दिवस का इतिहास?

    हर साल 10 जनवरी को जिस विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ के रूप में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है, उसका आयोजन 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नागपुर में किया था।

    इसके बाद 2006 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की।

    तब से लेकर आज तक विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जा रहा है।

    महत्व और थीम

    विश्व हिंदी दिवस मनाने का महत्व और थीम

    हिंदी एक बेहद समृद्ध भाषा है, फिर भी हिंदी बोलने वालों को पिछड़ा और अंग्रेजी में अपनी बात कहने वाले को आधुनिक कहा जाता है। इसलिए हिंदी के बारे में जागरुकता पैदा करना और इसे दुनियाभर में वैश्विक भाषा के रूप में प्रचारित करना महत्वपूर्ण हो गया है।

    बता दें कि हर विश्व हिंदी दिवस को एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है और इस साल की थीम 'हिंदी को जनमत का हिस्सा बनाना' है।

    देश

    हिंदी भाषा को अपनाने वाले देश

    भारत के अलावा मॉरीशस, फिलीपींस, अमेरिका, न्यूजीलैंड, यूगांडा, सिंगापुर, नेपाल, गुयाना, सुरिनाम, बांग्लादेश, त्रिनिदाद, तिब्बत, दक्षिण अफ्रीका, सूरीनाम, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और पाकिस्तान में कुछ परिवर्तनों के साथ ही सही, लेकिन हिंदी बोली जाती है।

    कई लोग इस बात से अनजान हैं कि दक्षिणी प्रशांत महासागर क्षेत्र में फिजी नाम का एक द्वीप देश है, जिसने हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया हुआ है।

    तरीके

    कैसे मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस?

    विश्व हिंदी दिवस के मौके पर स्कूल, कॉलेज और कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।

    कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कविता पाठ, नाटक और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है।

    इसके अलावा हर साल हिंदी के विकास के लिए अच्छा काम करने वाले सरकारी दफ्तरों को पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाता है।

    वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी कई लोग इसका प्रचार करते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हिंदी दिवस
    हिंदी
    इंदिरा गांधी

    ताज़ा खबरें

    चंद्रमा के उत्तरी हिस्से में लैंडिंग की तैयारी में जापानी कंपनी, 6 जून को उतरेगा लैंडर  जापान
    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव
    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार
    टोयोटा FJ क्रूजर का डिजाइन आया सामने, जानिए कैसा होगा लुक  टोयोटा

    हिंदी दिवस

    #WorldHindiDay: जानिए 'विश्व हिंदी दिवस' का महत्व और कैसे यह 'हिंदी दिवस' से अलग है लाइफस्टाइल
    #HindiDiwas2019: क्यों मनाया जाता हैं हिंदी दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व भारत की खबरें
    स्नैपचैट पर आया खास फीचर, कैमरा लेंस से हिंदी सीख पाएंगे यूजर्स स्नैपचैट
    कब शुरू हुआ हिंदी दिवस मनाने का सिलसिला और इसे क्यों मनाया जाता है? लाइफस्टाइल

    हिंदी

    योगी के मंत्री संजय निषाद बोले- जिन लोगों को हिंदी से ऐतराज, वो देश छोड़ दें योगी आदित्यनाथ
    अगर हिंदी भाषा पर है पकड़ तो इन क्षेत्रों में बनाएं करियर, होगी अच्छी कमाई नौकरियां
    हिंदी दिवस 2022: जानिए हिंदी भाषा से जुड़े महत्वपूर्ण और रोचक तथ्य बिहार
    तमिलनाडु में क्या है हिंदी पर विवाद, जिसे लेकर विधानसभा में पारित किया गया है प्रस्ताव? तमिलनाडु

    इंदिरा गांधी

    शीला दीक्षित की ताजपोशी कार्यक्रम में दिखे सिख दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर, विवाद राहुल गांधी
    इन कारणों से कांग्रेस का 'ट्रंप कार्ड' साबित हो सकती हैं प्रियंका गांधी योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान पर भारत में विदेशी मुद्रा की तस्करी का आरोप पाकिस्तान समाचार
    लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी का वार, महागठबंधन को बताया महामिलावट नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025