Page Loader
डेटिंग ऐप टिंडर पर रक्षाबंधन के लिए शख्स ने की बहन की तलाश, मिल भी गई
डेटिंग ऐप टिंडर पर शख्स खोज रहा बहन

डेटिंग ऐप टिंडर पर रक्षाबंधन के लिए शख्स ने की बहन की तलाश, मिल भी गई

लेखन गौसिया
Aug 09, 2022
08:34 pm

क्या है खबर?

टिंडर एक डेटिंग ऐप है। लोग इसका इस्तेमाल अपने प्यार को खोजने के लिए करते हैं, लेकिन एक शख्स ने टिंडर ऐप का इस्तेमाल बहन खोजने के लिए किया। रेडिट पोस्ट के जरिए शख्स ने बताया कि उसकी कोई बहन नहीं है। वह हमेशा रक्षाबंधन के दिन खुद को अकेला महसूस करता है। इसलिए उसने डेटिंग ऐप पर बहन की तलाश करने का फैसला किया और इससे जुड़ा एक पोस्ट भी किया। आइए जानते हैं पूरा मामला।

पोस्ट

टिंडर पर बहन ढूंढने के लिए किया पोस्ट

पिछले दो सालों से यह यूजर अपने अकाउंट का बायो रक्षाबंधन के दो हफ्ते पहले अपडेट करता है। वो लिखता है, 'रक्षाबंधन के दिन हैंगआउट करने के लिए एक बहन की तलाश।' अजीब बात यह है कि उसका ये आइडिया काम भी आ गया। उस शख्स को दो लड़कियां मिलीं, जो उनकी बहन बनने के लिए तैयार हो गईं। उसने रेडिट पोस्ट में लिखा, 'टिंडर को धन्यवाद, अब मेरे पास दो बहनें हैं, दोनों से मैं टिंडर ऐप पर मिला।'

कारण

'मेरी खुद की कोई बहन नहीं, FOMO से लगता है डर'

उस शख्स ने बताया कि इस साल वह दोनों बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए प्लान कर रहा है। वह बहुत खुश है कि वह मिलेंगे और साथ में गिफ्ट शेयर करेंगे। उसने कहा, 'मेरी खुद की कोई बहन नहीं थी। रक्षाबंधन के दिन मैं खुद को बहुत अकेला और दुखी (FOMO) महसूस करता हूं। इसके डर से मैंने टिंडर पर एक बहन की तलाश करने का फैसला किया और अपना बायो अपडेट किया।'

घटना

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

इसी तरह का एक और मामला जून महीने में सामने आ चुका है। दरअसल, केरल के रहने वाले शख्स को मुंबई में एक अपार्टमेंट की तलाश थी। जिसके लिए उसने डेटिंग ऐप बम्बल का इस्तेमाल किया। ट्विटर यूजर ने उस शख्स के प्रोफाइल के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिसमें वह मुंबई में एक अपार्टमेंट खोजने के लिए मदद मांगते हुए दिखा।

कमेंट

कई यूजर्स ने शख्स को 'जीनियस' कहा

उस शख्स के बम्बल बायो में लिखा था, 'सैपियोसेक्शुअल नहीं। मुंबई में एक फ्लैट की तलाश है।' स्क्रीनशॉट शेयर करने वाले ट्विटर यूजर ने लिखा कि यूजर्स उनकी प्रोफाइल पर दाईं ओर स्वाइप करके उन्हें जगह खोजने में मदद कर सकते हैं। वह हिंदी नहीं बोल सकते हैं। जिसके बाद कई यूजर्स ने उनकी पोस्ट को पसंद किया और उस शख्स को 'जीनियस' बताया।