NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दक्षिण भारत के 5 प्रसिद्ध धरोहर स्थल, एक बार जरूर करें इनका रुख
    अगली खबर
    दक्षिण भारत के 5 प्रसिद्ध धरोहर स्थल, एक बार जरूर करें इनका रुख
    दक्षिण-भारत के प्रमुख धरोहर स्थल

    दक्षिण भारत के 5 प्रसिद्ध धरोहर स्थल, एक बार जरूर करें इनका रुख

    लेखन अंजली
    Mar 16, 2023
    06:55 pm

    क्या है खबर?

    भारत कई ऐतिहासिक इमारतों, स्मारकों और धरोहर स्थलों का घर है, जो दुनियाभर के पर्यटकों, इतिहासकारों और यात्रियों को आकर्षित करते हैं।

    इस मामले में दक्षिण भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा का कोई मुकाबला नहीं है, क्योंकि उनका अलग ही आकर्षण है।

    यदि आप दक्षिण भारत में घूमने के लिए कुछ अद्भुत विरासत या धरोहर स्थलों की तलाश कर रहे हैं तो इन 5 जगहों का रुख किया जा सकता है।

    #1

    महाबलीपुरम 

    तमिलनाडु में स्थित महाबलीपुरम एक बहुत ही खूबसूरत शहर है, जो अपने जटिल नक्काशीदार मंदिरों और रॉक-कट गुफाओं के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

    बता दें कि साल 1984 में महाबलीपुरम शहर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल किया जा चुका है।

    अगर आप महाबलीपुरम जाएं तो शोर मंदिर, टाइगर गुफा, पंच रथ और कृष्णा का बटरबॉल आदि जगहों को अपनी यात्रा का हिस्सा जरूर बनाएं।

    #2

    हम्पी

    कर्नाटक में स्थित हम्पी सबसे आकर्षक धरोहर स्थलों में से एक है। यह एक शांत गंतव्य स्थल है और एक बार जाने के बाद वहां दोबारा जाने का मन करता है।

    यह गंतव्य कई प्राचीन मंदिरों, खंडहरों और पहाड़ियों का घर है।

    यहां आकर आप कोराकल राइड्स, रॉक क्लाइम्बिंग, फिशिंग, बोट राइडिंग और क्लिफ जंपिंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

    आप यात्रा के दौरान अंजनेया हिल्स और मतंगा हिल्स को भी अपनी सूची में शामिल कर सकते हैं।

    #3

    नीलगिरि पर्वतीय रेलवे

    साल 1908 में अंग्रेजों द्वारा बनाया गया नीलगिरि पर्वतीय रेलवे भी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है।

    ऊटी इस टॉय ट्रेन यात्रा का स्थल है, जो मेट्टुपालयम से शुरू होती है और कई सुरंगों, पुलों और खूबसूरत वादियों से होते हुए ऊटी तक जाता है।

    नीलगिरि पर्वतीय की ओर रूख करना वास्तव में एक यादगार अनुभव बन सकता है, क्योंकि यहां का प्रकृति दृश्य आपका मन मोह लेगा।

    #4

    विशाखापट्टनम

    विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश का एक प्रसिद्ध बंदरगाह शहर है, जिसे विजाग के नाम से भी जाना जाता है।

    यह शहर सुंदर पहाड़ियों के बीचों-बीच स्थित है, जिसके पूर्वी ओर बंगाल की खाड़ी स्थित है।

    इस शहर को 'भाग्य का शहर' और पूर्वी समुद्री किनारे का गोवा भी कहा जाता है।

    यहां आप विशाखापट्टनम के समृद्ध इतिहास और संस्कृति, हरे-भरे परिदृश्यों, समुद्री किनारों और खूबसूरत पहाड़ियों से संबंधित पर्यटक स्थलों की सैर करके अपनी यात्रा का लुत्फ ले सकते हैं।

    #5

    साइलेंट वैली नेशनल पार्क

    केरल के पलक्कड़ जिले की नीलगिरी पहाड़ियों में स्थित साइलेंट वैली नेशनल पार्क केरल का एक आदर्श गंतव्य है।

    यह 2007 से यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है।

    इस जगह कई लुप्तप्राय वन्यजीव प्रजातियां विचरण करती हैं, जिनमें स्तनधारियों की 34 प्रजातियां, 730 कीट प्रजातियां और 138 पक्षी प्रजातियां शामिल हैं।

    इसके अलावा यहां मौजूद कोबरा पौधे सहित 1,000 अन्य प्रजातियां भी आकर्षण का केंद्र हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण भारत
    पर्यटन
    केरल
    आंध्र प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    एनवीडिया ने चीन में AI चिप के डायवर्जन से किया इनकार, कहा- नहीं मिला कोई सबूत  एनवीडिया
    सलमान खान ने आखिर ले लिया अपनी अगली फिल्म पर फैसला, सामने आया ये बड़ा अपडेट सलमान खान
    पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की महिला यूट्यूबर गिरफ्तार हरियाणा
    जेनसोल इंजीनियरिंग के CFO ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह  प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    दक्षिण भारत

    गर्मियों में दक्षिण भारत की इन जगहों पर जाएँ घूमने, रोमांस का मज़ा हो जाएगा दोगुना कर्नाटक
    बेंगलुरू में खुला दक्षिण भारत का पहला करंसी म्यूजियम, रखे गए 18वीं सदी तक के नोट पाकिस्तान समाचार
    रजनीकांत के अलावा साउथ के इन मशहूर कलाकारों ने भी किया है बॉलीवुड में काम रजनीकांत
    'लवयात्री' की अभिनेत्री वरीना हुसैन कर सकती हैं दक्षिण भारतीय फिल्मों में डेब्यू मुंबई

    पर्यटन

    भारत के पांच प्रमुख 'नो इंटरनेट' वाले पर्यटन स्थल, छुट्टियों में जाएं घूमने सिक्किम
    मसूरी के पांच सबसे साहसिक ट्रेकिंग ट्रेल्स, जरूर करें इनकी यात्रा उत्तराखंड
    गोवा: बीच पर गंदगी फैलाना और खाना पकाना पड़ेगा भारी, देना होगा 50,000 रुपये जुर्माना गोवा
    असम के पांच खूबसूरत ट्रेकिंग ट्रेल्स, एक बार जरूर करें इनका रुख असम

    केरल

    सर्दियों में पाना चाहते हैं गर्मी का अहसास? भारत की इन 5 जगहों का करें रुख अंडमान और निकोबार
    केरल: होटल से मंगवाई बिरयानी खाकर लड़की की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने दिये जांच के आदेश होटल
    चीन में कोरोना संक्रमण से भारत पर असर नहीं, बीते सप्ताह कम हुए हैं मामले कोरोना वायरस
    केरल: मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हो सकते हैं शशि थरूर, कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन कांग्रेस समाचार

    आंध्र प्रदेश

    आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर के पास छोड़े गए काले गुब्बारे, कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में नरेंद्र मोदी
    आंध्र प्रदेश: दो बच्चों की मां 8वीं कक्षा के छात्र के साथ भागी, थाने पहुंचा मामला हैदराबाद
    हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की बेटी ने की आत्महत्या हैदराबाद
    आंध्र प्रदेश: कपड़ा फैक्ट्री में गैस लीक होने से 50 से अधिक महिलाएं बीमार गैस लीक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025