Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मिजोरम और मध्य प्रदेश में मतदान जारी, कई जगहों पर EVM खराब
  • राजनीति

    मिजोरम और मध्य प्रदेश में मतदान जारी, कई जगहों पर EVM खराब

    प्रमोद  कुमार
    लेखन
    प्रमोद कुमार
    Twitter
    अंतिम अपडेट Nov 28, 2018, 12:27 pm
    मिजोरम और मध्य प्रदेश में मतदान जारी, कई जगहों पर EVM खराब
  • मध्य प्रदेश और मिजोरम में आज विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में कुल 230 और मिजोरम में 40 विधानसभा सीटें हैं।

    एक तरफ जहां मध्य प्रदेश में भाजपा लगातार तीन बार से सत्ता में है, वहीं मिजोरम में कांग्रेस के सामने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की चुनौती है।

    बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है।

  • इस खबर में
    शिवराज सिंह चौहान के सामने कुर्सी बचाने की चुनौती प्रधानमंत्री मोदी की अपील मिजोरम में कांग्रेस और MNF के बीच मुकाबला कई जगहों पर EVM मशीन खराब होने की शिकायतें 11 दिसंबर आएगा चुनावों का नतीजा
  • मध्य प्रदेश

    शिवराज सिंह चौहान के सामने कुर्सी बचाने की चुनौती

  • मध्य प्रदेश में भाजपा लगातार तीन बार से सत्ता में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने जहां अपनी कुर्सी बचाने की चुनौती है, वहीं 15 साल से विपक्ष में बैठी कांग्रेस किसी भी हाल में सत्ता पाने से चूकना नहीं चाहती।

    राज्य में 5 करोड़ 4 लाख 95 हजार 251 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

    साल 2013 में हुए चुनावों में भाजपा ने 165, कांग्रेस ने 58, बसपा ने चार और तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती थी।

  • ट्विटर पोस्ट

    प्रधानमंत्री मोदी की अपील

  • आज मध्य प्रदेश में मतदान का दिन है। प्रदेश के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें।

    — Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2018
  • मिजोरम

    मिजोरम में कांग्रेस और MNF के बीच मुकाबला

  • मिजोरम में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और मिजो नेशलन फ्रंट (MNF) के बीच है। हालांकि, भाजपा भी चुनावी मैदान में दम दिखा रही है।

    राज्य के मुख्यमंत्री ललथनहवला तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में हैं।

    राज्य में कुल 7 लाख 70 हजार 395 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

    साल 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां 34 सीट, मिजो नेशनल फ्रंट ने पांच और मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस ने एक सीट जीती थी।

  • EVM

    कई जगहों पर EVM मशीन खराब होने की शिकायतें

  • मतदान शुरू होने के बाद से दोनों राज्यों में कई जगह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) खराब होने की शिकायतें सामने आई हैं।

    मध्य प्रदेश के उज्जैन में दो EVM, अलीराजपुर में 11 और बुरहानपुर में VVPAT बदले गए हैं। EVM में आई खराबी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया।

    इसके अलावा इंदौर, ग्वालियर, छतरपुर, महाराजपुर, भिंड और राजगढ़ विधानसभा सीटों पर भी EVM मशीनों के खराब होने की खबरें हैं।

  • जानकारी

    11 दिसंबर आएगा चुनावों का नतीजा

  • इन चुनावों के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इसी दिन छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में चुनाव समाप्त हो चुके है जबकि राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को चुनाव होने हैं।

  • मिज़ोरम
  •  
ताज़ा खबरें
  • KKR बनाम MI: सूर्यकुमार ने लगाया अर्धशतक, कोलकाता को मिला 153 रनों का लक्ष्य
    KKR बनाम MI: सूर्यकुमार ने लगाया अर्धशतक, कोलकाता को मिला 153 रनों का लक्ष्य
    खेलकूद
  • कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में कल से 15 दिन के लिए धारा 144 सहित कई पाबंदियां लागू
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में कल से 15 दिन के लिए धारा 144 सहित कई पाबंदियां लागू
    देश
  • कम कीमत में इसी महीने आएगा रेडमी का गेमिंग फोन, क्या नए मार्केट पर है नजर?
    कम कीमत में इसी महीने आएगा रेडमी का गेमिंग फोन, क्या नए मार्केट पर है नजर?
    टेक्नोलॉजी
  • दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज
    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज
    मनोरंजन
  • कोरोना के कारण OTT पर रिलीज हो सकती है अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी'
    कोरोना के कारण OTT पर रिलीज हो सकती है अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी'
    मनोरंजन
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार राकेश टिकैत
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021