NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: बीते दिन देश में मिले 28,903 मरीज, अकेले महाराष्ट्र में लगभग 18,000 मामले
    अगली खबर
    कोरोना: बीते दिन देश में मिले 28,903 मरीज, अकेले महाराष्ट्र में लगभग 18,000 मामले

    कोरोना: बीते दिन देश में मिले 28,903 मरीज, अकेले महाराष्ट्र में लगभग 18,000 मामले

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 17, 2021
    09:41 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 28,903 नए मामले सामने आए और 188 मरीजों की मौत हुई है।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,14,39,734 हो गई है। इनमें से 1,59,044 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,34,406 हो गई है। देश में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए लगभग 18,000 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 17,741 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,10,45,284 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 96.65 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,69,021 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 22.84 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 23,47,328 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 52,996 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 10,94,294 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,422 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 9,62,339 मामलों और 12,403 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,92,269 मामलों और 7,185 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 17,864 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 87 मरीजों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण हालात बिगड़ रहे हैं।

    इसी तरह केरल में बीते दिन 1,970 लोगों को संक्रमित पाया गया और 15 मरीजों की मौत हुई।

    आंध्र प्रदेश में 261 नए मामले सामने आए और कोई मौत नहीं हुई, वहीं कर्नाटक में 1,135 मामले सामने आए और छह मरीजों की मौत हुई।

    डाटा

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 3,50,64,536 खुराकें दी जा चुकी हैं। बीते दिन 21,17,104 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी वैक्सीनेशन अभियान का दूसरा चरण चल रहा है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 12.06 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 12.06 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 26.69 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.95 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.36 लाख लोगों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.16 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 2.82 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    आगरा: यमुना में नहाने गई एक ही परिवार की 6 लड़कियां नदी में डूबी, मौत उत्तर प्रदेश
    IPL इतिहास के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले गैर सलामी बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    अपनी खर्च करने की आदतों को सुधारने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    क्या है शर्मिष्ठा पनोली का मामला, अब शिकायतकर्ता वजाहत खान के ही पीछे क्यों पड़ी पुलिस? कोलकाता

    भारत की खबरें

    सुरक्षित है 'कोवैक्सिन', 2-8 डिग्री पर किया जा सकता है स्टोर- लैंसेट रिपोर्ट वैक्सीन समाचार
    भारत में मोटोरोला के दो नए स्मार्टफोन्स G10 पावर और G30 लॉन्च, जानिये फीचर्स और कीमत एंड्रॉयड
    वैक्सीनेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोगों को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए लगभग 18,000 मामले, 133 मरीजों की मौत महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    बंगाल: चार राज्यों से आने वाले हवाई यात्रियों के पास कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव होना अनिवार्य तेलंगाना
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 16,738 नए मरीज, महाराष्ट्र में 8,000 से ज्यादा मामले भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: वाशिम जिले के हॉस्टल में कोरोना संक्रमित पाए गए 190 छात्र और शिक्षक अमरावती
    बढ़ते कोरोना मामलों के बीच मुंबई के लिए महत्वपूर्ण है अगले 10 दिन- टास्क फोर्स विशेषज्ञ मुंबई

    कोरोना वायरस

    मुंबई: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मंत्री ने दिए नाइट क्लब और बीच बंद करने संकेत मुंबई
    महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जलगांव में 11-15 मार्च तक जनता कर्फ्यू का ऐलान मुंबई
    भारत की कोरोना वैक्सीन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद देंगे क्वॉड देश भारत की खबरें
    राजस्थान: वैक्सीन की कमी के चलते सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रोका गया वैक्सीनेशन अभियान राजस्थान

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 9,309 नए मामले, 87 मरीजों की मौत कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 12,143 नए मामले, 103 मरीजों की मौत कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 11,610 मामले, कई दिन बार 100 रहा मौत का आंकड़ा कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में नए मामलों में ताजा उछाल के क्या कारण हैं? महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025