NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / निर्मला सीतारमण और किरण मजूमदार दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल
    देश

    निर्मला सीतारमण और किरण मजूमदार दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल

    निर्मला सीतारमण और किरण मजूमदार दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल
    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 09, 2020, 11:42 am 1 मिनट में पढ़ें
    निर्मला सीतारमण और किरण मजूमदार दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ, HCL इंटरप्राइज की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रोशनी नडार और अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को फोर्ब्स ने दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह दी है। जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल लगातार 10वें साल इस सूची में शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं। 17वीं वार्षिक 'फोर्ब्स पावर लिस्ट' में 30 देशों और चार पीढ़ियों में जन्मीं महिलाएं शामिल हैं। आइये, यह पूरी खबर जानते हैं।

    सीतारमण 41वें और नडार 55वें स्थान पर

    फोर्ब्स ने कहा कि सूची में 10 देशों की प्रमुखों, 38 CEO और पांच मनोरंजन क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं हैं। भले ही ये उम्र, राष्ट्रीयता और पेशे से अलग-अलग हों, लेकिन उन्होंने 2020 की चुनौतियों का सामना करने के लिए अपने मंचों का एक तरीके से इस्तेमाल किया है। सीतारमण सूची में 41वें, रोशनी नडार 55वें और मजूमदार शॉ 68वें नंबर स्थान पर हैं। वहीं लैंडमार्क समूह की प्रमुख रेणुका जगतियानी को सूची में 98वां स्थान मिला है।

    मार्केल लगातार 10वें साल सबसे शक्तिशाली महिला

    सूची में पहले पायदान पर मौजूद मार्केल के बारे में फोर्ब्स ने कहा है कि वो यूरोप की प्रमुख नेता हैं और जर्मनी को वित्तीय संकट से उबारकर क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का नेतृत्व कर रही हैं। ट्रंप का विरोध कर जर्मनी में 10 लाख से अधिक शरणार्थियों को रहने अनुमति देने वाली मर्केल का नेतृत्व बेहद मजबूत रहा है। लोग अब एक बड़ा सवाल पूछ रहे हैं कि मर्केल के बाद उनकी जगह कौन लेगा।

    दूसरे स्थान पर क्रिस्टिना लगार्ड और तीसरे पर हैरिस

    फोर्ब्स ने यूरोपीयन सेंट्रल बैंक की प्रमुख क्रिस्टिना लगार्ड को सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में दूसरे स्थान पर रखा है। वो पिछले साल भी इसी पायदान पर मौजूद थीं। वहीं अमेरिका की नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनके बारे में फोर्ब्स ने लिखा है कि वो इस पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत अमेरिकी और एशियाई महिला हैं। सूची में उर्सला वॉन डेयर लिन चौथे और मेलिंडा गेट्स पांचवें स्थान पर हैं।

    ये हैं सूची में शामिल अन्य महिलाएं

    अमेरिकी सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी (सातवां स्थान), फेसबुक की मुख्य संचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग (22वां), बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (39वां), ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (46वां), मशहूर कलाकार रिहाना (69वां) और बेयोंसे (72वां स्थान) आदि भी इस सूची में शामिल हैं। सूची में शामिल न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न और ताईवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन की कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में नेतृत्व के लिए तारीफ की गई है। आप यह पूरी सूची यहां देख सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    एंजेला मार्केल
    फोर्ब्स
    निर्मला सीतारमण
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    मध्य प्रदेश में भारतीय वायुसेना के 2 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 3 में से 2 पायलट सुरक्षित मध्य प्रदेश
    असम का पहला ट्रांजिट कैंप शुरू, पहले बैच में ठहराए गए 68 'विदेशी' असम पुलिस
    अडाणी समूह के शेयरों में आई गिरावट के बाद LIC को हुआ भारी नुकसान गौतम अडाणी
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट

    एंजेला मार्केल

    अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस के प्रभाव से चिंतिन जर्मनी के मंत्री ने की आत्महत्या इटली
    दुनियाभर में कैसे लोगों की आदतें बदल रहा कोरोना वायरस? चीन समाचार
    क्या है दावोस में हो रही वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की बैठक? मुकेश अंबानी
    जर्मनीः एंजेला मार्केल समेत कई बड़े नेताओं की निजी जानकारियां ऑनलाइन लीक जर्मनी

    फोर्ब्स

    एलन मस्क ने बनाया व्यक्तिगत संपत्ति गंवाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, हुआ इतना नुकसान गिनीज बुक
    फोर्ब्स इंडिया के नए एडिशन शो स्टॉपर में तब्बू और राजामौली समेत ये हस्तियां शामिल एसएस राजामौली
    100 सबसे अमीर भारतीयों की संपत्ति बढ़कर 65 लाख करोड़ रुपये हुई, गौतम अडाणी सबसे अमीर मुकेश अंबानी
    अमेरीका की सबसे युवा सेल्फ मेड अरबपति बनीं पॉप सिंगर रिहाना सेलिब्रिटी गॉसिप

    निर्मला सीतारमण

    बजट में इनकम टैक्स स्लैब में हो सकता है बदलाव, मिल सकती है राहत- रिपोर्ट केंद्र सरकार
    भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: पहले दिन विपक्ष के एजेंडे से लेकर चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा भाजपा समाचार
    संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू, 1 फरवरी को पेश होगा बजट संसद
    निर्मला सीतारमण को नियमित जांच के लिए AIIMS में भर्ती कराया गया AIIMS दिल्ली

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023