NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गुजरात के अहमदाबाद में स्थित हैं ये 5 शानदार पर्यटन स्थल, एक बार जरूर करें रुख
    अगली खबर
    गुजरात के अहमदाबाद में स्थित हैं ये 5 शानदार पर्यटन स्थल, एक बार जरूर करें रुख
    अहमदाबाद के इन 5 पर्यटन स्थलों का करें रुख

    गुजरात के अहमदाबाद में स्थित हैं ये 5 शानदार पर्यटन स्थल, एक बार जरूर करें रुख

    लेखन अंजली
    Sep 19, 2023
    08:43 pm

    क्या है खबर?

    अपनी स्थापना से लेकर अब तक, गुजरात का शहर अहमदाबाद निश्चित रूप से बदल गया है, लेकिन इसका आकर्षण जरा भी कम नहीं हुआ है।

    कला, संस्कृति और नवाचार के मिश्रण के रूप में अहमदाबाद में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है।

    जहां शहर में एक तरफ प्राचीन नक्काशीदार स्मारक, ऐतिहासिक किले और हवेलियां हैं, वहीं साबरमती नदी के दूसरी ओर स्थित आधुनिक शहर भी है।

    आइए अहमदाबाद के 5 प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानते हैं।

    #1

    साबरमती आश्रम

    साबरमती नदी के तट पर स्थित साबरमती आश्रम एक शांतिपूर्ण स्थान है, जिसने कई स्वतंत्रता आंदोलनों की शुरुआत देखी और जहां महात्मा गांधी ने अपने जीवन के कई वर्ष बिताए।

    आज यह आश्रम एक संग्रहालय के रूप में कार्य करता है और आश्रम के परिसर में एक पुस्तकालय, फोटो गैलरी और महात्मा गांधी की कुटिया भी है।

    अगर आप महात्मा गांधी के जीवन के बारे में जानने में रुचि रखते हैं तो यहां के पुस्तकालय का दौरा करना न भूलें।

    #2

    कांकरिया झील

    कांकरिया झील अहमदाबाद के शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है।

    अपने मनमोहक दृश्यों की वजह से यह झील पर्यटकों को आकर्षित करती है।

    यहां पर हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ है, जिनमें बगीचे, मनोरंजक केंद्र, बोट क्लब, चिड़ियाघर और एक संग्रहालय भी शामिल हैं।

    इतना ही नहीं, कांकरिया झील के पास होने वाली गुब्बारे की सवारी भी बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

    #3

    जामा मस्जिद

    जामा मस्जिद अहमदाबाद का एक प्राचीन स्थल है।

    शहर के संस्थापक सुल्तान अहमद शाह द्वारा निर्मित यह मस्जिद 260 जटिल नक्काशीदार स्तंभों पर मजबूती से खड़ी है।

    इस मस्जिद की वास्तुकला इंडो-इस्लामिक शैली में बनी है और इसका निर्माण मुख्य रूप से पीले बलुआ पत्थर से किया गया है।

    सुंदर इस्लामी शैली की सजावट के अलावा आप इसकी दीवारों, स्तंभों और गुंबदों पर भी नक्काशी देख सकते हैं, जो हिंदू धर्म के साथ-साथ जैन धर्म का प्रतीक हैं।

    #4

    अक्षरधाम मंदिर

    अहमदाबाद का अक्षरधाम मंदिर अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है और यह मंदिर भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है।

    यह 23 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें 100 फीट ऊंची संरचना और लगभग 100 स्तंभों द्वारा समर्थित हॉल हैं।

    लुभावनी वास्तुकला का नमूना होने के अलावा अक्षरधाम मंदिर शिक्षा, ज्ञान और मनोरंजन के लिए भी प्रसिद्ध है, इसलिए एक बार आपको यहां का रुख जरूर करना चाहिए।

    #5

    मोढेरा सूर्य मंदिर 

    मोढेरा सूर्य मंदिर पुष्पावती नदी के तट पर बना एक हिंदू मंदिर है और अगर आप अहमदाबाद में घूमने के लिए ऐतिहासिक स्थानों की तलाश में हैं तो इस मंदिर की यात्रा जरूर करें।

    यह सूर्य देवता को समर्पित है, लेकिन इसे धार्मिक स्थल से अधिक एक ऐतिहासिक स्थल माना जाता है।

    इसका निर्माण चालुक्य शासकों ने करवाया था और यह अपनी चट्टान मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। सूर्य मंदिर का प्रमुख आकर्षण सभा कक्ष है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अहमदाबाद
    पर्यटन
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    अहमदाबाद

    अगले सप्ताह भारत दौरे पर आएंगे ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, मोदी से करेंगे मुलाकात नरेंद्र मोदी
    कोरोना वायरस: अहमदाबाद में कई गुना अधिक मौतें होने की आशंका, नए आंकड़ों से मिले सबूत गुजरात
    असम पुलिस ने जिग्नेश मेवाणी को किया गुजरात से गिरफ्तार गुजरात
    दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन नरेंद्र मोदी

    पर्यटन

    गर्मियों में भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों का करें रुख, बजट के है अनुकूल केरल
    गर्मियों की छुट्टियों का लुत्फ उठाने के लिए इन 5 भारतीय हिल स्टेशन का करें रुख हिल स्टेशन
    पश्चिम बंगाल की सबसे ऊंची चोटी संदक्फू की इन 5 खूबसूरत जगहों का करें रुख  पश्चिम बंगाल
    कंबोडिया के 5 सबसे खूबसूरत मंदिर, एक बार जरूर करें इनका रुख कंबोडिया

    लाइफस्टाइल

    दाढ़ी के डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे  घरेलू नुस्खे
    सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे  स्वास्थ्य
    घर पर बनाए जा सकते हैं चॉकलेट और चीज से बने ये 5 व्यंजन, जानिए रेसिपी  रेसिपी
    रोजाना त्वचा पर नाइट क्रीम लगाने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे त्वचा की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025