NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन
    अगली खबर
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन
    IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का सफर खत्म हो गया है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 02, 2025
    01:51 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रविवार (1 जून) को खेले गए क्वालीफायर-2 मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मिली हार के साथ ही मुंबई इंडियंस (MI) का सफर समाप्त हो गया है।

    हालांकि, इस बार उसका प्रदर्शन पिछले बार के मुकाबले अच्छा रहा है। IPL 2024 में टीम 10वें स्थान पर रही थी।

    इस बार टीम 8 मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है। आइए टीम के इस संस्करण में प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    MI ने इस संस्करण में जीते 9 मुकाबले

    MI को इस संस्करण के पहले 5 मुकाबलों में से 4 में हार झेलनी पड़ी थी। उसके बाद टीम ने लगातार 6 मैच जीते।

    वह लीग चरण के कुल 14 मैचों में से 8 में जीत दर्ज करने में सफल रही थी।

    इसके बाद उसने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस (GT) को हराया, लेकिन क्वालीफायर-2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

    MI ने लीग चरण के अंतर में 16 अंक (+1.142) के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था।

    जीत

    MI ने इन टीमों के खिलाफ दर्ज की जीत

    MI को अपने शुरुआती 5 मैचों में से केवल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ जीत मिली थी।

    हालांकि, इसके बाद टीम ने बेहतरनी प्रदर्शन किया और दिल्ली कैपिटल्स (DC), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK), लखनऊ सुपर जायंट्स, SRH और राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ लगातार 6 मुकाबलों में जीत दर्ज कर ली।

    इसी तरह उसने DC के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला भी जीता था। CSK के खिलाफ 9 विकेट की जीत इस संस्करण में उसकी सबसे बड़ी रही।

    बल्लेबाजी

    सूर्यकुमार ने बनाए सर्वाधिक रन

    MI के लिए बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 16 मैच में 65.18 की औसत और 167.91 की स्ट्राइक रेट से 717 रन निकले। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक भी निकले। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 73* रन रहा।

    सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने 14 मैच में 29.85 की औसत और 150.97 की स्ट्राइक रेट से 388 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 62* रन रहा है।

    गेंदबाजी

    ट्रेंट बोल्ट ने झटके सर्वाधिक विकेट

    तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने इस पूरे संस्करण MI के लिए शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 16 मैचों में 23.80 की औसत और 8.96 की इकॉनमी से कुल 22 विकेट अपने नाम किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 26 रन देकर 4 विकेट लेना रहा था।

    इसी तरह जसप्रीत बुमराह ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 12 मैच में 17.55 की औसत और 6.67 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    गुजरात टाइटंस
    जसप्रीत बुमराह

    ताज़ा खबरें

    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025: अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही CSK, ये अनचाहा रिकॉर्ड बनाया IPL 2025
    IPL 2025: शीर्ष-2 में पहुंचने का क्या है गणित, टीमों को क्या करना होगा? IPL 2025
    IPL के एक संस्करण में CSK के लिए इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट IPL 2025
    IPL के एक संस्करण में बतौर कप्तान सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद

    मुंबई इंडियंस

    IPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इन गेंदबाजों ने लिए हैं 5 विकेट हॉल  IPL 2025
    IPL के एक संस्करण में MI के लिए इन खिलाड़ियों ने पकड़े हैं सबसे ज्यादा कैच  हार्दिक पांड्या
    IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने विल जैक्स की जगह जॉनी बेयरस्टो को टीम में शामिल किया इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2025: MI बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    MI बनाम GT: विल जैक्स ने जड़ा IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने रोमांचक मुकाबले में MI को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DLS नियम की बदौलत MI को हराया, देखिए मैच के मोमेंट्स IPL 2025

    जसप्रीत बुमराह

    कपिल देव ने प्रशंसकों से की जसप्रीत बुमराह से उनकी तुलना न करने की अपील कपिल देव
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जसप्रीत बुमराह ने दिसंबर 2024 के लिए जीता पुरस्कार  ICC अवार्ड्स
    जसप्रीत बुमराह को चोट ने किया परेशान, पूरी तरह से बिस्तर पर रहने की सलाह भारतीय क्रिकेट टीम
    जसप्रीत बुमराह ने गंभीर चोट की खबरों को नकारा, कहा- 'फर्जी खबर फैलाना आसान है'  क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025