NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दिल्ली में शुरू होने वाला है उद्यान पर्यटन महोत्सव, जानिए इसकी विशेषताएं
    दिल्ली में शुरू होने वाला है उद्यान पर्यटन महोत्सव, जानिए इसकी विशेषताएं
    लाइफस्टाइल

    दिल्ली में शुरू होने वाला है उद्यान पर्यटन महोत्सव, जानिए इसकी विशेषताएं

    लेखन अंजली
    February 16, 2023 | 04:17 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली में शुरू होने वाला है उद्यान पर्यटन महोत्सव, जानिए इसकी विशेषताएं
    दिल्ली में होने जा रहा है उद्यान पर्यटन महोत्सव का आगाज

    हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली में भव्य उद्यान पर्यटन महोत्सव का आगाज होने वाला है, जिसका उद्घाटन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया करने वाले हैं। दिल्ली पर्यटन विभाग की ओर से 17-19 फरवरी तक इस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्देश्य पर्यावरण के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना और दिल्ली में होने वाली फूलों की खेती को प्रदर्शित करना है। आइए आज हम आपको इस महोत्सव की विशेषताओं के बारे में बताते हैं।

    दिल्ली में कहां होगा यह महोत्सव?

    यह उद्यान पर्यटन महोत्सव दिल्ली के सैदुलाजाब इलाके में स्थित गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज होने जा रहा है। इसमें कनाडा से मेपल लीफ, फ्रांस से आइरिस, जर्मनी से कॉर्नफ्लावर, तुर्की से ट्यूलिप, रूस से कैमोमाइल, इटली से लिली सहित कई अन्य फूल आकर्षण का केंद्र बनने जा रहे हैं। यह महोत्सव सोमवार से शुक्रवार सुबह 11:00 से शाम 6:00 बजे तक और शनिवार तथा रविवार को सुबह 11:00 से शाम 7:30 बजे तक खुला रहेगा।

    उद्यान पर्यटन महोत्सव की इस साल की थीम

    इस साल की थीम "गार्डन ऑफ यूनिटी" है, जो भारत द्वारा G20 की अध्यक्षता संभालने के संदर्भ में है। इस महोत्सव में विदेशों से लगभग 300 किस्मों के पौधे और फूलों के साथ-साथ अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और देशी कमल से अरेबिया कॉफी प्रदर्शित की जाएगी। प्रदर्शनी में टेरारियम, जानवरों के आकार में फूल, गमले में लगे पौधे, पत्ते, औषधीय और हर्बल पौधे, हैंगिंग बास्केट, कटे हुए फूल और नर्सरी स्टॉल भी आर्कषण का केंद्र होंगी।

    महोत्सव में कौनसी गतिविधियां होंगी? 

    यह वार्षिक उत्सव पुष्प प्रदर्शन, थीम उद्यान, बागवानी प्रदर्शन और अन्य गतिविधियां प्रस्तुत करता है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगीतकार, संगीत बैंड, जादू शो और बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। यहां कुल मिलाकर 32 श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अगर आपको पेड़-पौधों से प्यार है और किसी खास किस्म के फूल को ढूंढ रहे हैं तो इस महोत्सव में जाकर आपको अच्छा लगेगा।

    महोत्सव का प्रवेश शुल्क और सुविधाएं 

    सोमवार से शुक्रवार तक इस महोत्सव का प्रवेश शुल्क 40 रुपये प्रति व्यक्ति है, जबकि वीकेंड में इसके लिए प्रति व्यक्ति टिकट 50 रुपये होगा। वहीं 12 वर्ष तक के बच्चो के लिए यहां पर प्रवेश मुफ्त है और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सभी दिनों में टिकट 40 रुपये प्रति व्यक्ति रहेगी। बता दें कि दिल्ली पर्यटन विभाग साकेत मेट्रो स्टेशन से कार्यक्रम स्थल तक और वापस आने के लिए मुफ्त शटल सेवा भी प्रदान करेगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दिल्ली
    लाइफस्टाइल

    दिल्ली

    दिल्ली के निक्की यादव हत्याकांड में अब तक क्या-क्या सामने आया है? दिल्ली पुलिस
    गोवा में वैलेंटाइन डे मनाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा पालोलेम बीच पर डूबा, मौत गोवा
    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस का एक हिस्सा आज से लोगों के लिए खुला, प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन मुंबई
    BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर इनकम टैक्स का 'सर्वे' दूसरे दिन भी जारी  इनकम टैक्स

    लाइफस्टाइल

    गुलाब के डंठल से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख लाभ  खान-पान
    व्हाइटहेड्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे त्वचा की देखभाल
    गोवा कार्निवल 2023: जानिए इस मौज-मस्ती वाले जश्न की तिथि, इतिहास और प्रमुख आकर्षण  गोवा
    आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023