NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकेंगे इन 12 देशों के यात्री, ट्रंप ने क्यों लगाया प्रतिबंध? 
    अगली खबर
    अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकेंगे इन 12 देशों के यात्री, ट्रंप ने क्यों लगाया प्रतिबंध? 
    डोनाल्ड ट्रंप ने 12 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया

    अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकेंगे इन 12 देशों के यात्री, ट्रंप ने क्यों लगाया प्रतिबंध? 

    लेखन गजेंद्र
    संपादन Manoj Panchal
    Jun 05, 2025
    09:07 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका के कोलोराडो में पिछले दिनों इजरायल समर्थकों पर हुए हमले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने 12 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

    ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर 12 देशों से यात्रा पर प्रतिबंध लगाने वाले एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।

    इस घोषणा के बाद अफगानिस्तान, म्यांमार, कांगो गणराज्य, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान समेत 12 देशों के नागरिकों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा।

    प्रतिबंध

    ट्रंप ने क्या कहा?

    व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक वीडियो में ट्रंप ने कहा, "हम किसी भी ऐसे देश से खुले प्रवास की अनुमति नहीं दे सकते, जहां हम सुरक्षित और विश्वसनीय तरीके से जांच और स्क्रीनिंग नहीं कर सकते...यही कारण है कि आज मैं यमन, सोमालिया, हैती, लीबिया समेत कई अन्य देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने वाले एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रहा हूं।"

    इस दौरान ट्रंप ने इजरायली समर्थकों पर हुए हमलों का भी जिक्र किया।

    बयान 

    खिलाड़ियों पर लागू नहीं होगा प्रतिबंध

    ट्रंप ने अपने आदेश में कहा, "मुझे संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके लोगों की राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय हित की रक्षा के लिए कार्य करना होगा।"

    ट्रंप के आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध फीफा विश्व कप 2026, जिसकी मेजबानी अमेरिका कनाडा और मैक्सिको के साथ कर रहा है, और लॉस एंजिल्स में 2028 ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों पर लागू नहीं होगा।

    यात्रा

    12 देशों पर पूर्ण प्रतिबंध और 7 पर आंशिक प्रतिबंध

    ट्रंप प्रशासन ने अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन देशों के नागरिकों के प्रवेश को पूरी तरह से प्रतिबंधित और सीमित किया है।

    वहीं, बुरुंडी, क्यूबा, ​​लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला से आने वाले आगंतुकों पर आंशिक प्रवेश प्रतिबंध रहेगा।

    यह फैसला सोमवार 9 जून को रात 12:01 बजे से लागू हो जाएगा।

    इसके अलावा अमेरिकी नागरिकों को 21 देशों की यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

    सलाह

    21 देशों की यात्रा न करने की सलाह

    ट्रंप प्रशासन ने 12 देशों के यात्रियों पर यात्रा प्रतिबंध तो लगाया ही है, साथ ही पर्यटन मंत्रालय ने एक सूची जारी कर 21 देशों की यात्रा न करने की सलाह अमेरिकी नागरिकों को दी है।

    मंत्रालय ने एक्स पर बताया कि अफगानिस्तान, बेलारूस, बुर्किना फासो, म्यांमार, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, हैती, ईरान, इराक, लेबनान, लीबिया, माली, उत्तर कोरिया, रूस, सोमालिया, दक्षिण सूडान, सूडान, सीरिया, यूक्रेन, वेनेजुएला और यमन की यात्रा करना खुद को खतरे में डालना है।

    फैसला

    ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में भी जारी किया था ऐसा आदेश

    ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान जनवरी 2017 में भी ऐसा कार्यकारी आदेश जारी किया था, जिसमें इराक, सीरिया, ईरान, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन समेत 7 मुस्लिम-बहुल देशों के नागरिकों द्वारा अमेरिका की यात्रा पर रोक लगाई गई थी।

    हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने सत्ता संभालते ही 2021 में उस नीति को रद्द कर दिया और कहा कि यह हमारे राष्ट्रीय विवेक पर एक धब्बा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकेंगे इन 12 देशों के यात्री, ट्रंप ने क्यों लगाया प्रतिबंध?  डोनाल्ड ट्रंप
    जीमेल पर कैसे शेड्यूल करें कोई ईमेल? यहां जानिए तरीका जीमेल
    अब टीम्स और ड्राइव से जुड़ सकेगा ChatGPT, सीधे देगा जवाब और फाइलों की जानकारी OpenAI
    'धड़क 2' से धनुष की 'तेरे इश्क में' तक, इन रोमांटिक फिल्मों का बेसब्री से इंतजार तृप्ति डिमरी

    डोनाल्ड ट्रंप

    डोनाल्ड ट्रंप नहीं चाहते भारत में उत्पादन बढ़ाए ऐपल, टिम कुक से कही ये बात  ऐपल
    अमेरिका ने तुर्की के साथ 30.4 करोड़ डॉलर की मिसाइल बिक्री सौदे को मंजूरी दी अमेरिका
    डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- भारत ने जीरो टैरिफ व्यापार समझौते की पेशकश की कतर
    डोनाल्ड ट्रंप के जीरो टैरिफ दावे को जयशंकर ने झटका दिया, कहा- अभी कुछ तय नहीं एस जयशंकर

    अमेरिका

    अमेरिका में इजरायली दूतावास के 2 कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या गोलीबारी की घटना
    डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित 'गोल्डन डोम' मिसाइल रक्षा प्रणाली में निवेश करना चाहता है कनाडा कनाडा
    नाइकी ने की कीमतें बढ़ाने की घोषणा, जानिए क्या कुछ होगा महंगा नाइकी
    अमेरिका में मारे गए इजरायली दूतावास के कर्मचारी करने वाले थे सगाई, खरीदी थी अंगूठी इजरायल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025