NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विधानसभा चुनावः कल आने वाले चुनाव परिणामों से पहले जानें पिछली बार के नतीजे
    राजनीति

    विधानसभा चुनावः कल आने वाले चुनाव परिणामों से पहले जानें पिछली बार के नतीजे

    विधानसभा चुनावः कल आने वाले चुनाव परिणामों से पहले जानें पिछली बार के नतीजे
    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 10, 2018, 01:29 pm 1 मिनट में पढ़ें
    विधानसभा चुनावः कल आने वाले चुनाव परिणामों से पहले जानें पिछली बार के नतीजे

    राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद है। पांचो राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 11 दिसंबर (मंगलवार) को आएंगे। मंगलवार को स्थिति साफ हो जाएगी कि किस राज्य में कौन सी पार्टी को सत्ता मिलेगी। नतीजे घोषित होने से पहले आइये जानते हैं कि इन राज्यों में पिछली बार हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम क्या रहे थे और किस पार्टी को कितनी सीटें मिली थीं।

    राजस्थान में बहुमत से जीती थी भाजपा

    साल 2013 में भाजपा ने कांग्रेस को हराकर सत्ता हासिल की थी। इन चुनावों में राज्य की 199 सीटों में से भाजपा को 162, कांग्रेस को 21 और अन्य को 16 सीटें मिली थी। 2013 के विधानसभा चुनावों में राज्य में 75.27 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो 2018 के चुनावों में घटकर 74.12 हो गया। इस बार भाजपा ने वसुंधरा राजे को फिर से मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया हैं, वहीं कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

    लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बने थे शिवराज सिंह चौहान

    मध्यप्रदेश में भाजपा लगातार चौथी बार सरकार बनाने की कोशिश में है। 2013 के चुनावों में राज्य की 230 सीटों में से भाजपा को 165, कांग्रेस को 58, BSP को चार और अन्‍य को तीन सीटें मिलीं। मध्‍यप्रदेश मे इन चुनावों में 75 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले जबकि पिछले चुनावों में 72.7 फीसदी वोट पड़े थे। भाजपा ने जहां शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया है, वहीं कांग्रेस ने बिना किसी चेहरे के चुनाव लड़ा है।

    छत्तीसगढ़ ने भी दोहराई मध्यप्रदेश की कहानी

    छत्तीसगढ़ में भी मध्यप्रदेश की तरह भाजपा लगातार तीन बार से सरकार बना रही है। इस बार फिर भाजपा मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व में सत्ता बरकरार रखना चाहेगी। 2013 के चुनावों में राज्य की 90 सीटों में से भाजपा को 49 और कांग्रेस को 39 और अन्‍य को 2 सीटें मिलीं थी। दोनों पार्टियों के वोट प्रतिशत में महज 0.70 प्रतिशत का अंतर था। भाजपा को जहां 41.0 प्रतिशत वोट मिले, वहीं कांग्रेस को 40.3 प्रतिशत वोट मिले थे।

    तेलंगाना में दूसरा विधानसभा चुनाव

    राज्य बनने के बाद तेलंगाना में यह दूसरा विधानसभा चुनाव है। यहां अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव होने थे, लेकिन राज्य कैबिनेट ने सितंबर में विधानसभा भंग कर दी थी। तेलंगाना में कांग्रेस ने तेलुगू देशम पार्टी (TDP), तेलंगाना जन समिति और CPI के साथ गठबंधन किया है। 119 विधानसभा सीटों वाले राज्य में पिछले चुनावों में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) को 63, कांग्रेस को 21 और TDP को 15 और अन्‍य को 20 सीटें मिलीं थी।

    मिजोरम में कांग्रेस के पास सत्ता बरकरार रखने की चुनौती

    मिजोरम में कुल 40 सीटों के लिए बहुमत का आंकड़ा 21 है। यहां पर कांग्रेस लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है। 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 34, मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 5 और मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस (MPC) को एक सीट मिली थी। पिछले चुनाव के 83.4 फीसदी के मुकाबले, इस बार यहां 75 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला है। बता दें कि पूर्वोत्तर में मिजोरम एकमात्र राज्य है, जहां कांग्रेस की सरकार है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    तेलंगाना
    मिजोरम
    चुनाव
    खालिदा ज़िया

    ताज़ा खबरें

    कानपुर: पति ने देर से आने का कारण पूछा तो महिला ने तेजाब फेंका उत्तर प्रदेश
    सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या 3' का टीजर जारी, शूटिंग शुरू सुष्मिता सेन
    उत्तर प्रदेश: रामचरितमानस विवाद पर मायावती बोलीं- सपा का राजनीतिक रंग सामने आया उत्तर प्रदेश
    ऑस्ट्रेलिया: तिरंगा लिए भारतीयों को खालिस्तान समर्थकों ने पीटा, 5 घायल ऑस्ट्रेलिया

    तेलंगाना

    तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के बेटे ने कॉलेज में छात्र को जमकर पीटा, वीडियो वायरल हैदराबाद
    तेलंगाना: चंद्रशेखर राव का शक्ति प्रदर्शन; रैली में जुटेंगे केजरीवाल, अखिलेश और वामपंथी नेता भारत राष्ट्र समिति
    केंद्र सरकार की 756 परियोजनाओं में देरी, सबसे ज्यादा सड़क परिवहन क्षेत्र की- रिपोर्ट केंद्र सरकार
    तेलंगाना: चुनाव से पहले विधायक समेत 12 सदस्यों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी से इस्तीफा दिया के चंद्रशेखर राव

    मिजोरम

    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल आ रहा है सीमा विवाद भारत की खबरें
    मिजोरम के लुंगलेई में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं ट्रेवल टिप्स
    कोरोना वायरस: मिजोरम सरकार ने लोगों से घर पर भी हमेशा मास्क पहनकर रहने को कहा कोरोना वायरस
    मणिपुर: फर्जी आधार कार्ड के साथ म्यांमार के 28 नागरिक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस भारत की खबरें

    चुनाव

    त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग
    अमेरिकाः हाउस स्पीकर के चुनाव में ट्रंप को मिला 1 वोट, सदन ने उड़ाई हंसी अमेरिका
    साल 2023 में किन राज्यों में होने वाले चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव का माहौल तय करेंगे? लोकसभा चुनाव
    गुजरात: इस गांव में राजनीतिक पार्टियों के प्रवेश पर प्रतिबंध, वोट न डालने पर जुर्माना गुजरात

    खालिदा ज़िया

    पांच राज्यों में कौन होंगे अगले मुख्यमंत्री, इन नामों पर चर्चा मध्य प्रदेश
    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव नतीजेः शुरूआती रूझानों में कांग्रेस को भारी बहुमत, भाजपा पिछड़ी छत्तीसगढ़
    वोट डालने से पहले भाजपा प्रत्याशी ने ईवीएम की पूजा कर नारियल फोड़ा, देखें वायरल वीडियो छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान जारी, 10 बजे तक 12.54 फीसदी वोटिंग चुनाव

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023