NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों में एडवेंचर गतिविधियों को आजमाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
    अगली खबर
    गर्मियों में एडवेंचर गतिविधियों को आजमाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

    गर्मियों में एडवेंचर गतिविधियों को आजमाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

    लेखन अंजली
    May 12, 2023
    04:55 am

    क्या है खबर?

    गर्मी का मौसम छुट्टियों पर जाने और एडवेंचर गतिविधियों का मजा लेने का एकदम सही समय है।

    व्हाइट-वाटर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और रॉक क्लाइम्बिंग से लेकर स्काई डाइविंग तक कई बहुत सारी एडवेंचर गतिविधियां हैं।

    हालांकि, अगर सही तैयारी न हो या सावधानियां न बरती जाएं तो ये गतिविधियां खतरनाक भी हो सकती हैं।

    आइए आज हम आपको एडवेंचर गतिविधियों को आजमाने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातें बताते हैं।

    #1

    रिसर्च करें

    किसी भी एडवेंचर गतिविधि में भाग लेने से पहले यह महत्वपूर्ण है कि उससे जुड़ी रिसर्च कर लें।

    इससे आपको गतिविधि के जोखिम, आवश्यक उपकरणों और आवश्यक प्रशिक्षण के बारे में पता चल जाएगा।

    इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करें कि आप गतिविधि के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार हैं या नहीं।

    वहीं किसी भी गतिविधि को आजमाने से पहले आपके पास उपयुक्त सुरक्षा गियर जैसे हेलमेट, हार्नेस और लाइफ जैकेट जरूर होनी चाहिए।

    #2

    पेशेवर ट्रेनर की लें मदद

    किसी भी एडवेंचर गतिविधि को आजमाने से पहले अनुभवी ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण लेना बहुत जरूरी है।

    वे आपको उचित तकनीक सिखा सकते हैं और आवश्यक कौशल भी बता सकते हैं।

    खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपने ट्रेनर पर भरोसा करें और उनकी हर कहीं गई बात को ध्यान में रखें।

    अगर मन में कोई भी प्रश्न या किसी तरह की चिंता हो तो उसे ट्रेनर के आगे व्यक्त करने से न डरें।

    #3 

    क्षमता से अधिक न करें गतिविधि का प्रयास

    अपनी क्षमता से अधिक किसी भी गतिविधि का अभ्यास करने की कोशिश न करें। इससे मृत्यु या गंभीर चोट लगने की संभावना बढ़ सकती हैं।

    इसके अतिरिक्त सुरक्षा दिशानिर्देशों को नजरअंदाज न करें। ऐसा करने से आपकी और दूसरों की जान पर खतरा हो सकता है।

    सुरक्षा से जुड़े सभी दिशानिर्देशों को अच्छे से समझें और उनका सही तरह से पालन करें। इस तरह से आप सभी गतिविधियों का भरपूर आनंद ले पाएंगे।

    #4

    डरे नहीं

    एडवेंचर गतिविधियों का अभ्यास करते समय धैर्य और एकाग्रता की आवश्यकता होती है। जल्दबाजी करने या जोखिम लेने से बचें।

    प्रक्रिया का आनंद लें और अपना समय लें। गतिविधि करते समय अपने आसपास की सुंदरता को देखना न भूलें।

    अक्सर ऐसा होता है कि लोग डर के मारे अपनी आंखें बंद कर लेते हैं, लेकिन आप ऐसा कुछ करने से बचें।

    ए़डवेंचर पसंद है तो सिंगापुर की 5 हाइकिंग ट्रेल्स का रुख करें।

    जानकारी

    हाइड्रेट रहें

    गर्मियों में एडवेंचर गतिविधियों को आजमाने से पहले खुद को हाइड्रेट रखना भी जरूरी है। इसलिए गतिविधि से पहले, इसके दौरान और बाद में खूब पानी पीएं। इससे आपको गतिविधियों के दौरान परेशानी नहीं होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एडवेंचर
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल ने IPL करियर में पूरे किए अपने 150 विकेट, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय

    एडवेंचर

    नेशनल सिंगल्स डे 2022: जानिए अकेले रहने के क्या-क्या हैं फायदे स्वास्थ्य
    साहसिक खेलों के लिए मशहूर हैं ये 5 भारतीय जगहें हिमाचल प्रदेश

    लाइफस्टाइल

    गर्मियों की शादी के दौरान मेकअप करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स मेकअप टिप्स
    पीरियड्स की ऐंठन को दूर करने में मदद कर सकती हैं ये 5 सोने की मुद्रा नींद
    क्या प्रिंस हैरी अपने पिता किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल होंगे? जानिए योजना किंग चार्ल्स तृतीय
    संवेदनशील दांतों से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे दांतों का स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025