NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पीरियड्स के कारण मीराबाई चानू ने गंवाया पदक, पीरियड्स के तीसरे दिन होती हैं ये परेशानियां 
    अगली खबर
    पीरियड्स के कारण मीराबाई चानू ने गंवाया पदक, पीरियड्स के तीसरे दिन होती हैं ये परेशानियां 

    पीरियड्स के कारण मीराबाई चानू ने गंवाया पदक, पीरियड्स के तीसरे दिन होती हैं ये परेशानियां 

    लेखन सयाली
    Aug 10, 2024
    02:35 pm

    क्या है खबर?

    8 अगस्त को पेरिस ओलंपिक में हुए भारोत्तोलक के मुकाबले में मीराबाई चानू ने चौथा स्थान हासिल किया।

    उन्होंने पदक जीतने से चूकने के बाद बताया कि पीरियड्स का तीसरा दिन होने के कारण उनका स्वास्थ्य खराब था।

    चानू ने कहा कि दुनियाभर में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कई चुनौतियों का अनुभव करना पड़ता है।

    इसी कड़ी में आज जानते हैं कि महिलाओं को पीरियड्स के तीसरे दिन किन परेशानियों का अनुभव होता है।

    #1

    पेट में ऐंठन 

    पीरियड्स के दौरान गर्भाशय प्रोस्टाग्लैंडीन जारी करता है, जो हार्मोन जैसे पदार्थ होते हैं। इनके कारण गर्भाशय की मांसपेशियों में सिकुड़न पैदा होने लगती है।

    यह सिकुड़न गर्भाशय की परत को बाहर निकालने में मदद करती हैं, लेकिन इससे पेट के निचले हिस्से में दर्द, ऐंठन और बेचैनी होती है।

    इस दौरान हर महिला को अलग-अलग तरह का दर्द होता है और यह जांघों और पीठ के निचले हिस्से तक फैल सकता है।

    #2

    रक्त की हानि और एनीमिया

    पीरियड्स में सबसे ज्यादा खून आमतौर पर पहले से तीसरे दिन के बीच निकलता है। इससे आयरन के स्तर में कमी आ सकती है और पहले से आयरन की कमी से जूझ रही महिलाओं की परेशानी खतरनाक रूप से बढ़ सकती है।

    इससे एनीमिया हो सकता है, जिसमें खून में पर्याप्त मात्रा में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं नहीं होती हैं। इसके कारण कमजोरी, थकावट और चक्कर आना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

    #3

    हार्मोनल उतार-चढ़ाव 

    पीरियड्स की शुरुआत से ही एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में काफी गिरावट आ जाती है। इसका मूड, ऊर्जा के स्तर और सामान्य स्वास्थ्य पर खासा असर पड़ सकता है।

    असुविधा पैदा करने के अलावा, इन हार्मोन्स की कमी से सूजन और द्रव प्रतिधारण भी हो सकता है। साथ ही इसके कारण चिड़चिड़ापन, उदासी और गुस्सा भी महसूस हो सकता है।

    आपको पीरियड्स के दौरान होने वाली इन परेशानियों नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

    #4

    थकान और कमजोरी 

    पीरियड्स के तीसरे दिन भी महिलाओं को अधिक दर्द महसूस होता है और खून की कमी हो जाती है। इसके कारण शरीर कमजोर होने लगता है और थकावट की अनुभूति होती है।

    इस दौरान, कुछ महिलाओं को माइग्रेन या सिरदर्द भी हो सकता है। साथ ही कमजोरी के कारण कई महिलायें चक्कर आने की परेशानी से भी जूझती हैं और बेहोश हो जाती हैं।

    आप अपनी इन आदतों को बदल कर पीरियड्स के दर्द को कम कर सकती हैं।

    एथलीट

    पीरियड्स किसी एथलीट के प्रदर्शन को कैसे प्रभावित कर सकते हैं? 

    पीरियड्स से संबंधित शारीरिक परिवर्तन और लक्षण किसी भी एथलीट के प्रदर्शन को काफी प्रभावित कर सकते हैं। इस दौरान निकलने वाले खून से आयरन की कमी होती है और कमजोरी होती है।

    इसके परिणामस्वरूप एथलीट की ताकत, सहनशक्ति और सामान्य प्रदर्शन में कमी आ सकती है। साथ ही पीरियड्स के कारण एथलीट को मांसपेशियों में कमजोरी और दर्द का भी अनुभव हो सकता है।

    पीरियड्स में होने वाली शारीरिक असुविधाओं के कारण एथलीट की एकाग्रता भी प्रभावित होती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मीराबाई चानू
    स्वास्थ्य
    ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    हुंडई की गाड़ियों पर बढ़ गई छूट, जून महीने में 1 लाख रुपये तक की बचत  हुंडई मोटर कंपनी
    चंद्रमा के उत्तरी हिस्से में लैंडिंग की तैयारी में जापानी कंपनी, 6 जून को उतरेगा लैंडर  जापान
    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव
    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार

    मीराबाई चानू

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने बनाया इतिहास राष्ट्रमंडल खेल 2022
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: बिंद्यारानी देवी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत को मिला चौथा पदक राष्ट्रमंडल खेल 2022
    मीरबाई चानू ने वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, ओलंपिक चैंपियन को हराया वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप
    मीराबाई चानू हुईं चोटिल, 5 महीनों तक रहेंगी खेल से दूर ओलंपिक

    स्वास्थ्य

    रोजाना प्रोटीन सप्लीमेंट लेना शरीर के लिए होता है नुकसानदायक, जानिए इसके नकारात्मक प्रभाव  डाइट
    डेड स्किन को हटाने के लिए त्वचा के अनुसार करें इन कारगर फेस पैक का इस्तेमाल त्वचा की देखभाल
    गर्मियों में सत्तू के एनर्जी बार खाना होता है फायदेमंद, जानिए इसकी रेसिपी और स्वास्थ्य लाभ रेसिपी
    महिलाओं के लिए जायफल होता है बेहद लाभदायक, जानिए इसके फायदे  खान-पान

    ओलंपिक

    पेरिस ओलंपिक 2024: महिला मुक्केबाज ने रोते हुए मुकाबला छोड़ा, 'पुरुष' से मैच करवाने का आरोप  पेरिस ओलंपिक 2024
    पेरिस ओलंपिक 2024: पीवी सिंधु हारीं, क्वार्टरफाइनल में नहीं बना पाईं जगह पीवी सिंधु
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 3 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए  पेरिस ओलंपिक 2024
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारत के हाथ से फिसला पदक, तीरंदाजी में अंकिता-धीरज को मिली हार पेरिस ओलंपिक 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025