Page Loader
बदलते मौसम में इन टिप्स की मदद से पौधों का रखें ख्याल, रहेंगे ताजे

बदलते मौसम में इन टिप्स की मदद से पौधों का रखें ख्याल, रहेंगे ताजे

लेखन अंजली
Nov 04, 2020
06:45 am

क्या है खबर?

अब धीरे-धीरे मौसम सर्दी के मौसम में बदल रहा है। ऐसे में खुद के साथ-साथ घर में लगे पौधों का भी ख्याल रखना जरूरी है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि जिस प्रकार बदलते मौसम में आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, ठीक उसी प्रकार पौधों पर भी बदलते मौसम का बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप नहीं चाहते हैं कि बदलते मौसम में भी पौधों को कोई नुकसान नहीं पहुंचें तो आप इन टिप्स को अपना सकते हैं।

#1

सोडा का करें इस्तेमाल

सुनने में भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन सोडे का इस्तेमाल करके पौधों को बदलते मौसम में भी ताजा बनाए रखने के लिए किया जा सकता है। कहा जाता है इसे पानी में मिलाकर पौधे में डालने से पौधे मुरझाते नहीं है। इसलिए पौधों को तरोताजा बनाए रखने के लिए एक कप पीने वाले पानी के साथ एक कप सोडा मिलाकर पौधों में डालने से पौधा लंबे समय तक सही रहता है।

#2

विटामिन्स की गोलियां आ सकती हैं काम

बदलते मौसम के नुकसान से पौधों को बचाने में विटामिन्स की गोलियां भी मदद कर सकती हैं। आमतौर पर घरों में रखे-रखे विटामिन्स की गोलियां को एक्सपायर होने के बाद फेक दिया जाता है, लेकिन अब आप इसे नहीं फेके, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि विटामिन्स की गोलियां पौधों में डालने से फूलों में कीड़े नहीं लगते हैं। इसलिए अगली बार इन गोलियों को फेकने से पहले जरूर सोचे।

#3

मिट्टी के गमले रहेंगे बेहतर

अगर आप पौधों के लिए प्लास्टिक के गमले का इस्तेमाल करते हैं तो अब उन गमलों को मिट्टी के गमलों में बदल दीजिए। हो सकता है कि आप इस बात से वाकिफ न हो कि प्लास्टिक के गमले में पौधों का विकास सही से नहीं हो पाता है। यहीं नहीं, प्लास्टिक के गमले में पौधों को खनिज पदार्थ भी नहीं मिलता है। वहीं, प्लास्टिक के गमले की अपेक्षा मिट्टी के गमले में पौधे अधिक दिन तक सही सलामत रहते हैं।

#4

वाटर स्प्रे का भी करें इस्तेमाल

गर्मी के मौसम में पौधों में एक से दो मग पानी डालना सही माना जाता है, लेकिन अब जब मौसम बदलकर सर्दियों का हो रहा है तो एक से दो मग पानी डालने के बदले अब आप पौधों में पानी डालने के लिए वाटर स्प्रे का इस्तेमाल करें। दरअसल, बदलते मौसम में अधिक पानी डालने से पौधे जल्दी ही सुख जाते हैं। वहीं, वाटर स्प्रे का इस्तेमाल करके आप पौधों को सही मात्रा में पानी दे सकते हैं।