NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / देश के कई हिस्सों में साल के इस समय भी क्यों हो रही भारी बारिश?
    देश

    देश के कई हिस्सों में साल के इस समय भी क्यों हो रही भारी बारिश?

    देश के कई हिस्सों में साल के इस समय भी क्यों हो रही भारी बारिश?
    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 09, 2022, 09:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    देश के कई हिस्सों में साल के इस समय भी क्यों हो रही भारी बारिश?
    देश के कई हिस्सों में साल के इस समय भी क्यों हो रही भारी बारिश?

    अक्टूबर के महीने में भी देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। दिल्ली में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश जारी है और अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी कुछ घंटे और बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारिश के पीछे मानसून में देरी और कम दबाव वाले क्षेत्र समेत कई कारण हो सकते हैं। वो जलवायु परिवर्तन को भी इस समय हो रही बारिश के पीछे जिम्मेदार बता रहे हैं।

    क्या असामान्य है अक्टूबर में बारिश होना?

    अक्टूबर में बारिश होना एकदम असामान्य नहीं है, लेकिन सालभर मौसम में बदलाव की लगातार हो रही घटनाएं चिंता पैदा करती हैं। साल के इस महीने में दक्षिण-पश्चिमी मानसून वापस लौट जाता है और उत्तर-पूर्वी मानसून अपना रास्ता बनाता है। इसके चलते देश के पूर्वी भागों में बारिश होती है। वहीं उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल बरसते हैं। हालांकि, इस साल मानसून लौटने में देरी होने के कारण कई हिस्सों में पानी बरस रहा है।

    कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी

    सितंबर के अंत तक या अक्टूबर के शुरुआती दिनों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून पूरी तरह लौट जाता है, लेकिन इस बार बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने और दूसरे कारणों से मानसून लौटा नहीं है। इसके चलते 12-13 अक्टूबर तक देश के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड के लिए ऑरेंज और महाराष्ट्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

    मुंबई में रिकॉर्ड बारिश

    भारतीय मौसम विभाग, मुंबई के एक वैज्ञानिक ने बताया कि लगभग पूरे महाराष्ट्र में तूफान और भारी बारिश का अनुमान है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और कोंकण इलाकों में अगले 3-4 दिनों के लिए तूफान की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां शनिवार को 114 मिमी बारिश हुई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मुंबई में अक्टूबर में कभी एक दिन में इतनी बारिश नहीं हुई थी।

    उत्तर प्रदेश में चार लोगों की मौत

    उत्तर प्रदेश में शनिवार को भारी बारिश के कारण अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बारिश जनित हादसों से लखीमपुर खीरी, एटा और अंबेडकर नगर जिले में एक-एक मौत हुई है, जबकि बांदा में बिजली गिरने से एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी है। बारिश के चलते राज्य के कई इलाकों में जलभराव हो गया और शहरों में ट्रैफिक की रफ्तार पर भी असर पड़ा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    मानसून
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी घर छोड़कर होटल में हुए शिफ्ट? मां और पत्नी के विवाद से थे परेशान नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    कैसे बनती थी ममी? मृतकों को वर्षों सुरक्षित रखने का मिस्र का रहस्य आया सामने मिस्र
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा दूसरा दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए शानदार शतक  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल ने जमाया टेस्ट करियर का पहला शतक, जानिए इनके आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    मुंबई

    मुंबई में हुई भारत की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील, 1,200 करोड़ रुपये में बिके 23 घर राधाकिशन दमानी
    मुंबई: BMC ने पहली बार पेश किया 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट शिक्षा
    NIA को ईमेल पर मिली मुंबई में तालिबान के आतंकी हमले की धमकी महाराष्ट्र
    पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें वडोदरा

    महाराष्ट्र

    ये 5 तरह के कोंकणी व्यंजन घर पर बनाएं, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर पुणे

    मानसून

    महिंद्रा XUV700 के मुकाबले कितनी दमदार है टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस? तुलना से समझिये टोयोटा
    चेन्नई में बारिश ने तोड़ा 30 साल का रिकॉर्ड, तीन लोगों की मौत चेन्नई
    बारिश के कारण उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 12 की मौत, कई राज्यों में अलर्ट दिल्ली
    बाढ़ग्रस्त पाकिस्तान में सब्जियों का संकट, भारत से निर्यात कर सकता है खाद्य पदार्थ पाकिस्तान समाचार

    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली-NCR में आज भी बारिश की संभावना, पारा और गिरेगा दिल्ली
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड दिल्ली
    कश्मीर और शिमला में बर्फबारी, हिमाचल प्रदेश में 200 से अधिक सड़कें बंद शिमला
    दिल्ली में कल से ठंड से मिल सकती है राहत, हिमाचल प्रदेश में होगी बर्फबारी दिल्ली

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023