NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / 40 साल की उम्र के बाद नाश्ते में नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन
    अगली खबर
    40 साल की उम्र के बाद नाश्ते में नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन

    40 साल की उम्र के बाद नाश्ते में नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन

    लेखन अंजली
    Oct 09, 2020
    12:40 pm

    क्या है खबर?

    आमतौर पर लोग नाश्ते में कुछ भी खा-पी लेते हैं, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ-साथ इसमें भी कुछ बदलाव बेहद जरूरी हैं। हो सकता है कि आप नाश्‍ते में ऐसी चीजें खाते हों जिनका सेवन 40 साल की उम्र के बाद नहीं करना चाहिए।

    चलिए फिर आज आपको कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं जिनका 40 साल से अधिक उम्र के लोगों को नाश्ते में सेवन नहीं करना चाहिए।

    #1

    टोस्ट और बटर

    कई लोग नाश्‍ते में टोस्‍ट और बटर खाना बेहद पसंद करते हैं क्योंकि जल्दी तैयार होने के साथ-साथ यह स्वादिष्ट भी लगता है। हालांकि उम्र अधिक होने पर लोगो को नाश्ते में टोस्ट और मक्खन की बजाय साबुत अनाज वाली ब्रेड और पीनट बटर का सेवन करना चाहिए।

    दरअसल, पीनट बटर में मोनोअनसैचुरेटेड फैट, कई शक्तिशाली विटामिन्‍स, प्रोटीन और फाइबर मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। इनका सेवन करने पर आप पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहेंगे।

    #2

    शुगरी ग्रेनोला

    नाश्ते में ग्रेनोला का सेवन फायदेमंद रहता है, लेकिन 40 साल की उम्र के बाद इसका सेवन करते समय कुछ बातों पर विशेष ध्यान दें।

    उदाहरण के लिए अगर आप खुद के लिए ग्रेनोला बना रहे हैं तो आप स्टोर से खरीदे गए ग्रेनोला पर भरोसा नहीं कर सकते हैं क्योंकि इसमें ज्यादा मात्रा में चीनी का उपयोग होता है।

    इसके अलावा आप इसे हेल्दी बनाने के लिए कुछ और चीजें भी मिला सकते हैं।

    #3

    फ्लेवर्ड ओटमील

    ओट्स एक हेल्दी ब्रेकफास्ट है जिसका नियमित तौर पर सेवन करने पर कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। लेकिन ऐसा तभी संभव है जब मार्केट में उपलब्ध तरह-तरह के फ्लेवर्ड ओटमील का सेवन न करें।

    खासकर बढ़ती उम्र के लोगों के स्वास्थ्य को तो ऐसे ओटमील काफी नुकसान पहुंचाते है क्योंकि इनमें बड़ी मात्रा में चीनी शामिल होती है। इसलिए बढ़ती उम्र के लोगों को इनका सेवन करने से बचना चाहिए।

    #4

    चीनी और क्रीम से भरपूर कॉफी

    जब बहुत थकान महसूस हो रही हो और कुछ गर्मागर्म पीने को मिल जाए तो कहना ही क्या! कॉफी भी एक ऐसा ही पेय पदार्थ है और इसमें मौजूद कैफीन ऊर्जावान महसूस कराने में मदद करता है।

    लेकिन अगर आप इसे बनाते समय इसमें बहुत सारी चीनी और क्रीम डालते हैं तो आप कैफीन के फायदों को बर्बाद कर रहे हैं।

    इसके अलावा एक-दो कप से अधिक कॉफी का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    स्वास्थ्य

    पीने के पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए आजमाएं ये टिप्स लाइफस्टाइल
    बाइक राइडिंग से मिलते हैं कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी फायदे, जानिए कैसे लाइफस्टाइल
    त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन हैं अनार के ये फेसपैक, जानिए बनाने का तरीका लाइफस्टाइल
    जानिए क्यों रात में जल्दी खा लेना चाहिए खाना लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    अच्छी सेहत के लिए खजाना है करेले का जूस, जानिए इसके सेवन से मिलने वाले फायदे स्वास्थ्य
    तैलीय त्वचा को और भी ज्यादा तैलीय बना सकती हैं आपकी ये गलतियां त्वचा की देखभाल
    लड़कियां अपनी शादी के लिए फुटवियर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान लाइफस्टाइल
    इंसान के खाने की ये चीजें कुत्तों के लिए भी होती हैं फायदेमंद स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025