NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / होली के दिन इन टिप्स के जरिए रखें अपने पालतू जानवरों को सुरक्षित 
    अगली खबर
    होली के दिन इन टिप्स के जरिए रखें अपने पालतू जानवरों को सुरक्षित 

    होली के दिन इन टिप्स के जरिए रखें अपने पालतू जानवरों को सुरक्षित 

    लेखन सयाली
    Mar 02, 2024
    08:30 pm

    क्या है खबर?

    होली का पर्व इस साल 25 मार्च को मनाया जाएगा। यह त्योहार आपसी एकता और प्रेम को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं।

    हालांकि, कुछ लोग होली के दिन कुत्ते-बिल्ली जैसे जानवरों पर भी रंग लगा देते हैं। ऐसा करना इन जानवरों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

    इस होली पर आप अपने पालतू या सड़क पर रहने वाले जानवरों की सुरक्षा के लिए ये टिप्स अपनाएं।

    #1

    जानवरों को घर के अंदर रखें 

    होली के त्योहार पर रंग खेलने के दौरान पालतू जानवरों के लिए सबसे सुरक्षित जगह आपका घर ही होगा। अपने पालतू जानवरों को ऐसे कमरे में रखें, जहां वे आरामदायक और सुरक्षित महसूस करें।

    अगर आपकी गली में कोई कुत्ता या जानवर हो तो उसे भी इस दिन अपने घर में पनाह देने पर विचार करें। बाहर रहने से जानवरों पर कोई भी रंग डालकर जा सकता है, जिससे वे बीमार हो सकते हैं।

    #2

    पालतू जानवरों की आखों का रखें विशेष ख्याल 

    हर जानवर की आंखें बेहद नाजुक होती हैं। हमें अपने पालतू जानवरों की आखों का आम तौर पर भी ख्याल रखना होता है। रंग खेलते वक्त इनका विशेष ध्यान रखें।

    होली के दौरान इस्तेमाल किए गए रंग ज्यादातर रासायनिक होते हैं। इनसे जानवरों को आखों में जलन या अंधापन भी हो सकता है।

    अपने जानवरों की आखों पर चश्मा लगाकर उन्हें इन खतरनाक रंगों से बचाएं। साथ ही आप साफ गीले कपड़े से उनकी आंखें पोंछ सकते हैं।

    #3

    पालतू जानवरों के अनुकूल रंगों का करें प्रयोग

    लोग अपने पालतू जानवरों को अपने परिवार का ही सदस्य मानते हैं। लिहाजा आप उन्हें भी होली के जश्न का हिस्सा बनाना चाहेंगे।

    अगर आप इस दिन अपने पालतू जानवर के साथ होली खेलने का निर्णय लेते हैं तो सुनिश्चित करें कि आप पालतू जानवरों के अनुकूल रंगों का उपयोग ही कर रहे हों।

    ये रंग प्राकृतिक सामग्रियों से बने होते हैं और आपके पालतू जानवरों के लिए सुरक्षित होते हैं।

    #4

    नहलाना है जरूरी 

    अगर आपने अपने पालतू जानवरों के संग होली खेली है तो उन्हें जल्दी नहला दें। जानवरों के लिए बनाए गए हल्के शैम्पू या साबुन का इस्तेमाल करें।

    इन्हें अच्छी तरह से अपने पालतू जानवर के शरीर पर लगाएं। ऐसा करने से उनके बालों में लगा रंग छूट जाएगा। ध्यान रहे कि आप उन्हें नहलाने के बाद उनके बाल जल्दी सुखा दें।

    होली खेलते वक्त उनके मुंह में रंग जा सकता है, इसलिए पालतू जानवरों के दांत भी साफ करें।

    #5

    जानवरों को न खाने दें रंग 

    जानवरों की आदत होती है कि वे हर चीज को चाटने लगते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात है कि उनके मुंह में रंग न जाए। अपने पालतू जानवरों को रंग न चाटने दें।

    यह रंग उनके लिए जहरीले हो सकते हैं, जिसके कारण उनकी तबियत बिगड़ सकती है। सुनिश्चित करें कि रंगों को अपने पालतू जानवरों से दूर रखें और खेलते समय उन पर कड़ी निगरानी रखें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    होली
    टिप्स
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    होली

    होली 2023: बालों को रंगों से सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके बालों का झड़ना
    होली पर बनाएं ये 5 तरह की गुजिया, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना त्यौहार
    होली 2023: रंग खेलते-खेलते भीग गया फोन, घर बैठे ऐसे करें ठीक  स्मार्टफोन
    होली 2023: त्योहार पर बनाकर खाएं ये 5 मीठे व्यजंन, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी

    टिप्स

    बिना मैदे के घर पर बनाएं पौष्टिक पत्तागोभी के मोमो, जानिए रेसिपी  रेसिपी
    क्या है नया फैशन ट्रेंड 'डोपामाइन ड्रेसिंग'? ऐसे करें अपनी वार्डरोब में शामिल  लाइफस्टाइल
    बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाने के लिए अपनाएं ये तरीके गणतंत्र दिवस
    रूखी त्वचा के लिए लाभदायक है शहद, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल त्वचा की देखभाल

    त्यौहार

    त्योहारों से पहले इस तरह करें बालों की देखभाल, चमक के साथ आएगी मजबूती बालों की देखभाल
    भारत के अलग-अलग हिस्सों में कैसे मनाया जाता है दिवाली का त्योहार? जानिए अनूठे तरीके दिवाली
    दिवाली पर अपने दोस्तों और करीबियों को दें ये उपहार, हो जाएंगे खुश  दिवाली
    दिवाली के दौरान पेट की सूजन से बचाव के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? दिवाली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025