Page Loader
इस उम्र में भी कैसे इतने फिट हैं अक्षय कुमार? जानिए उनकी फिटनेस का राज

इस उम्र में भी कैसे इतने फिट हैं अक्षय कुमार? जानिए उनकी फिटनेस का राज

Oct 09, 2020
10:43 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इंडस्ट्री में फिटनेस के प्रतीक माने जाते हैं। अक्षय 53 साल के हो गए हैं, लेकिन इस उम्र में भी वो 30 साल के लगते हैं। ऐसा लगता है कि वो उम्र बढ़ने के विपरीत हैं और बूढ़े होने की बजाय दिन-प्रतिदिन जवान होते जा रहे हैं। सख़्त दिनचर्या और अनुशासित जीवनशैली की वजह से उनकी फिटनेस अन्य कलाकारों से अलग है। ऐसे में आइए आज उनकी फिटनेस का "राज" जानें।

जानकारी

ऐसे होती है अक्षय के दिन की शुरुआत

अक्षय का कहना है कि उनकी अच्छी सेहत का सबसे बड़ा कारण रात में जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अक्षय रोजाना सुबह चार बजे ही उठ जाते हैं।

फिटनेस

किक बॉक्सिंग और साइकिलिंग से खुद को फिट रखते हैं अक्षय

यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि अक्षय मार्शल आर्ट में माहिर हैं। उन्होंने इसमें बहुत कुछ सीखा है। वहीं किक बॉक्सिंग, कराटे और बॉक्सिंग का मिश्रित रूप है और यह अक्षय की पसंदीदा एक्सरसाइज है। साइकिलिंग, स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर होती है। अक्षय इस बात को अच्छे से जानते हैं, इसलिए वो रोजाना आधे से एक घंटे तक साइकिलिंग करते हैं। इससे स्थिरता और संतुलन में सुधार होता है।

एक्सरसाइज

गर्दन की एक्सरसाइज और स्विमिंग

अक्षय कुमार अन्य अभिनेताओं की तरह बहुत ज़्यादा जिम जाना पसंद नहीं करते हैं। वो देसी तरीकों से ख़ुद को फिट रखते हैं। उन्हें गर्दन की एक्सरसाइज का महत्व पता है, इसलिए वो रोजाना गर्दन की एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा अक्षय पैर की एक्सरसाइज के लिए स्विमिंग भी करते हैं। इससे शरीर की माँसपेशियों को टोन करने में मदद मिलती है और शरीर से अतिरिक्त पाउंड बाहर निकलता है। वो अन्य कार्डियो एक्सरसाइज को भी महत्व देते हैं।

खेल

योग और खेल भी हैं अक्षय की फिटनेस का राज

अक्षय फिट रहने के लिए रोजाना योग करते हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए योग अभ्यास करते हुए देखे जा सकते हैं। ख़ुद को तनाव मुक्त और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए वो रोजाना योग करते हैं। अक्षय का मानना है कि खेल सभी उम्र के लोगों के लिए जरूरी है। अपनी पसंद के अनुसार बैडमिंटन, टेनिस, बास्केटबॉल हर किसी को रोज़ाना खेलना चाहिए। इससे फिटनेस लेवल बेहतर रहता है।

जानकारी

रात में नौ बजे तक सो जाते हैं अक्षय

अक्षय कई बार बता चुके हैं कि वो रात में जल्दी सो जाते हैं। उनके अनुसार, वो सुबह जल्दी उठते हैं, इसलिए रात में आठ बजे तक थकान होने लगती है। इसलिए, कई बार वो साढ़े आठ या नौ बजे तक सो जाते हैं।

डाइट प्लान

अक्षय कुमार का डाइट प्लान

अक्षय फिट रहने के लिए अपनी डाइट का ख़ास ख़्याल रखते हैं। वो एक घरेलू व्यक्ति हैं, इसलिए उन्हें घर का खाना ज़्यादा पसंद आता है। बॉलीवुड में उन्हें 'नो पार्टी और नो अल्कोहल' वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। अक्षय रोजाना शाम को सात बजे तक खाना खा लेते हैं। अक्षय के बारे में एक बात जानकर आपको काफी हैरानी होगी कि उन्हें चाय-कॉफी पीना भी बिलकुल पसंद नहीं है।

खानपान

अक्षय का ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

अक्षय नाश्ते में पराठे, जूस या दूध और अंडे लेना पसंद करते हैं। स्नैक्स के तौर पर अक्षय ताजइ फल, ड्राई फ़्रूट्स या मिश्रित हरी सब्ज़ियां लेते हैं। लंच में वो रोटी, हरी सब्ज़ियां, दाल, उबला चिकन और दही लेते हैं। वहीं, डिनर में अक्षय सूप, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां और सलाद लेते हैं। अक्षय को अन्य अभिनेताओं की तरह फिट रहने के लिए कई चीज़ें खाने की आदत नहीं है।