NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सुबह के समय खाली पेट 2-3 तुलसी के पत्तियां खाएं, मिलेंगे ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ
    अगली खबर
    सुबह के समय खाली पेट 2-3 तुलसी के पत्तियां खाएं, मिलेंगे ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ

    सुबह के समय खाली पेट 2-3 तुलसी के पत्तियां खाएं, मिलेंगे ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ

    लेखन अंजली
    Sep 04, 2024
    09:26 pm

    क्या है खबर?

    तुलसी का पौधा लगभग हर घर में आसानी से मिल जाता है क्योंकि कई लोग इसकी पूजा करते हैं, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अलावा आयुर्वेद में भी तुलसी के पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है।

    इसका कारण है कि यह कई पोषक तत्वों समेत एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण से भरपूर होती है।

    यह इतनी शक्तिशाली जड़ी-बूटी है कि अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट इसके 2-3 पत्तियों का सेवन करते हैं तो यह कई बीमारियों का प्राकृतिक इलाज कर सकती है।

    #1

    इम्यूनिटी को दे सकती हैं बढ़ावा

    अगर आप हर दिन सुबह खाली पेट 2-3 तुलसी के पत्तियां खाने का नियम बना लेते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी क्षमता को बढ़ावा मिल सकता है।

    दरअसल, तुलसी की पत्तियां एंटी-ऑक्सीडेंट और आवश्यक तेलों से भरपूर होती हैं, जो शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूती दे सकती हैं।

    ऐसे में शरीर विभिन्न संक्रमणों और बीमारियों का डटकर सामना कर सकता है।

    यहां जानिए घर पर तुलसी की आइसक्रीम बनाने का तरीका।

    #2

    पाचन क्रिया रहेगी स्वस्थ

    तुलसी की पत्तियां फाइबर से भरपूर होती हैं, जो पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

    सुबह के समय खाली पेट तुलसी की पत्तियां खाने से मल त्याग को नियमित किया जा सकता है। इसके सेवन से अपच, गैस और ब्लोटिंग जैसी कई तरह की अन्य पाचन संबंधित समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।

    इसके अलावा इससे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मिल सकती है।

    #3

    तनाव से राहत दिलाने में है प्रभावी 

    व्यक्ति के शरीर में कोर्टिसोल हॉर्मोन के असंतुलित होने के कारण तनाव का स्तर बढ़ जाता है, जो कि मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ पूरे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

    इस स्थिति में भी तुलसी बचाव का काम कर सकती है क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-स्ट्रेस गुण शरीर में कोर्टिसोल के स्तर को कम करके तनाव और थकान के स्तर में गिरावट ला सकते हैं।

    इसलिए हर दिन महज 2 तुलसी की पत्ती जरूर खाएं।

    #4

    सांस से जुड़ी समस्याओं के जोखिम कर सकती है कम 

    तुलसी की पत्तियों का सेवन सांस से संबंधित कई समस्याओं के जोखिम कम करने में भी मदद कर सकता है।

    एक शोध के अनुसार, तुलसी की पत्तियां एंटी-ऑक्सीडेंट गुण से समृद्ध होती हैं, जो ब्रोंकाइटिस, अस्थमा और इओसिनोफिलिक लंग्स डिजीज (फेफड़े से जुड़ी बीमारी) आदि बीमारियों के जोखिम को कम कर सकती है।

    इसलिए सांस की बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए किसी भी तरह से तुलसी का सेवन करना बेहतरीन है।

    #5

    दर्द और सूजन को कम करने में है कारगर 

    तुलसी की पत्तियों का खाली पेट करने से शारीरिक दर्द और सूजन से भी राहत मिल सकती है।

    एक शोध के अनुसार, तुलसी की पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक (दर्द-निवारक) गुण होते हैं। ये गुण जहां एक ओर शारीरिक दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं, वहीं सूजन जैसी तकलीफदेह स्थिति में भी कुछ हद तक सुधार कर सकते हैं।

    आप चाहें तो प्रभावित हिस्से पर तुलसी के तेल से मालिश भी कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    खान-पान

    मानसून के दौरान अचार में लग जाती है फफूंद? सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये तरीके  मानसून
    लाट्टे, कैपेचीनो और अमेरिकनो कॉफी में क्या होता है अंतर?  लाइफस्टाइल
    खाने से पहले हो जाएं सावधान, सभी भारतीय ब्रांड के नमक-चीनी में हैं प्लास्टिक के कण स्वास्थ्य
    रक्षाबंधन पर बनाकर खाएं ये 5 स्वस्थ और कम कैलोरी वाली मिठाइयां, नहीं बढ़ेगा वजन रक्षाबंधन

    लाइफस्टाइल

    घर पर आसानी से बनाया जा सकता है भगवान कृष्ण का प्रिय मखाना पाग, जानिए रेसिपी जन्माष्टमी
    मुंबई में धूम-धड़ाके से मनाया जाता है दही हांडी का कार्यक्रम, इन जगहों का करें रुख मुंबई
    गणेशोत्सव पर खुद के लिए बनाएं ये शुगर फ्री मिठाइयां, आसान है रेसिपी गणेश चतुर्थी
    गणेशोत्सव: बहुत प्रसिद्ध हैं मुंबई के ये गणेश मंदिर, एक बार जरूर करें रुख  गणेश चतुर्थी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025