NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारत के ये 5 भीड़भाड़ से दूर तटीय स्थल हैं बहुत खूबसूरत, जरूर करें इनका रुख
    भारत के ये 5 भीड़भाड़ से दूर तटीय स्थल हैं बहुत खूबसूरत, जरूर करें इनका रुख
    लाइफस्टाइल

    भारत के ये 5 भीड़भाड़ से दूर तटीय स्थल हैं बहुत खूबसूरत, जरूर करें इनका रुख

    लेखन अंजली
    May 11, 2023 | 02:06 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत के ये 5 भीड़भाड़ से दूर तटीय स्थल हैं बहुत खूबसूरत, जरूर करें इनका रुख
    भारत के अज्ञात तटीय पर्यटन स्थल

    भारत अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां पर कई कम ज्ञात यानी ऑफबीट तटीय स्थल भी हैं। ये स्थल अपने खूबसूरत परिदृश्य, अनोखे अनुभव और देश की समृद्ध संस्कृति और इतिहास की झलक पेश करते हैं। आइए आज हम आपको भारत के 5 ऑफबीट तटीय पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं, जहां जाकर आप शहर की भीड़भाड़ से परे कुछ क्षण सुकून के बिता सकते हैं।

    दमन और दीव

    भारत के पश्चिमी तट पर स्थित ये केंद्र शासित प्रदेश भारतीय और पुर्तगाली संस्कृतियों का एक अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करते हैं। भारत के अधिक प्रसिद्ध समुद्र तटों की तुलना में यहां के समुद्र तट कम भीड़-भाड़ वाले हैं और यहां ऐतिहासिक किले सहित चर्च भी हैं। वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाने के लिए भी यह जगह बेहतरीन है। वॉटर स्पोर्ट्स पसंद हैं तो भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों की भी सैर करें।

    गोकर्ण

    गोकर्ण कर्नाटक का ही एक तटीय शहर है। यहां एक हिंदू तीर्थस्थल है, जिसमें महाबलेश्वर मंदिर और कोटि तीर्थ सहित कई पवित्रमय स्थलों के दर्शन आप कर सकते हैं। पर्यटन के हिसाब से गोकर्ण कर्नाटक का कम भीड़ वाला गोवा है क्योंकि यहां कई आकर्षक समुद्र तट हैं। वहां आप सुकून से कुछ समय बिता सकते हैं। इतना ही नहीं, यहां पर आप याना, हाफ मून बीच, कोटि तीर्थ आदि जगहों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

    मांडवी 

    मनमोहक सूर्यास्त और साफ-सफाई के लिए प्रसिद्ध मांडवी गुजरात का एक खूबसूरत स्थल है। इसकी स्थापना कच्छ के राव खेंगारजी ने 1580 में की थी। यह भीड़-भाड़ वाला इलाका नहीं है। ऐसे में आप छुट्टियों के दौरान यहां आकर सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं और टहलते हुए यहां के नजारों को निहार सकते हैं। आप यहां के समुद्र तट के पास मौजूद कई ऐतिहासिक संरचनाओं के भी दीदार कर सकते हैं।

    वर्कला

    केरल में स्थित वर्कला एक खूबसूरत तटीय शहर है। यह अपने बीच, लहरते ताड़ के पेड़ और शांत वातावरण के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। अच्छी बात यह है कि यहां आकर आप हसीन वादियों के बीच तरह-तरह की वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। जब भी वर्कला जाएं तो वर्कला बीच, जनार्दन स्वामी मंदिर, वर्कला सुरंग और कपिल झील आदि जगह का रुख जरूर करें।

    पिरोटन और नारला द्वीप समूह 

    पिरोटन और नारला द्वीप समूह गुजरात की बेहद खूबसूरत और शांत वातावरण वाली जगह हैं, लेकिन वहां जाने के लिए आपको प्रशासन की अनुमति लेने की जरूरत होगी। आपको गुजरात पहुंचने के बाद इन द्वीपों पर जाने के लिए नावों को किराए पर लेकर लगभग डेढ़ घंटे का सफर तय करना होगा। यह द्वीप घने बड़े पेड़ों से घिरा हुआ है और यहां पर लोग भी बहुत कम हैं। ऐसे में वहां जाकर आपको बेहद अच्छा लगेगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    पर्यटन
    लाइफस्टाइल

    पर्यटन

    कंबोडिया के 5 सबसे खूबसूरत मंदिर, एक बार जरूर करें इनका रुख कंबोडिया
    पश्चिम बंगाल की सबसे ऊंची चोटी संदक्फू की इन 5 खूबसूरत जगहों का करें रुख  पश्चिम बंगाल
    गर्मियों की छुट्टियों का लुत्फ उठाने के लिए इन 5 भारतीय हिल स्टेशन का करें रुख हिल स्टेशन
    गर्मियों में भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों का करें रुख, बजट के है अनुकूल केरल

    लाइफस्टाइल

    #NewsBytesExplainer: ताजमहल में पिछले 89 सालों से बंद 22 कमरों का क्या है रहस्य? आगरा
    हैंगओवर उतारने के लिए ट्राई करें ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर घरेलू नुस्खे
    त्वचा की देखभाल के लिए घर से बाहर निकलते वक्त जरूर साथ रखें ये स्किनकेयर उत्पाद त्वचा की देखभाल
    आम का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कारण खान-पान
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023