NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ग्रीक दही से बनी इन 4 मीठी रेसिपी को खाकर आप चाटते रह जाएंगे उंगलियां
    अगली खबर
    ग्रीक दही से बनी इन 4 मीठी रेसिपी को खाकर आप चाटते रह जाएंगे उंगलियां

    ग्रीक दही से बनी इन 4 मीठी रेसिपी को खाकर आप चाटते रह जाएंगे उंगलियां

    लेखन सयाली
    Mar 31, 2024
    08:07 am

    क्या है खबर?

    गर्मियों के आते ही कुछ ठंडा और ताजगी से भरपूर खाने का दिल करता है। ऐसे में आप ग्रीक दही को खान-पान में जोड़कर पेट को ठंडक पहुंचा सकते हैं।

    ग्रीक दही वो दही होता है, जिसे छानकर उसका अधिकांश पानी निकाल दिया जाता है। इस गाढ़े दही से आप बेहद स्वादिष्ट मीठे व्यंजन बनाकर खा सकते हैं।

    ग्रीक दही से इन 4 मीठे व्यंजनों को बनाकर अपने परिवार वालों को खिलाएं। इनकी रेसिपी भी बेहद आसान होती है।

    #1

    श्रीखंड संडे

    श्रीखंड गुजरात और महाराष्ट्र में ग्रीक दही से बनाई जाने वाली एक पारंपरिक मिठाई है। इसकी बनावट मलाईदार और गाढ़ी होती है।

    श्रीखंड में चीनी, केसर और इलायची का इस्तेमाल होता है, जिसकी सबसे जरूरी सामग्री है ग्रीक दही। श्रीखंड संडे बनाने के लिए रेसिपी में चिया बीज और स्ट्रॉबेरी प्यूरी का भी उपयोग किया जाता है।

    इससे इसमें आइस क्रीम जैसा बढ़िया स्वाद जुड़ जाता है और यह रेसिपी बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आती है।

    #2

    मैंगो चीजकेक भापा दोई

    गर्मियों के साथ-साथ अब आम का सीजन भी आने ही वाला है। आप आम के गुणों से लैस स्वादिष्ट मैंगो चीजकेके भापा दोई की रेसिपी बना सकते हैं।

    भापा दोई एक बंगाली मिठाई है, जिसे उबले हुए दही से तैयार किया जाता है। यह व्यंजन भापा दोई को चीजकेक क्रस्ट और आम के गाढ़े रस के साथ जोड़कर उसका स्वाद दोगुना कर देता है।

    आप इस मिठाई को अपने मन चाहे अन्य फलों के साथ भी बना सकते हैं।

    #3

    फ्रोजन योगर्ट बार 

    जब कुछ मीठा खाने की इच्छा हो तो आप चॉकलेट के बजाए स्वादिष्ट फ्रोजन योगर्ट बार बनाकर खा सकते हैं। ग्रीक दही को थोड़े से शहद के साथ मिलाएं और इसमें क्रैनबेरी और किशमिश डालें।

    एक बेकिंग ट्रे पर फॉयल बिछा कर उसपर दही के मिश्रण को अच्छी तरह फैलाएं। ऊपर से कटी हुई स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट चिप्स छिड़क दें।

    इसे पूरी तरह जमने तक फ्रीजर में रखें। एक तेज चाकू का उपयोग करके इसे काटकर खाएं।

    #4

    ग्रीक योगर्ट ब्राउनी कुकी 

    ग्रीक योगर्ट ब्राउनी कुकी एक बेहद स्वादिष्ट मीठा पकवान है, जो बच्चों को खास तौर से पसंद आएगा। ये कुकीज खाने में लजीज और चॉकलेटी होती हैं।

    इसकी रेसिपी में क्रीम और नियमित चीनी के बजाए ग्रीक दही और ब्राउन चीनी का उपयोग किया जाता है। अन्य सामग्रियों में साबुत गेहूं का आटा, ओट्स, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, डार्क चॉकलेट, मक्खन, कोको पाउडर और वेनिला अर्क शामिल हैं।

    गर्मियों में ताजगी पाने के लिए बनाकर पिएं मिक्स फ्रूट लस्सी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    रेसिपी

    ताज़ा खबरें

    राहुल गांधी ने पुंछ में किया पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित इलाकों का ​दौरा राहुल गांधी
    OpenAI ने AI मॉडल को किया अपडेट, ऑपरेटर एजेंट होगा सशक्त  OpenAI
    झारखंड में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 2 इनामी माओवादियों को किया ढेर झारखंड
    मानसून ने केरल में दस्तक दी; 8 दिन पहले पहुंचा, 16 साल का टूटा रिकॉर्ड मानसून

    खान-पान

    रोजाना करें अखरोट के दूध का सेवन, शरीर के स्वस्थ रहने सहित मिलेंगे कई फायदे  डाइट
    लिवर की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये फल डाइट
    महिलाओं को पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए खाने चाहिए ये 4 स्वस्थ स्नैक्स  रेसिपी
    होली की पार्टी में शामिल करें ये 5 मॉकटेल ड्रिंक्स, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना होली

    रेसिपी

    इस बसंत के मौसम में इन 5 स्वादिष्ट खाद्य-पदार्थों का उठाएं लुत्फ, रहेंगे सेहतमंद  खान-पान
    घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं अलग-अलग तरह के ढोकले, जानिए 5 रेसिपी खान-पान
    इस महाशिवरात्रि पर प्रसाद के लिए बनाएं ये 4 तरह की ठंडाई, तृप्त हो जाएगा मन  त्यौहार
    लंच या डिनर में बनाकर खाएं ये 5 तरह के कोफ्ते, आसान हैं रेसिपी खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025