NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारत के इन 7 राज्यों में अलग-अलग रीति-रिवाजों से मनाया जाता है रक्षाबंधन, आप भी जानिए
    अगली खबर
    भारत के इन 7 राज्यों में अलग-अलग रीति-रिवाजों से मनाया जाता है रक्षाबंधन, आप भी जानिए

    भारत के इन 7 राज्यों में अलग-अलग रीति-रिवाजों से मनाया जाता है रक्षाबंधन, आप भी जानिए

    लेखन सयाली
    Aug 17, 2024
    06:00 am

    क्या है खबर?

    इस साल 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा, जो भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम को दर्शाता है।

    इस दिन सभी बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं।

    इसके बदले में भाई अपनी बहनों की रक्षा करने और जीवनभर उनका साथ देने का वचन देते हैं।

    हालांकि, देश के इन 7 राज्यों में रक्षाबंधन को अलग-अलग रीति रिवाज से मनाने की परंपरा है।

    #1

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र में रक्षाबंधन के पर्व को नाराली पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन महाराष्ट्र और उसके आस-पास के तटीय क्षेत्रों के लोग समुद्र की पूजा करते हैं।

    इस अवसर पर मछुआरे समुद्र देवता को नारियल अर्पित करके अपनी भक्ति व्यक्त करते हैं। पूजा करने के साथ ही इस दिन महाराष्ट्र के सभी घरों में नारियल वाले व्यंजन भी बनते हैं।

    जानिए इस साल राखी बांधने का सही समय और भद्रा समेत अन्य जरूरी बातें।

    #2

    गुजरात

    गुजरात जैसे पश्चिमी राज्यों में रक्षाबंधन के दिन पवित्रोपना का उत्सव भी मनाया जाता है। सावन के दौरान मनाया जाने वाला यह त्योहार भगवान शिव को समर्पित होता है।

    भगवान शिव की आराधना में महिलाएं शिवलिंग पर जल और अन्य सामग्रियां चढ़ाती हैं। मान्यता है कि इस दिन भोलेनाथ के दर्शन करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और पापों का प्राश्चित भी होता है।

    भाइयों के लिए रक्षाबंधन की थाली सजाते समय उसमें ये सामग्रियां जरूर शामिल करें।

    #3

    ओडिशा

    रक्षाबंधन के दिन ओडिशा के कई हिस्सों में गम्हा पूर्णिमा मनाई जाती है, जिस दौरान लोग गायों और बैलों की पूजा करते हैं।

    इस त्योहार को बलराम देव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो भगवान कृष्ण के बड़े भाई थे।

    मान्यता है कि इस दिन देवी सुभद्रा ने अपने भाई, भगवान बलभद्र और भगवान जगन्नाथ, की कलाई पर राखी बांधी थी।

    आप रक्षाबंधन पर वजन बढ़ने की चिंता किए बिना इन मिठाइयों का लुफ्त उठा सकते हैं।

    #4

    मध्य प्रदेश और बिहार

    मध्य प्रदेश और बिहार में रक्षाबंधन के दिन मिट्टी की पूजा होती है, जो एक हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाती है। इस दिन मां और बेटे मिलकर एक खास पूजा करते हैं।

    किसानों की पत्नियां अपने खेतों की मिट्टी को पत्तों में लपेटकर इकट्ठा करती हैं, फिर उसमें जौ उगाकर घर में रखती हैं।

    7 दिन बाद सभी माताएं इस कलश को पूजकर नदी में विसर्जित करती हैं और अपने बेटों की लंबी आयु की कामना करती हैं।

    #5

    तमिलनाडु और केरल

    केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में ब्राह्मण समुदाय के लोग रक्षाबंधन को अवनि अवित्तम कहते हैं। यह त्योहार परिवार के सभी पुरुषों को समर्पित होता है।

    इस दिन ब्राह्मण नदियों में स्नान करके अपने गलत कामों की माफी मांगते हैं और अपनी शुद्धि करते हैं। इसके बाद वे अपने पुराने जनेऊ को उतारकर नया जनेऊ धारण करते हैं।

    यह ब्राह्मणों द्वारा पहना जाने वाला एक बेहद पवित्र धागा होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रक्षाबंधन
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    रक्षाबंधन

    इस रक्षाबंधन पर खुद बनाएं अपने भाई के लिए राखी, जानिए पांच तरीके लाइफस्टाइल
    रक्षाबंधन के मौके पर बनाएं ये मिठाइयां, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना लाइफस्टाइल
    डेटिंग ऐप टिंडर पर रक्षाबंधन के लिए शख्स ने की बहन की तलाश, मिल भी गई मुंबई
    रक्षाबंधन: अगर भाई-बहन एक दूसरे से हैं दूर तो इन तरीकों से मनाएं त्योहार लाइफस्टाइल

    त्यौहार

    होली है रंगों का त्योहार, इस दिन बनाकर पीयें अलग-अलग रंगों के पेय पदार्थ  होली
    होली के दिन इन टिप्स के जरिए रखें अपने पालतू जानवरों को सुरक्षित  होली
    घर पर मजेदार होली पार्टी आयोजित करने की योजना बना रहे हैं? अपनाएं ये टिप्स  होली
    होली पर मेहमानों को परोसें ये 5 पारपंरिक ड्रिंक्स, आसान हैं इनकी रेसिपी होली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025