NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटों में मिले 18,855 नए मरीज, 163 लोगों की मौत
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटों में मिले 18,855 नए मरीज, 163 लोगों की मौत

    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटों में मिले 18,855 नए मरीज, 163 लोगों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 29, 2021
    09:46 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 18,855 नए मामले सामने आए और 163 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,07,20,048 हो गई है। इनमें से 1,54,010 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,71,686 हो गई है। सितंबर में महामारी के चरम पर ये आंकड़ा 10.15 लाख से अधिक था।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन 20,000 से ज्यादा मरीज हुए ठीक

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 20,746 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,03,94,352 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 96.96 प्रतिशत हो गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,42,306 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 19.51 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 20,18,413 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 50,944 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,37,933 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 12,209 लोगों की मौत हुई है।

    9,11,362 मामलों और 3,682 मौतों के साथ केरल और 8,87,466 मामलों और 7,152 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 2,889 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 50 मरीजों की मौत हुई। राज्य में नए मामले कम हो रहे हैं।

    इसी तरह आंध्र प्रदेश में 117 नए मामले सामने आए, लेकिन यहं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं कर्नाटक में 550 मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हुई।

    केरल में बीते दिन 5,771 लोगों को संक्रमित पाया गया और 19 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    अब तक 29.28 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन

    वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में मंगलवार तक 29.28 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। अभियान के 13वें दिन यानी गुरुवार को कुल 5,72,060 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 10.14 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 10.14 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 21.89 लाख की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.57 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4.23 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 90.58 लाख संक्रमितों में से लगभग 2.21 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    ब्राजील

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO

    भारत की खबरें

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 13,823 नए मरीज, दो लाख से कम हुए सक्रिय मामले महाराष्ट्र
    असम में खराब हुईं कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' की 1,000 खुराकें, जांच के आदेश नरेंद्र मोदी
    अब तेलंगाना में कोरोना वैक्सीनेशन के 24 घंटे के अंदर स्वास्थ्यकर्मी की मौत, कुल तीसरा मामला तेलंगाना
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन मिले 15,223 नए मरीज, 151 मौतें महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 18,088 नए मरीज, अब तक कुल 1.50 लाख मौतें भारत की खबरें
    कोरोना: भारत में बीते दिन मिले 20,346 नए मरीज, अब तक एक करोड़ से अधिक ठीक भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: 41 दिन तक लगातार गिरावट के बाद देश में बढ़े सक्रिय मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 18,139 नए मामले, 234 मौतें भारत की खबरें

    केरल

    कोरोना वायरस: त्योहारी मौसम में भारत में बढ़ सकते हैं मामले, अमेरिका को छोड़ देगा पीछे भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: स्वास्थ्य मंत्री ने माना- देश के कुछ जिलों में शुरू हुआ कम्युनिटी ट्रांसमिशन भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में 90 प्रतिशत हुई रिकवरी रेट, जानें किस राज्य में क्या है हाल दिल्ली
    केरल कांग्रेस प्रमुख बोले- स्वाभिमानी औरत रेप के बाद मर जाएगी; आलोचना होने पर मांगी माफी रेप

    ब्राजील

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 36,011 नए मरीज, अब तक 91 लाख से ज्यादा ठीक भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 32,981 नए मरीज, चार लाख से कम हुए सक्रिय मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 97 लाख पार, बीते दिन मिले 26,567 नए मरीज भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 32,080 नए मरीज, 402 लोगों की मौत भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025