NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून के दौरान अपने कुत्ते का इस तरह से रखें ध्यान, बीमारियों से रहेगा सुरक्षित
    अगली खबर
    मानसून के दौरान अपने कुत्ते का इस तरह से रखें ध्यान, बीमारियों से रहेगा सुरक्षित
    मानसून में अपने कुत्ते का ऐसे रखें ध्यान

    मानसून के दौरान अपने कुत्ते का इस तरह से रखें ध्यान, बीमारियों से रहेगा सुरक्षित

    लेखन अंजली
    Jul 08, 2023
    09:08 pm

    क्या है खबर?

    मानसून की मुसीबतें सिर्फ हम इंसानों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि हमारे पालतू जानवरों के लिए भी काफी जोखिम भरी हैं।

    इस बारिश के मौसम में कुत्ते के लिए पिस्सू, जल-जनित रोग, फंगल संक्रमण और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

    ऐसे में आइए आज हम आपको 5 ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें आजमाकर आप अपने कुत्ते को मानसून की बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं।

    #1

    अपने कुत्ते को संक्रमित क्षेत्रों से दूर रखें 

    पिस्सू या टिक्स से संक्रमित होना कुत्तों के लिए सबसे आम मानसून समस्याओं में से एक है।

    ये समस्याएं आर्द्र मौसम के दौरान होती है। उस दौरान तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है। इससे बचने के लिए अपने कुत्ते को नियमित रूप से एंटी-बैक्टीरियल पानी से नहलाएं।

    इसके लिए आप नीम के पानी या फिर एप्सम सॉल्ट जैसी प्राकृतिक चीजों का उपयोग कर सकते हैं।

    #2

    गंदा पानी पीने से रोकें

    गंदा बारिश का पानी पीने से कुत्तों में हल्के से गंभीर पेट या आंतों में संक्रमण हो सकता है।

    ऐसा तब भी हो सकता है जब वे मानसून में गंदी सतहों या अपने पंजों को चाटते हैं।

    इसलिए हमेशा अपने कुत्ते के आसपास रहें और इस बात का ध्यान रखे कि वह साफ पानी ही पिए। साथ ही उसके आस-पास की सतह साफ-सुथरी है।

    इसके अतिरिक्त ध्यान रखें कि वह घास न खाएं क्योंकि उनमें छोटे-छोटे कीड़े हो सकते हैं।

    #3

    कुत्ते को घुमाते वक्त बरतें सावधानियां 

    मानसून में उन जगहों पर अपने कुत्ते को न घुमाएं जहां पानी भरा हो।

    ऐसी जगहों पर मच्‍छरों के काटने का खतरा रहता है और आपके कुत्ते को नुकीले पत्‍थरों आदि से चोट भी लग सकती है।

    इसके अलावा इस मौसम में कुत्तों को संक्रमण आसानी से अपना शिकार बना लेता है, इसलिए बाहर से आने पर उनके शरीर से धूल-मिट्टी को अच्‍छी तरह से साफ करके शरीर को अच्छे से सुखाएं।

    #4

    कुत्ते की हाइजीन और वैक्सीन का रखें ध्यान

    इस मौसम में अपने कुत्ते की हाइजीन का भी खास ध्यान रखें। बेहतर होगा कि आप अपने कुत्ते को रोजाना एंटी-सेप्टिक डॉग शैंपू से नहलाएं और फिर उसके शरीर को अच्‍छी तरह से सुखा दें।

    इसके बाद कुत्ते के डॉक्टर ने आपके कुत्ते को सुरक्षित और संक्रमण से दूर रखने के लिए जो वैक्‍सीन बताई हैं, वो लगाना न भूलें।

    इसके अलावा जब आपका कुत्ता आपको थोड़ा सा भी बीमार लगे तो तुरंत उसके डॉक्टर से संपर्क करें।

    #5

    शारीरिक सक्रियता और पोषक गुणों से भरपूर आहार है जरूरी

    इंसानों के साथ-साथ जानवरों के लिए भी शारीरिक रूप से सक्रिय रहना बहुत जरूरी है, इसलिए उन्हें स्वस्थ रखने के लिए दौड़ या सीढ़ी चढ़ने का तरीका अपनाया जा सकता है।

    यह एक तरह की सामान्य एक्सरसाइज है, जो हर मालिक अपने कुत्ते को घर पर ही नियमित रूप से करा सकता है।

    इसी के साथ अपने कुत्ते को ऐसे आहार का सेवन कराएं, जो कई पोषक गुणों से भरपूर हो।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पालतू जानवर
    मानसून
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    पालतू जानवर

    अपने पालतू कुत्ते को साफ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनाएं ये ग्रूमिंग टिप्स लाइफस्टाइल
    अपनी बिल्ली को साफ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनाएं ये ग्रूमिंग टिप्स लाइफस्टाइल
    आपकी पालतू बिल्ली को बहुत पसंद आएंगी ये एसेसरीज, जरूर करें इन पर निवेश लाइफस्टाइल
    अपने पालतू जानवर को दुलार करने के लिए अपनाएंं ये पांच तरीके लाइफस्टाइल

    मानसून

    देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश, खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा राजस्थान
    बाढ़ग्रस्त पाकिस्तान में सब्जियों का संकट, भारत से निर्यात कर सकता है खाद्य पदार्थ पाकिस्तान समाचार
    देश के कई हिस्सों में साल के इस समय भी क्यों हो रही भारी बारिश? मुंबई
    बारिश के कारण उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 12 की मौत, कई राज्यों में अलर्ट दिल्ली

    लाइफस्टाइल

    2024 में अपनी पहली यात्रा तय करेगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप, जानिए महत्वपूर्ण बातें अमेरिका
    मूंगफली के तेल का इस्तेमाल करने से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख लाभ खान-पान
    मानसून के दौरान हर लड़की की अलमारी में होने चाहिए ये 5 तरह के कपड़े मानसून
    50 साल की उम्र के बाद वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके वजन घटाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025