Page Loader
दिल्ली: महिपालपुर से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जाने वाली सड़क धंसी, यातायात प्रभावित
महिपालपुर से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जाने वाली सड़क धंसी (तस्वीर: ट्विटर/@dtptraffic)

दिल्ली: महिपालपुर से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जाने वाली सड़क धंसी, यातायात प्रभावित

लेखन गजेंद्र
Jan 30, 2023
05:38 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जाने वाली सड़क धंसने से यातायात प्रभावित हुआ है। यह मार्ग महिपालपुर से हवाई अड़्डे के टर्मिनल 3 की तरफ जाता है। दिल्ली यातायात पुलिस की ओर से इसकी सूचना जारी करते हुए लोगों से मार्ग बदलने को कहा गया है, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत से बचा जा सके। पुलिस ने फोटो ट्वीट की है। इसमें कर्मचारियों को सड़क ठीक करते हुए देखा जा सकता है।

मरम्मत

काफी व्यस्त रहती है प्रभावित सड़क

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, महिपालपुर से हवाई अड्डा टर्मिनल-3 का रास्ता एयरोसिटी-1 और एयरोसिटी-2 के बीच पड़ता है। इससे यह मार्ग काफी व्यस्त होता है। सोमवार होने से मार्ग पर वाहन भी ज्यादा हैं। बारिश के कारण समस्या और बढ़ गई। बता दें कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की ओर जाने वाले मार्ग को लेकर अक्सर शिकायतें सामने आती हैं। इस मार्ग पर दिल्ली के अलावा हरियाणा राज्य से आने वाले वाहनों का भी भार है।

ट्विटर पोस्ट

यातायात पुलिस ने ट्विट कर दी जानकारी