
मानसून का मजा उठाना चाहते हैं? इन 5 बेहतरीन विदेशी जगहों की करें यात्रा
क्या है खबर?
बहुत लोग मौसम का भरपूर लुत्फ उठाने के लिए अलग-अलग जगहों की यात्रा करते हैं।
मानसून में भी लोग यात्रा करने की योजना बनाते हैं क्योंकि इस दौरान प्रकृति की सुंदरता को देखने का अलग ही आनंद होता है।
बारिश की वजह से प्रकृति एकदम हरी-भरी हो जाती है और ऐसे दृश्यों को देखने और महसूस करने से मन ताजा हो जाता है।
आइये आज ट्रेवल टिप्स में 5 ऐसी ही विदेशी जगहों के बारे में जानते हैं।
#1
थाईलैंड
मानसून में घूमने के लिए थाईलैंड एक बेहतरीन स्थल है। इसे लैंड ऑफ स्माइल भी कहा जाता है।
यह अपने प्राचीन मंदिरों, प्राकृतिक सुंदरता और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और मानसून के दौरान यहां के दृश्य और भी लुभावने हो जाते हैं।
आप यहां मानसून का आनंद लेने के लिए जुलाई से अक्टूबर तक घूमने की योजना बना सकते हैं।
#2
स्पेन
मानसून का आनंद लेने के लिए स्पेन की यात्रा की जा सकती है।
यह अपनी संस्कृति, लजीज व्यंजन और शानदार दृश्यों के लिए लोकप्रिय है।
समुद्र तटों और इबीसा और कैनरीज द्वीप समूह की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय मानसून के दौरान अक्टूबर से दिसंबर के बीच है।
बारिश का मजा लेने के लिए मानसून के समय भारत की इन 5 जगहों का रुख जरूर करें।
#3
कोस्टा रिका
अमेरिका के कैरिबियाई क्षेत्र में स्थित कोस्टा रिका में आपको सर्फिंग, जिपलाइनिंग और बहुत सारे अद्भुत एडवेंचर करने को मिल सकते हैं।
मानसून के दौरान यहां पर लगातार बारिश होती है, जिसके कारण यह जगह सुंदर मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।
अगर आप अन्य मौसम में यहां जाते हैं और मुश्किल एडवेंचर से नहीं डरते हैं, तो आप मैनुअल एंटोनियो के जंगलों की सैर, गुफा की खोज और बंजी जंपिंग जरूर ट्राई करें।
#4
फिलिपींस
अगर मानसून का मजा लेने के लिए आप विदेशी यात्रा के बारे में विचार कर रहे हैं तो फिलीपींस का रुख करें। जून और अक्टूबर के बीच आप इस जगह में बारिश का भरपूर मजा ले सकते हैं।
यहां के स्थानीय लोग अक्सर मानसून के दौरान आने वाले यात्रियों के लिए आतिथ्य का इंतजाम करते हैं। इसमें वे उन्हें पारंपरिक फिलिपिनो भोजन के लिए अपने घरों में आमंत्रित भी करते हैं।
इन 5 बजट अनुकूल विदेशी जगहें भी घूमें।
#5
सिंगापुर
सिंगापुर में आमतौर पर नवंबर से जनवरी तक बारिश का मौसम होता है। एक पर्यटक के तौर पर आप यहां मानसून के दौरान कई चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं।
बारिश के मौसम में आयोजित होने वाले सिंगापुर फूड फेस्टिवल में पर्यटक स्वाद का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
आप यहां पर अपने लिए एक स्पा मसाज भी बुक कर सकते हैं या दुनिया के सबसे ऊंचे इनडोर झरना 'गार्डन बाय द बे' पर चढ़ सकते हैं।