NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रॉक क्लाइम्बिंग के शौकीन हैं? भारत की इन 5 जगहों का जरूर करें रुख
    अगली खबर
    रॉक क्लाइम्बिंग के शौकीन हैं? भारत की इन 5 जगहों का जरूर करें रुख

    रॉक क्लाइम्बिंग के शौकीन हैं? भारत की इन 5 जगहों का जरूर करें रुख

    लेखन अंजली
    Sep 14, 2024
    09:13 am

    क्या है खबर?

    भारत में तेजी से रोमांचक और साहसिक गतिविधियों (एडवेंचर एक्टिविटीज) का शौक बढ़ रहा है और इन्हीं में से एक है रॉक क्लाइम्बिंग। इस गतिविधि में लोग रस्सी की मदद से पहाड़ की चोटी तक पहुंचते हैं।

    यह एक खतरनाक गतिविधि है और इसे विशेषज्ञ की निगरानी में ही करना चाहिए।

    भारत में रॉक क्लाइम्बिंग के लिए कई मशहूर जगहें स्थित हैं। आइए 5 ऐसी ही जगहों के बारे में जानते हैं।

    #1

    शे रॉक, लद्दाख 

    लद्दाख में स्थित शे रॉक साहसिक गतिविधियों का आनंद लेने के लिए एक अच्छी जगह है। यह स्थान रॉक क्लाइम्बिंग के लिए मशहूर है और इसके विभिन्न संरचनाओं वाले पहाड़ इसे रोमांच शौकीनों के लिए आदर्श बनाते हैं।

    आप जब पहाड़ों के शीर्ष पर पहुंच जाते हैं तो आपको यहां का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है। इस क्षेत्र में रॉक क्लाइम्बिंग के लिए गर्मी का मौसम सबसे उपयुक्त है।

    #2

    पार्वती घाटी, हिमाचल प्रदेश 

    हिमालय की खूबसूरत वादियों में बसी हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी एक बेहद अद्भुत और खूबसूरत जगह है।

    बर्फबारी के दौरान इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां पर यात्री खूबसूरत नजारों के साथ-साथ साहसिक गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं।

    यहां पर चट्टानी इलाके होने के कारण यह जगह रॉक क्लाइम्बिंग के लिए उपयुक्त है। अगर आप एडवेंचर प्रेमी है तो सर्दियों में इस जगह का रुख जरूर करें।

    #3

    हम्पी, कर्नाटक 

    कर्नाटक स्थित हम्पी एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जो अपने खंडहरों और किलेबंदी के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा यह जगह रॉक क्लाइम्बिंग और बोल्डरिंग के लिए भी प्रसिद्ध है।

    यहां पर इन साहसिक गतिविधियों को करने के लिए नवंबर और दिसंबर का महीना सबसे सही समय माना जाता है, इसलिए अभी से ही यहां जाने की योजना बना लें।

    यकीनन यहां विचित्र चट्टान संरचनाओं पर रॉक क्लाइंबिंग आपको एक रोमांचक अनुभव प्रदान करेगी।

    #4

    मालशेज घाट, महाराष्ट्र 

    महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट पर मालशेज घाट स्थित है। यह मुंबई और पुणे से लगभग 120 किलोमीटर दूर है।

    हरी-भरी घाटियों के पास रॉक क्लाइम्बिंग करने के लिए यह एक सुंदर जगह है। इस जगह के पास झरने और गुफाएं भी मौजूद हैं, जो इसकी सुंदरता को बढ़ाते हैं।

    यहां रॉक क्लाइम्बिंग के लिए सबसे उपयुक्त समय सर्दी का मौसम है, यानि नवंबर से फरवरी तक। आप इसी आसपास यहां जाने की योजना बनाएं।

    #5

    दमदमा झील, हरियाणा 

    हरियाणा में स्थित दमदमा झील पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन जगह है। यह दिल्ली से लगभग 64 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

    इस झील की खूबसूरती देखने के साथ-साथ आप यहां रॉक क्लाइम्बिंग, कायाकिंग, रोप ब्रिज क्रॉसिंग और कई अन्य साहसिक गतिविधियों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

    इसके साथ ही यहां प्रवासी पक्षियों की 190 से अधिक प्रजातियां भी हैं। इनके बीच रहकर आपको प्रकृति से एक अलग ही जुड़ाव महसूस होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एडवेंचर
    लद्दाख
    ट्रेवल टिप्स

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री ने किया अमृत भारत स्टेशनों का शुभारंभ; ये क्यों खास, आम स्टेशनों से कितने अलग? नरेंद्र मोदी
    दुनिया के 5 सबसे महंगे अंतरिक्ष टेलीस्कोप कौन से हैं?  सौरमंडल
    दीपिका पादुकोण रातों-रात इन बड़ी फिल्मों से हुईं बाहर, सलमान खान की तो 4 फिल्में छोड़ी दीपिका पादुकोण
    इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पर लगाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान इलेक्ट्रिक वाहन

    एडवेंचर

    नेशनल सिंगल्स डे 2022: जानिए अकेले रहने के क्या-क्या हैं फायदे स्वास्थ्य
    साहसिक खेलों के लिए मशहूर हैं ये 5 भारतीय जगहें हिमाचल प्रदेश
    गर्मियों में एडवेंचर गतिविधियों को आजमाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान लाइफस्टाइल
    बंजी जंपिंग के लिए मशहूर हैं भारत की ये जगहें, एडवेंचर के लिए करें इनका रुख ऋषिकेश

    लद्दाख

    मोदी-जिनपिंग की मुलाकात से पहले चीन ने लद्दाख से पीछे हटने से इनकार किया- रिपोर्ट चीन समाचार
    लद्दाख: सेना का वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिरा, 9 सैनिकों की मौत भारतीय सेना
    राहुल गांधी बोले- लद्दाख में चीनी सेना हमारे इलाके में घुसी, प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे राहुल गांधी
    लद्दाख: चीन को जवाब देने की तैयारी, LAC से महज 35 किलोमीटर दूर एयरबेस बनाया जाएगा चीन समाचार

    ट्रेवल टिप्स

    मानसून में भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर लें बारिश का पूरा मजा मानसून
    यात्रा के शौकीन बेंगलुरू के आसपास की इन 5 जगहों पर लें ट्रेकिंग का आनंद बेंगलुरु
    यात्रा के शौकीन भारत की इन 5 जगहों की करें सैर, होगा सुकून भरा अहसास यात्रा
    मानसून का मजा उठाना चाहते हैं? इन 5 बेहतरीन विदेशी जगहों की करें यात्रा  यात्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025