NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / रेल यात्रियों को अगले साल मिलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, जानिए क्या होगा खास 
    अगली खबर
    रेल यात्रियों को अगले साल मिलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, जानिए क्या होगा खास 
    वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अगले साल मार्च तक शुरू की जा सकती हैं

    रेल यात्रियों को अगले साल मिलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, जानिए क्या होगा खास 

    लेखन नवीन
    Jun 21, 2023
    12:45 pm

    क्या है खबर?

    देश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब कई रूटों पर चलाई जा रही है। केंद्र की भाजपा सरकार ने साल 2024 तक वंदे भारत एक्सप्रेस की 75 ट्रेनों को चलाने का लक्ष्य रखा है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार अब लंबे रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेनें चलाने की भी तैयारी कर रही है। इन स्लीपर ट्रेनों का पहला बैच अगले साल तक शुरू होगा।

    आइए जानते हैं कि इन स्लीपर ट्रेनों में क्या सुविधाएं मिलेंगी।

    रिपोर्ट

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा?

    इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मामले पर कहा, "वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के डिजाइन पर चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री काम कर रही है। ऐसी पहली कुछ ट्रेनें मार्च, 2024 तक तैयार हो जाएंगी।"

    उन्होंने कहा, "वंदे भारत ट्रेनों के 3 संस्करण, वंदे चेयर कार, वंदे मेट्रो और वंदे स्लीपर्स, अगले साल फरवरी-मार्च तक यात्रियों की सेवाओं के लिए उपलब्ध होंगे।"

    जानकारी

    यात्रा की दूरी के हिसाब से उपलब्ध होंगे वंदे भारत एक्सप्रेस के संस्करण

    रेल यात्रियों के लिए जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस के 3 संस्करण उपलब्ध होंगे। इसमें 100 किलोमीटर से कम यात्रा के लिए वंदे मेट्रो, 100-550 किलोमीटर की यात्रा के लिए वंदे चेयर कार और 550 किलोमीटर से आगे के सफर के लिए वंदे स्लीपर होंगे।

    ट्रेन

    वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में क्या रहेगा खास?

    वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के कोच एल्युमिनियम के बने होंगे। ये ट्रेन 200 से 240 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी। इसमें वंदे भारत चेयर कार की तरह ही बायो-वैक्यूम शौचालय, Wi-Fi और ऑटोमैटिक दरवाजे होंगे।

    खास बात ये है कि नई ट्रेन की सीटें हवाई जहाज की तरह आरामदायक होंगी। इसमें आपातकालीन स्थिति के निपटने के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें LED स्क्रीन, फायर अलॉर्म, एस्केप विंडो, GPS सिस्टम और कवच आदि शामिल हैं।

    मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश को 27 जून को मिलेंगी 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

    मध्य प्रदेश को 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल से भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।"

    इससे पहले 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था और ये ट्रेन 7.45 घंटे में 708 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

    ट्रेन

    5 वंदे भारत ट्रेन होंगी शुरू

    भारतीय रेलवे एक साथ 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू करने के लिए तैयार है, जिनकी शुरुआत 26 जून से होगी। नए रूट में मुंबई-गोवा, बेंगलुरु-हुबली-धारवाड़, पटना-रांची, भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर शामिल हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त, 2024 तक 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाने की प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजना अधूरी रह सकती है क्योंकि कपूरथला की रेल कोच फैक्ट्री अपने 32 के अनुमानित लक्ष्य के मुकाबले 2022-23 में एक भी वंदे भारत ट्रेन देने में विफल रही।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय रेलवे
    वंदे भारत एक्सप्रेस
    अश्विनी वैष्णव

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली के नबी करीम इलाके में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत दिल्ली
    IPL: 100 या उससे कम स्ट्राइक-रेट के बावजूद ये बल्लेबाज बने 'प्लेयर ऑफ द मैच' IPL रिकॉर्ड्स
    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय रेलवे

    पश्चिम बंगाल: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, चार दिन पहले ही दिखाई गई थी हरी झंडी पश्चिम बंगाल
    सोनू सूद को ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर सफर करना पड़ा भारी, रेलवे ने लगाई फटकार सोनू सूद
    पेटीएम यूजर्स ऐप या वेबसाइट से बुक करें ट्रेन टिकट, PNR स्टेटस समेत कई सुविधाएं उपलब्ध पेटीएम
    बजट: प्रधानमंत्री आवास योजना पर खर्च में 66 प्रतिशत वृद्धि, इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट 33 प्रतिशत बढ़ा बजट

    वंदे भारत एक्सप्रेस

    पायलट के कोरोना संक्रमित मिलने पर उड़ान भर चुकी एयर इंडिया की फ्लाइट को वापस बुलाया एयर इंडिया
    चीनी कंपनी के शामिल होने पर रेलवे ने रद्द किया वंदे भारत ट्रेन के लिए टेंडर चीन समाचार
    लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का देश के नाम संबोधन, जानिये क्या-क्या कहा लाल किला
    बजट 2022: तीन सालों में पटरियों पर दौड़ेंगी 400 वंदे भारत एक्सप्रेस, वित्त मंत्री का ऐलान भारतीय रेलवे

    अश्विनी वैष्णव

    सोशल मीडिया के लिए और भी सख्त नियम बनाने को तैयार है सरकार- अश्विन वैष्णव कांग्रेस समाचार
    केंद्र सरकार के खिलाफ कर्नाटक हाई कोर्ट पहुंचा ट्विटर, कंटेंट हटाने के आदेश को चुनौती ट्विटर
    5G स्पेक्ट्रम में रिलायंस जियो को मिला सबसे बड़ा हिस्सा; बाकी कंपनियों ने कितना किया खर्च? भारती एयरटेल
    क्या है डाटा संरक्षण विधेयक और सरकार को इसे वापस क्यों लेना पड़ा? लोकसभा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025