NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / असम-मिजोरम सीमा पर हिंसा में कई घायल; मुख्यमंत्रियों ने की बात, PMO को दी गई जानकारी
    अगली खबर
    असम-मिजोरम सीमा पर हिंसा में कई घायल; मुख्यमंत्रियों ने की बात, PMO को दी गई जानकारी

    असम-मिजोरम सीमा पर हिंसा में कई घायल; मुख्यमंत्रियों ने की बात, PMO को दी गई जानकारी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 19, 2020
    08:57 am

    क्या है खबर?

    असम-मिजोरम की सीमा पर दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए है। घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार शाम को असम के काछार जिले के लैलापुर इलाके में हुई इस हिंसक घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं। शरारती तत्वों ने आसपास के घरों को भी आग के हवाले कर दिया है।

    घटना के बाद दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बातचीत की है।

    जानकारी

    फिलहाल स्थिति नियंत्रण में- प्रशासन

    पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और काछर और मिजोरम के कोलासिब जिले में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

    हिंसक झड़प

    अस्थायी झोंपड़ियां तोड़े जाने के बाद शुरू हुई हिंसा

    असम की 164.6 किलोमीटर लंबी सीमा मिजोरम से लगती है।

    इंडिया टुडे के अनुसार, 1995 से सीमा को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन इनका नतीजा नहीं निकला है। सीमा को लेकर दोनों राज्यों के बीच विवाद बना रहता है।

    ताजा घटना वेरेंगटे से तीन किलोमीटर दूर स्थित सैहायपुई 'वी' गांव में अंतराज्यीय सीमा पर तैनात स्वयंसेवकों द्वारा इस्तेमाल की जानी वाली अस्थाई झोंपड़ी तोड़े जाने के बाद शुरू हुई थी।

    बयान

    मिजोरम के विधायक- अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर रख रहे नजर

    रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना महामारी को देखते हुए स्वंयसेवक सीमा से लोगों के आवागमन पर नजर रख रहे थे।

    वेरेंंगटे में पड़ाव डाले हुए मिजोरम MNF विधायक लालरिंतलुआंगा सैलियो ने कहा कि उनके राज्य के स्वयंसेवक असम के लोगों की आवाजाही नहीं रोक रहे हैं बल्कि अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों से अपने इलाको को बचा रहे हैं।

    उनका कहना है कि ये घुसपैठिये सीमाई इलाकों के पास रहते हैं और घुसपैठ की कोशिश करते हैं।

    हिंसा

    पत्थरबाजी के बाद हुई आगजनी

    बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को असम की तरफ से लाठी और डंडे लिए कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की थी।

    इसके बाद वेरेंगटे में रहने वाले कई लोग इकट्ठा हो गए और वहां राष्ट्रीय राजमार्ग के पास बनी लगभग 20 अस्थायी झोंपड़ियों में आग लगा दी। पाबंदी के बावजूद ये झोंपड़िया लैलापुर के लोगों द्वारा बनाई गई थी।

    घटना के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों राज्यों ने तनावग्रस्त इलाकों में पुलिसबल तैनात कर दिए हैं।

    बातचीत

    दोनों मुख्यमंत्रियों ने बातचीत की, PMO और गृह मंत्रालय को दी गई जानकारी

    घटना के बाद देर रात असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और गृह मंत्रालय को फोन कर स्थिति की जानकारी दी है। उन्होंने मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा को फोन कर स्थिति पर चर्चा की है।

    दोनों मुख्यमंत्रियों ने विवाद सुलझाने के लिए मिलकर कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया है।

    सोनोवाल ने बताया कि दोनों राज्य कानून-व्यवस्था को बनाए रखेंगे ताकि इलाके में शांति बहाल हो सके। विवादों का समाधान बातचीत के जरिये होना चाहिए।

    समाधान की कोशिश

    मुख्य सचिवों के साथ बैठक करेंगे केंद्रीय गृह सचिव

    मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने सोनोवाल को भरोसा दिया है कि वो मामले की जांच कराएंगे और दोनों राज्यों की सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए मिलकर काम करेंगे।

    उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

    उधर केंद्र सरकार के स्तर पर विवाद सुलझाने के लिए काम शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सोमवार को दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक बुलाई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गृह मंत्रालय
    मिजोरम
    असम
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  कावासाकी
    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा

    गृह मंत्रालय

    कोरोना वायरस: मदद को आगे आईं राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविंद, खुद सिल रहीं मास्क नरेंद्र मोदी
    कोरोना वायरस: आखिर पश्चिम बंगाल में क्या चल रहा है और क्यों है चिंता की स्थिति? पश्चिम बंगाल
    लॉकडाउन में राहत: आज से खुल सकेंगी दुकानें, शॉपिंग मॉल्स पर जारी रहेगी पाबंदी नरेंद्र मोदी
    जैसलमेर में फंसे छात्र से पश्चिम बंगाल जाने के लिए मांगा 60,000 रुपये टैक्सी किराया पश्चिम बंगाल

    मिजोरम

    मिजोरम और मध्य प्रदेश में मतदान जारी, कई जगहों पर EVM खराब राजनीति
    विधानसभा चुनावः कल आने वाले चुनाव परिणामों से पहले जानें पिछली बार के नतीजे तेलंगाना
    मिजोरम विधानसभा चुनाव नतीजेः शुरुआती रूझानों में MNF को बहुमत, मुख्यमंत्री लाल थनहवला हारे चुनाव
    मिजोरम विधानसभाः 40 में से 36 विधायक करोड़पति, महिला विधायक एक भी नहीं चुनाव

    असम

    कोरोना वायरस महामारी के बीच अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का कहर, हजारों सुअरों की हुई मौत चीन समाचार
    जंगली मशरूम खाने से असम सहित तीन राज्यों में 13 की मौत, चार की हालत गंभीर देश
    यहां 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग करने वालों तक के लिए निकली भर्तियां उत्तर प्रदेश
    असम: कब्र से शव निकालकर दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था शख्स, गिरफ्तार रेप

    कोरोना वायरस

    कोवैक्सिन से लेकर ऑक्सफोर्ड तक, ये है भारत में कोरोना वैक्सीन की वर्तमान स्थिति भारत की खबरें
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो मिले कोरोना पॉजिटिव, एक दिन पहले ही पुर्तगाल के लिए खेला था मैच फुटबॉल समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 63,509 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 72 लाख पार भारत की खबरें
    IMF का अनुमान- इस साल बांग्लादेश से कम हो जाएगी भारत की प्रति व्यक्ति GDP भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025