NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / तांबे के बर्तनों का इस तरह से रखें ध्यान, लंबे समय तक रहेंगे ठीक
    अगली खबर
    तांबे के बर्तनों का इस तरह से रखें ध्यान, लंबे समय तक रहेंगे ठीक
    तांबे के बर्तनों का ऐसे रखें ध्यान

    तांबे के बर्तनों का इस तरह से रखें ध्यान, लंबे समय तक रहेंगे ठीक

    लेखन अंजली
    Aug 01, 2021
    09:00 pm

    क्या है खबर?

    माना जाता है कि तांबे के बर्तनों में भोजना करना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। हालांकि ये फायदे तभी मिलते हैं जब बर्तनों की देखभाल बेहतर तरीके से की जाए।

    दरअसल, अगर तांबे के बर्तनों की अच्छे से देखभाल न की जाए तो वो काले पड़ने लगते हैं और ये फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचाने लगते हैं।

    आइए आज आपको बताते हैं कि तांबे के बर्तनों की देखभाल कैसे की जाती है।

    #1

    डिशवॉशर की बजाय साबुन और पानी से धोएं तांबे के बर्तन

    भले ही कई बर्तनों को डिशवॉशर में धोना आसान होता है, लेकिन तांबे के बर्तनों को कभी भी इसमें नहीं धोना चाहिए क्योंकि इससे बर्तनों के जल्द खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।

    इसके अलावा तांबे के बर्तनों पर ऐसे साबुन का इस्तेमाल करने से बचें जो ब्लीच युक्त हो।

    बेहतर होगा कि आप सॉफ्ट साबुन और गर्म पानी के इस्तेमाल से तांबे के बर्तनों को धोएं और इन्हें स्पंज से रगड़ें।

    #2

    तांबे के बर्तनों को प्री-हीट करने से बचें

    कई बार खाना बनाने से पहले बर्तनों को तेज आंच पर गर्म किया जाता है, लेकिन तांबे के बर्तनों के साथ ऐसा करना गलत है।

    दरअसल, इससे तांबे के बर्तन जल सकते हैं और बेकार हो सकते हैं।

    इसलिए तांबे के बर्तनों को गैस पर रखते समय थोड़ा ध्यान दें। यकीनन अगर आप इस बात का ख्याल रखेंगे तो आपके तांबे के बर्तन लंबे समय तक चलेंगे।

    #3

    सिलिकॉन या लकड़ी की करछी का करें इस्तेमाल

    जब हम स्टील या फिर लोहे के बर्तनों में सब्जी बनाते हैं तो इनके साथ स्टील की करछी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन तांबे के बर्तनों में कोई भी चीज बनाते समय स्टील की करछी का इस्तेमाल न करें।

    दरअसल, इससे तांबे के बर्तनों में खरोंच पड़ सकती है जिससे इसकी सॉफ्ट टिन लाइनिंग बहुत जल्दी खराब हो सकती है।

    बेहतर होगा कि आप तांबे के बर्तनों में खाना बनाते समय सिलिकॉन या लकड़ी की करछी का ही इस्तेमाल करें।

    #4

    हर छह महीने में तांबे के बर्तनों को करें पॉलिश

    अगर आप चाहते हैं कि आपके तांबे के बर्तन टार्निश से बचे रहें तो उन्हें समय-समय पर पॉलिश जरूर करें।

    टार्निश जंग की एक परत होती है जो पानी और हवा के संपर्क में आने से तांबे के बर्तनों पर जमने लगती है।

    टार्निश से बचाने के लिए तांबे के बर्तनों को हर छह महीने में एक विशेष तांबे के क्लीनर से पॉलिश करना चाहिए। आप ऐसा जरूर करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    किचन टिप्स

    ताज़ा खबरें

    होंडा सिविक टाइप R में पहली बार हो सकती है लॉन्च, जानिए इसकी खासियत  होंडा
    'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना की एंट्री, जानिए कब रिलीज हो सकती है फिल्म  रश्मिका मंदाना
    IPL 2025, फाइनल: PBKS ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी IPL 2025
    IPL 2025: क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सेना को दिया गया सम्मान, देशभक्ति गीतों से झूमा स्टेडियम इंडियन प्रीमियर लीग

    लाइफस्टाइल

    पीलिया रोग के जोखिमों को कम करने में सक्षम हैं ये योगासन, ऐसे करें इनका अभ्यास योग
    शरी में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा लाइफस्टाइल
    सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है भिदुरकाष्ठ नट्स का सेवन, डाइट में जरूर करें शामिल लाइफस्टाइल
    खाने के अलावा इन छोटे-बड़े कामों के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है मेयोनीज लाइफ हैक्स

    किचन टिप्स

    आपकी इन आदतों के कारण जल्दी खराब हो सकते हैं किचन अप्लाइंसेस लाइफस्टाइल
    इलेक्ट्रिक केतली को साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके लाइफस्टाइल
    कई कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है सिरका, जानिए कैसे लाइफस्टाइल
    रसोई के सिंक के नीचे भूल से भी इन चीजों को न करें स्टोर लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025