NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में बाढ़; केजरीवाल ने लोगों से घर खाली करने को कहा, केंद्र को लिखा पत्र
    अगली खबर
    दिल्ली में बाढ़; केजरीवाल ने लोगों से घर खाली करने को कहा, केंद्र को लिखा पत्र
    दिल्ली में यमुना के जलस्तर ने 45 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है

    दिल्ली में बाढ़; केजरीवाल ने लोगों से घर खाली करने को कहा, केंद्र को लिखा पत्र

    लेखन आबिद खान
    संपादन मुकुल तोमर
    Jul 12, 2023
    07:06 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बीते 45 सालों के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है और यहां कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। अभी यमुना का पानी और बढ़ सकता है, जिससे अन्य कई इलाके भी बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से अपने घर खाली करने को कहा। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख केंद्र से दखल देने की मांग की है।

    पत्र

    केजरीवाल का शाह से अनुरोध, हथिनीकुंड से सीमित गति से पानी छोड़ा जाए

    शाह को लिखे अपने पत्र में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 3 दिन से बारिश नहीं हुई है और यमुना का जलस्तर हरियाणा स्थित हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण बढ़ा है।

    उन्होंने शाह से अनुरोध किया कि हथिनीकुंड से सीमित गति से ही पानी छोड़ा जाए, ताकि यमुना का जलस्तर और न बढ़े।

    केजरीवाल ने कहा कि कुछ हफ्तों में दिल्ली में G-20 शिखर वार्ता है और यहां बाढ़ से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा।

    यमुना

    खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही यमुना

    दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। बुधवार को नदी का जलस्तर 207.55 मीटर दर्ज किया गया, जो बीते 45 सालों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर दर्ज किया गया था।

    आज सुबह 11 बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर 207.38 मीटर था। यह 2013 में आई बाढ़ से भी ज्यादा था। तब यमुना का जलस्तर 207.32 मीटर को छू गया था।

    ट्विटर पोस्ट

    लगातार बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर

    #WATCH | Water level of river Yamuna continues to rise in Delhi. Visuals from Old Railway Bridge.

    Today at 8 am, water level of the river was recorded at 207.25 metres at the Bridge, inching closer to the highest flood level - 207.49 metres. The river is flowing above the… pic.twitter.com/e46LLHdeVe

    — ANI (@ANI) July 12, 2023

    पानी

    दिल्ली के कई इलाकों में भरा पानी

    दिल्ली के कश्मीरी गेट का बाजार, यमुना घाट, रिंग रोड, यमुना बाजार, छठ घाट जैसे कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है। ओखला बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं और पुराने रेलवे पुल पर यातायात बंद कर दिया गया है।

    अलग-अलग इलाकों से करीब 27,000 लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। दिल्ली पुलिस ने निचले इलाकों में एहतियातन धारा 144 लागू कर दी है।

    राहत

    निचले इलाकों से लोगों को निकाला गया

    दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि लोगों के लिए 2,700 टेंट बनाए गए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालकर अक्षरधाम, गुलमोहर पार्क, ITO पुल, निजामुद्दीन फ्लायओवर वाले इलाकों में बने राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। राहत बलों को करीब 45 नावों के साथ तैनात किया गया है।

    केजरीवाल ने कहा कि जलस्तर बढ़ने पर जान-माल का नुकसान हो सकता है, इसलिए निचले इलाकों में रहने वाले अपने घर खाली कर दें।

    दलस्तर

    और बढ़ सकता है यमुना का जलस्तर

    अधिकारियों का कहना है कि यमुना का जलस्तर 207.57 मीटर तक पहुंच सकता है। आज सुबह ही हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 1.53 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मंगलवार को भी 2.42 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। बताया जा रहा है कि ये पानी 72 घंटों में दिल्ली पहुंच सकता है।

    मौसम विभाग ने दिल्ली में आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश से संबंधित घटनाओं से दिल्ली में 5 लोगों की मौत हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली
    यमुना नदी

    ताज़ा खबरें

    सलमान खान तब मेरे मसीहा बने, जब मेरे पास कोई उम्मीद नहीं बची थी- सूरज पंचोली सलमान खान
    धोखाधड़ी रोकने के लिए एयरटेल ने जियो और Vi से मांगा सहयोग, रखा यह प्रस्ताव  भारती एयरटेल
    सरकार ने माइक्रोसाॅफ्ट यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी, पकड़ में आई कमजोरियां  माइक्रोसॉफ्ट
    IPL 2025: CSK ने अपने आखिरी मुकाबले में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल सरकार ने सेवा विभाग के सचिव को हटाया दिल्ली सरकार
    दिल्ली: मुख्य सचिव को बदलने की तैयारी, केजरीवाल सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव; जानिए वजह दिल्ली सरकार
    दिल्ली: महिलाओं के लिए नहीं रोकी बस, केजरीवाल के ट्वीट के बाद ड्राइवर को हटाया गया दिल्ली
    कांग्रेस ने केजरीवाल को नहीं भेजा सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह का न्योता, जानें वजह सिद्धारमैया

    दिल्ली

    दिल्ली में अगले 2 दिनों के अंदर दस्तक देगा मानसून, बारिश होने की संभावना- IMD मानसून
    मानसून ने दिल्ली और मुंबई में एक साथ दी दस्तक, कई राज्यों में बारिश का अनुमान बारिश
    आपातकाल के 48 साल: इंदिरा गांधी ने क्यों लगाया था आपातकाल, क्या थीं वजहें?  इंदिरा गांधी
    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से महिला की मौत, जांच जारी दिल्ली पुलिस

    यमुना नदी

    हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से 30 लोगों की मौत, दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट भारत की खबरें
    यमुना में कहां से आता है सफेद झाग और बचाव के लिए क्या कर रही सरकार? दिल्ली
    अक्षय तृतीया पर खुले चार धाम यात्रा के कपाट, जानिए रजिस्ट्रेशन समेत पूरी जानकारी उत्तराखंड
    दिल्ली: मां के अफेयर का पता चलने पर बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025